• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन

10 बेहद उपयोगी लॉन्जरी टिप्स

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 24, 2021
in फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
10 बेहद उपयोगी लॉन्जरी टिप्स
Share on FacebookShare on Twitter

लॉन्जरी ख़रीदना चाहे ऑनलाइन हो या ऑफ़लाइन अपने आप में बड़ी चुनौती है. यहां बताई जा रही कुछ बातें आपको इस चुनौती और दुविधा से बाहर लाने में मददगार होंगी.

लॉन्जरी की ख़रीददारी, देखभाल और पहनने के तरीक़े से संबंधित ये 10 टिप्स आपके बड़े काम आनेवाली हैं.

सलाह #1: हमेशा सही फ़िटिंग की लॉन्जरी ही ख़रीदें. अगर आप दुकान से जाकर ख़रीद रही हैं तो बहुत हद तक संभव है कि आप सही फ़िटिंग की लॉन्जरी लेंगी, पर ऑनलाइन ख़रीददारी करते समय ख़ास ध्यान रखें. लॉन्जरी की लगभग सभी प्रमुख वेबसाइट्स पर साइज़ मेज़र करने के चार्ट्स होते हैं. जहां आपको मेज़र लिखने होते हैं, जिसके अनुसार वे कैल्क्युलेट करके बताते हैं कि किस ब्रैंड में कौन-सी साइज़ आपके लिए सही रहेगी.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

सलाह #2: लॉन्जरी ख़रीदते समय क्वॉलिटी और कम्फ़र्ट के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए. अगर क्वॉलिटी अच्छी होगी तो ज़ाहिर है उसकी फ़िटिंग भी अच्छी होगी. उसे पहनकर आपको फ़ील भी अच्छा होगा.

सलाह #3: एक ही तरह की लॉन्जरी सभी ड्रेसेस के साथ नहीं पहनी जा सकती. अपनी वॉर्डरोब में बेसिक लॉन्जरीज़ के साथ-साथ अच्छी फ़िटिंग वाली फ़ंक्शन स्पेसिफ़िक लॉन्जरी होनी चाहिए. जैसे-ब्रा में बेसिक ब्रा के अलावा स्ट्रैपलेस, पुशअप्स और बैकलेस ब्रा का होना बहुत ज़रूरी होता है.

सलाह #4: कॉटन अंडरवेयर को प्राथमिकता दें. अगर फ़ैंसी मटेरियल वाली अंडरवियर हो तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उसकी इनर लाइनिंग कॉटन की हो. ऐसा इसलिए क्योंकि कॉटन एक ब्रेथेबल फ़ैब्रिक माना जाता है. इसमें आप दिनभर कंफ़र्टेबल महसूस करेंगी.

सलाह #5: अपनी लॉन्जरी को समय-समय पर चेंज करते रहें. यह नहीं कि इलैस्टिक पूरी तरह टूट जाने का इंतज़ार करें. हर छह महीने पर लॉन्जरी चेंज कर देना सही होता है.

सलाह #6: बाज़ार में कई रंगों और पैटर्नवाली लॉन्जरी उपलब्ध हैं. आप ख़ुद को किसी एक तरह के रंग या पैटर्न में सीमित न करें. कहने का मतलब केवल न्यूट्रल टोन्स के बजाय बोल्ड रंगों और प्रिंट्स का चुनाव करें. हां, फ़िटिंग के साथ किसी तरह का कॉम्प्रोमाइज़ आपको यहां भी नहीं करना है.

सलाह #7: ख़रीददारी करते समय यह न मानकर चलें कि महंगी लॉन्जरी, बेहतर भी होगी. ख़रीदते समय क्वॉलिटी चेक करें, महंगे-सस्ते के बहकावे में न आएं.

सलाह #8: लॉन्जरी की देखभाल और धुलाई के लिए इंस्ट्रक्शन्स पर ख़ास ध्यान दें. हाथ से धोने के बाद लॉन्जरी को छाया में सुखाएं. डायरेक्ट सनलाइट में लॉन्जरी सुखाने से उनका कलर फ़ेड हो जाता है.

सलाह #9: लॉन्जरी को हमेशा अपने हाथों से धोएं. मशीन वॉश करने से लॉन्जरी जल्दी ख़राब होती हैं. ख़ासकर उनके इलैस्टिक को सबसे ज़्यादा नुक़सान पहुंचता है. इलैस्टिक ढीले हो जाते हैं तो फ़िटिंग की समस्या पैदा हो जाती है.

सलाह #10: डार्क रंग की पारदर्शी ड्रेस के नीचे कभी भी सफ़ेद ब्रा न पहनें. अगर आपकी ड्रेस डार्क और पारदर्शी हो तो आपको न्यूड शेड की ब्रा लेनी चाहिए, ताकि वह आपकी त्वचा से मेल खाए.

Photo: Rawpixel.com

Tags: How to wash lingerielingerie TipsPerfect lingerieThings to keep in mind while buying lingerieपरफेक्ट लॉन्जरीबातें जो लॉन्जरी खरीदते समय याद रखनी चाहिएलॉन्जरी कैसे धोएंलॉन्जरी टिप्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum