• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home फ़ैशन न्यू ट्रेंड्स

इस मौसम में सफ़ेद रंग है बिल्कुल सही

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 4, 2021
in न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
इस मौसम में सफ़ेद रंग है बिल्कुल सही
Share on FacebookShare on Twitter

गर्मियों का मौसम और सफ़ेद रंग का लिबास… ये तो साइंटिफ़िक तरीक़े से साबित किया जा चुका है कि सफ़ेद कपड़ों में गर्मी कम लगती है और ये बात तो आपके अनुभव ने भी आपको बता दी होगी कि सफ़ेद रंग आंखों को भला लगता है. मौसम का मिज़ाज बदलने को है. हम गर्मी से बारिश की ओर बढ़ रहे हैं और इन दोनों मौसमों में सफ़ेद रंग के आउटफ़िट बेहतरीन लगते हैं. आप भी देखिए इनके कुछ विकल्प.

जीवन को पूरी तरह जीना क्या होता है आपको तब तक पता नहीं चलेगा, जब आप बारिशों में कम से कम एक बार सफ़ेद कपड़े पहनकर भीग न लें या फिर सफ़ेद कपड़ों में होली के रंग न बिखर जाने दें. अब होली तो जा चुकी है, लेकिन आंखों को ठंडक पहुंचाने वाले सफ़ेद रंग के लिबास पहनकर बारिश में भीगने का मौक़ा अब भी आपके पास है. बारिश बस, दस्तक दे रही है… तो इस आलेख में मौजूद विकल्प देखकर यह तय कर लीजिए आप किस तरह की सफ़ेद ड्रेस में बारिश में भीगने का आनंद लेना चाहेंगी.

इन्हें भीपढ़ें

ananya-pandey

शादियों के लिए हल्के रंगों के लहंगे के विकल्प

April 9, 2024
जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

जब ब्राइडल लुक के लिए चुनना हो ईयरिंग्स

January 16, 2024
आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

आप भी ख़रीदना चाहती हैं रेडी टू वेयर साड़ी? तो इन टिप्स पर ध्यान दें

August 25, 2023
sonali-bendre

ईयरिंग्स पसंद हैं? तो सोनाली बेंद्रे के इन लुक्स पर नज़र ज़रूर डालिए

June 26, 2023

समर समवेयर की यह सुंदर-सी सफ़ेद ड्रेस, जिसमें गर्मियों में सुकून देनेवाले रंगों के फूल भी हैं, आलिया भट्ट तो इस मौसम के लिए पूरी तरह तैयार हैं… और आप हैं कि नहीं?

उर्वशी सेठी के ऐपेरल व क्लोंदिंग ब्रैंड पिछिका की इस सफ़ेद ड्रेस में जैक्लिन फ़र्नांडिस का यह लुक इस मौसम के लिए बिल्कुल ऐसे ही कॉपी किया जा सकता है. उमस और गर्मीभरे इस मौसम में बारिश के आने की आस और इस तरह का आउटफ़िट ही आपको थोड़ी राहत पहुंचा सकते हैं.

यदि आप इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस पसंद करती हैं तो राधिका आप्टे का यह लुक आपको ज़रूर पसंद आएगा. राधिका ने क्लोदिंग ब्रैंड हाउस ऑफ़ थ्री की यह सुंदर-सी सफ़ेद ड्रेस पहनी है, जिसमें वे बेहद आकर्षक नज़र आ रही हैं.

यदि आप शॉर्ट ड्रेसेस पसंद करती हैं रकुलप्रीत सिंह का यह लुक बिल्कुल इसी तरह चुरा लीजिए. दीपिका नागपाल की यह वाइट शॉर्ट ड्रेस और कलरफ़ुल हाई हील बैलीज़… बैलीज़ का रंग अपना पसंदीदा रखिए. और लीजिए आप इस मौसम के लिए तैयार हैं!

फ़ातेमा सना शेख़ ने अत्सु की ड्रेस पहनी हैं. आप ख़ुद ही देखिए कि सफ़ेद रंग कितना सुंदर नज़र आता है और आउटफ़िट के अंदाज़ में बदलाव से वह हर बार कितना अलग भी दिखाई देता है. यदि आप लॉन्ग ड्रेसेस पसंद करती हैं तो यह लुक तुरंत अपनाने जैसा है.

यदि आप सफ़ेद रंग की एकदम भारतीय ड्रेस ढूंढ़ रही हैं तो सारा जेन डायस के इस लुक से प्रेरणा ली जा सकती है. गोपी वैद का ये शरारा-कुर्ता और दुपट्टा सुंदर भी है और इन दिनों शरारा-कुर्ता चलन में भी है.

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: Alia BhattFashionFatima Sana ShaikhJacqueline FernandezKiara AdvaniNushrat BharuchaRadhika ApterainRakulpreet singhSara Ali Khansara jane diassuitable for this seasonsummertrendsweatherwhite color choicewhite colourswhite dresswhite dresseswhite outfitsआलिया भट्टइस मौसम में सही हैकियारा अडवाणीगर्मीचलनजैक्लिन फ़र्नांडिसनुसरत भरूचाफ़ातिमा सना शेख़फ़ैशनबारिशमौसमरकुलप्रीत सिंहराधिका आप्टेसफ़ेद ड्रेसेससफ़ेद रंगसफ़ेद रंग का चुनावसफ़ेद रंग के आउटफ़िटसफ़ेद लिबाससारा अली ख़ानसारा जेन डायस
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास
ज़रूर पढ़ें

गर्मियों के लिए ख़ास ये नायाब सफ़ेद लिबास

May 13, 2023
pooja-hegde
ज़रूर पढ़ें

इंडियन हो या वेस्टर्न पूजा हेगड़े के हर अंदाज़ पर आप कह उठेंगी- वाह!

January 3, 2023
हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी
ज़रूर पढ़ें

हल्की हो या गहरी सभी को पसंद आती है फ़ैशन की गुलाबी कहानी

December 21, 2022
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum