• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल करियर-मनी

सीखें ऑनलाइन मीटिंग्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का हुनर

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 22, 2021
in करियर-मनी, लाइफ़स्टाइल
A A
सीखें ऑनलाइन मीटिंग्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का हुनर
Share on FacebookShare on Twitter

ऑफ़िस की मीटिंग्स में पहले जो जिस तकनीक से आप अपने मत रखा करती थीं/करते थे, मीटिंग्स के ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म पर आ जाने की वजह से वे पुरानी पड़ गई हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप ऑनलाइन मीटिंग में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं, ताकि आपके काम और आइडियाज़ को सराहा जाए और उनकी पहुंच सही जगह तक हो सके.

ऑफ़िशल मीटिंग्स के प्लैटफ़ॉर्म्स के बदलने से बहुत-सी चीज़ें बदल गई हैं. मीटिंग्स ऑनलाइन होने लगी हैं तो आइ टू आई कॉन्टैक्ट रखकर बात कहना हो नहीं सकता. यदि आपके बात करने का टोन सही नहीं हो तो लोग आपकी बॉडी लैंग्वेज से आपकी बात की गहराई को समझ नहीं पाते या फिर आपकी बात को ग़लत तरीक़े से ले सकते हैं. ऐसा होने पर आपको समस्याएं आ सकती हैं. यही वजह है कि ऑनलाइन मीटिंग्स में अपनी उपस्थिति को अच्छी तरह दर्ज कराना और भी ज़रूरी हो जाता है. इसके लिए आप नीचे लिखी हुई बातों को अमल में लाएं. इनसे आपको ऑनलाइन मीटिंग्स में अपनी बातें रखने में आसानी होगी और वे प्रभावी ढंग से आपके कलीग्स और बॉसेस तक पहुंच सकेंगी.

नज़रें कैमरे पर होनी चाहिए: ऑनलाइन मीटिंग्स में कैमरा ही आपकी आंखें होता है. यदि आइ टू आइ कॉन्टैक्ट जैसी बात के कारगर होने पर आपको भरोसा है तो वर्चुअल मीटिंग्स के दौरान आपको अपनी आंखें कैमरे पर टिकाए रखनी होंगी. हालांकि जब और लोग भी बोल रहे हों तब आपकी नज़र कैमरे से हटना चाहेगी, लेकिन आपको इस बात की प्रैक्टिस करनी होगी कि मीटिंग के दौरान आपकी नज़रें आपके कैमरे पर हों. ख़ासतौर पर जब आप बोल रही/रहे हों, उस समय तो आपकी आंखें कैमरे से हटनी ही नहीं चाहिए. यदि आप इस तरह अपना मत रखेंगी/रखेंगे तो उसका प्रभाव बेहतर होगा. धीरे-धीरे आपको इस बात की आदत हो जाएगी.

इन्हें भीपढ़ें

Butterfly

तितलियों की सुंदरता बनाए रखें, दुनिया सुंदर बनी रहेगी

October 4, 2024
Bird_Waching

पर्यावरण से प्यार का दूसरा नाम है बर्ड वॉचिंग

September 30, 2024
वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

December 11, 2023
यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

December 8, 2023

सुनिश्चित करें कि आप मीटिंग में सही दिखाई दे रहे हैं: अपने कैमरे को सही तरीक़े से ऐड्जस्ट करें, ताकि आपको चेहरा और कंधे मीटिंग में भाग ले रहे लोगों को स्पष्ट नज़र आएं और ऐसा न होने पाए कि आपके शरीर का ऊपरी हिस्सा आधा ही नज़र आ रहा हो या फिर सिर कट रहा हो. इसके बाद आप चाहें तो (यदि यह विकल्प अपनाने कहा गया हो तभी) अपने कैमरे को ऑफ़ कर सकती/सकते हैं. लेकिन जब कभी आप उसे अपनी राय देने के लिए ऑन करें तो लोग आपको पूरा देख सकें. यदि आप सही तरीक़े से दिखाई देंगे तो लोग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे.

बैक्ग्राउंड चेक करें: यदि आप ऑनलाइन मीटिंग में भाग ले रही/रहे हैं तो अपने बैक्ग्राउंड का ख़्याल रखें. यदि कैमरा में से आपके पीछे ऐसा बैक्ग्राउंड नज़र आएगा, जिसमें चीज़ें बिखरी पड़ी हों, बच्चे या पालतू जानवर घूमते हुए दिखाई दे रहे हों या फिर किचन से खाना पकाने की/बर्तन धोने की आवाज़ें आ रही हों तो इससे आपका ही नहीं, दूसरे लोगों का भी मीटिंग से ध्यान हट जाएगा. अत: ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करते समय सुनिश्चित करें कि बैक्ग्राउंड सलीकेदार और व्यवस्थित हो.

आवाज़ को दमदार रखें: आप अपने कलीग्स/बॉस की बातें ध्यान से सुनें, लेकिन जब अपनी बात रखने का मौक़ा आए तो अपनी बात दमदार आवाज़ में रखें. यदि आप ऐसा नहीं करेंगी/करेंगे तो लोगों तक आपकी पूरी बात नहीं पहुंचेगी और वे उसमें दिलचस्पी नहीं लेंगे. साथ ही अपनी बात को जल्दबाज़ी में पूरा न करें. अपना पूरा समय लें, बीच-बीच में हल्के विराम भी लें, लेकिन आपकी आवाज़ इतनी स्पष्ट और दमदार हो कि लोग उसे पूरा सुनें.

बातों को दोहराने से बचें: यदि आप चाहती/चाहते हैं कि ऑनलाइन मीटिंग में आपकी उपस्थिति प्रभावशाली तरीक़े से दर्ज हो तो आपका वक्तव्य/राय/मत दमदार आवाज़ में और संक्षिप्त यानी छोटा होना चाहिए. बेवजह बातों को दोहराने से बचें. यदि आप ऐसा करेंगे तो मीटिंग में आपको ज़रूर सुना जाएगा. आपकी बात दूसरे लोगों तक ज़रूर पहुंचेगी.

चैट विंडो का सही उपयोग करें: ऑनलाइन मीटिंग में अपनी बातों को प्रभावी ढंग से रखने के लिए आप चैट विंडो का सही इस्तेमाल करें. इसके ज़रिए आप कलीग्स/बॉसेस के साथ मीटिंग से संबंधित डॉक्यूमेंट्स, लिंक्स, फ़ोटो या अन्य डेटा शेयर कर सकते हैं. इससे आपकी बोली हुई बातों के अलावा दूसरे लोगों के पास आपके दिए हुए रेफ़रेंस भी मौजूद होंगे और इसका प्रभाव गहरा पड़ेगा. 

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Careercareer talkHow to put views in online meetinghow to register online meeting presencemeetings on virtual platformoffice meetingonline meetingonline meeting attendanceअपना मत रखनाऑनलाइन मीटिंगऑनलाइन मीटिंग में अपनी बात रखनाऑनलाइन मीटिंग में उपस्थितिऑफ़िस की मीटिंगकरियरकरियर की बातेंकैसे दर्ज करें ऑनलाइन मीटिंग में उपस्थिति
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें
ट्रैवल

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें

December 7, 2023
पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम
ज़रूर पढ़ें

पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम

October 12, 2023
‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?
ज़रूर पढ़ें

‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?

September 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum