• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल ट्रैवल

’जलयात्राओं की नगरी’ भी है ऑकलैंड का एक उपनाम

डॉ दीप्ति गुप्ता by डॉ दीप्ति गुप्ता
February 21, 2021
in ट्रैवल, लाइफ़स्टाइल
A A
’जलयात्राओं की नगरी’ भी है ऑकलैंड का एक उपनाम
Share on FacebookShare on Twitter

ऑकलैंड के निवासियों के अनुसार, ऑकलैंड में अब से बीस साल पहले तक इतनी भीड़ नही थी अतैव यातायात के सरकारी व प्राइवेट साधन बहुत कम थे. तब यहां के निवासी आवाजाही के लिए अधिकतर व्यक्तिगत वाहन का प्रयोग करते थे. वर्ष 2006 की रिपोर्ट के अनुसार, आम जनता का 7% यातायात बसों द्वारा, 2% रेल और नौका द्वारा होता था.

इस बातचीत के बीच वेदान्त ने बताया कि शिक्षा के अलावा खेल के क्षेत्र में भी यह किसी से पीछे नहीं. रग्बी यूनियन, क्रिकेट, रग्बी लीग, फ़ुटबॉल और नेटबॉल जैसे खेल इस शहर में व्यापक रूप से खेले और दर्शकों द्वारा पसन्द किए जाते हैं. ऑकलैंड में रग्बी लीग, क्रिकेट के मैदानों, बास्केट बॉल, मोटर स्पोर्ट्स, टेनिस, बैडमिन्टन, नैटबॉल, तैराकी, फ़ुटबॉल व अन्य खेलों के स्थानों की ख़ासी बड़ी संख्या है. ईडन पार्क ऑकलैंड का मुख्य स्टेडियम और अक्सर अन्तर्राष्ट्रीय रग्बी संघ, क्रिकेट मैचों के साथ ही सुपर रग्बी मैच खेले जाने के लिए लोगों का प्रिय स्थान है, जहां “ब्लूज़” अपने देसी खेल खेलते हैं. नॉर्थ हार्बर स्टेडियम प्रमुख रूप से रग्बी यूनियन और फ़ुटबॉल मैचों के लिए प्रयोग में आता है, पर यहां अक्सर संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं.

खेल-संस्कृति: माउंट सम्राट स्टेडियम मुख्य रूप से रग्बी लीग मैचों के लिए है. साथ ही, नैशनल रग्बी लीग के न्यू ज़ीलैंड वॉरियर्स का भी पसन्दीदा स्थान है. यहां संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. पहले, हर साल जनवरी माह में संगीत उत्सव के बड़े दिन के केन्द्र के रूप में यहां ख़ूब धूमधाम हुआ करती थी. एएसबी टेनिस सेन्टर, ऑकलैंड का मुख्य टेनिस सेन्टर है, जहां प्रति वर्ष जनवरी के महीने में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पुरुष और महिला टेनिस टूर्नामेन्ट आयोजित किए जाते हैं. वर्ष 2016 से एएसबी बैंक ने पुरुष टूर्नामेन्ट स्पॉन्सर करने शुरू किए. यह कार्यक्रम पहले ‘Heineken Open’ के नाम से जाना जाता था. स्पार्क एरीन एक इनडोर खेलों का स्थान है. मुख्य रूप से यह संगीत आयोजनों और अन्तर्राष्ट्रीय नेटबॉल मैचों के लिए प्रख्यात है. इसी तरह ट्रस्ट एरीना भी एक इनडोर स्थान है, यहां भी प्रमुखतया नेटबॉल मैच आयोजित होते हैं. वर्ष 2007 में विश्व नेटबॉल चैम्पियनशिप आयोजित की गई थी. इसके अलावा यहीं पर वर्ष 2015 से डार्ट की विश्व श्रृँखला (सिरीज़) का वार्षिक आयोजन किया जाता है. इसी तरह नॉर्थ शोर ईवेन्ट सेंटर भी खेलों का एक इनडोर स्थान है, जो मुख्यरूप से बास्केट बॉल के लिए ही है. वोडाफ़ोन इनडोर ईवेन्ट सेन्टर में विविध कार्यक्रम आयोजित होते हैं. पुकेकोहे पार्क रेसवे (दौड़ पथ), मोटर रेस का लोकप्रिय स्थान है, जहां वी 8 सुपरकार रेस व वाहन सम्बन्धी अन्य खेल प्रतियोगिताएं हर साल आयोजित की जाती हैं. वेस्टर्न स्प्रिंग्स स्टेडियम विशाल स्तर पर संगीत आयोजन संगठित करता है. इसके अतिरिक्त, जैसा कि यह वर्ष 1929 से करता आया है, तेज़ गति कार प्रतियोगिता भी आयोजित करता है.

इन्हें भीपढ़ें

Butterfly

तितलियों की सुंदरता बनाए रखें, दुनिया सुंदर बनी रहेगी

October 4, 2024
Bird_Waching

पर्यावरण से प्यार का दूसरा नाम है बर्ड वॉचिंग

September 30, 2024
वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

December 11, 2023
यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

December 8, 2023

जलयात्राओं की नगरी: बातों ही बातों में मानसी बोली- इस शहर के उपनाम का ज़िक्र भी करना ज़रूरी है अब तो. ऑकलैंड के अनेक उपनामों में से एक उपनाम है जलयात्राओं की नगरी, जो इस शहर में लोकप्रिय जलयात्राओं के कारण पड़ा. ऑकलैंड में लगभग 1,35,500 पाल-नौकाएं पंजीकृत हैं, जिनमें पंजीकृत नाविकों में से अधिकतर नाविक ऑकलैंड से हैं. ऑकलैंड में तीन घरों में से एक घर के पास अपनी नौका ज़रूर होती हैं. सीबीडी के पश्चिमी घाट पर ‘वाईडक्ट बेसिन’ ने वर्ष 2000 और वर्ष 2003 में दो अमेरिकन कप प्रतियोगिताएं आयोजित की थीं.
वाईतामाता बन्दरगाह कई नामी क्लबों और रॉयल न्यू ज़ीलैंड याट स्क्वैडर्न व दक्षिणी गोलार्ध का सबसे बड़ा वेस्ट हैवन मरीना सहित नौका क्रीड़ा के लिए प्रयुक्त बन्दरगाहों का मशहूर स्थान है. वाईतामाता बन्दरगाह पर, इसके उत्तर की ओर स्टैनले खाड़ीऔर दक्षिण दिशा में मिशन खाड़ी व कोहीमारामा सहित अनेक तट तैरने के लिए ही हैं. उत्तरी समुद्र तट की पूर्वी तट-रेखा, जहां रांगीतोतो चैनल, हौराकी गल्फ़ हार्बर को मुख्य भूमि से पृथक करती है, वहां पर डेवैनपौर्ट, टाकापूना; मिलफ़ोर्ड में चैल्तनहम और नैरो नेक (Narrow Neck) में तैरने के लिए बहुत बढ़िया समुद्री तट हैं. पश्चिमी तट पर पीहा, मुरीवाई और बैथहिल जैसे लोकप्रिय सर्फ़िंग केन्द्र हैं. शहरी क्षेत्र के उत्तर में फंगापरुआ पेनिन्सुला, ओरेवा, ओमाहा और पाकिरी भी पास ही हैं. ऑकलैंड के बहुत से समुद्री तट सर्फ़ जीवन रक्षा क्लबों द्वारा भी सक्रिय हैं, जैसे- पीहा रक्षा केन्द्र का पीहा जीवन रक्षा क्लब है. सारे सर्फ़ जीवन रक्षा क्लब, उत्तरी क्षेत्र के सर्फ़ जीवन रक्षा केन्द्र का अंग हैं.

जब करनी हो ख़रीदारी: क्वीन स्ट्रीट, ब्रिटोमार्ट, पौन्सैंबी सड़क, करंगाहापे रोड, न्यूमार्केट और पारनैल स्थानीय फुटकर सामान के क्षेत्र हैं. ओतारा और पुराने सामान को बेचने का बाज़ार अवनडेल सप्ताहान्त में ख़रीद-फ़रोख़्त का रोचक व बढ़िया विकल्प हैं. अधिकतर शॉपिंग मॉल, बाहरी क़स्बों के मध्य में स्थित हैं, जिनमें Sylvia Park and Westfield Albany सबसे
विशाल है.
ऑकलैंड के निवासियों के अनुसार, ऑकलैंड में अब से बीस साल पहले तक इतनी भीड़ नही थी अतैव यातायात के सरकारी व प्राइवेट साधन बहुत कम थे. तब यहां के निवासी अधिकतर व्यक्तिगत वाहन का आवाजाही के लिए प्रयोग करते थे. वर्ष 2006 की रिपोर्ट के अनुसार, आम जनता का 7% यातायात बसों द्वारा, 2% रेल और नौका द्वारा होता था. पर अब जनसंख्या बढ़ जाने के कारण, सार्वजानिक बसों और रेलों में बढ़ोतरी हुई है. फिर भी यहां जन-परिवहन के प्रयोग का प्रतिशत बहुत कम है. प्रतिवर्ष, प्रति व्यक्ति के हिसाब से जन-परिवहन के मात्र 46 चक्कर लगते हैं, जबकि वैलिंगडन में इसका प्रयोग दुगुना यानी 92 बार, सिडनी में 114 बार होता है. सड़कों पर सर्वाधिक आवाजाही के व्यस्त पलों में काफ़ी भीड़ भी होती देखी गई है.

क्रमश:
आगे जानेंगे ऑकलैंड की जनसंख्या और आवास के बारे में…

फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

Tags: AucklandNew ZealandTravelTravelogueऑकलैंडट्रैवलट्रैवलॉगन्यू ज़ीलैंडन्यूज़ीलैंडयात्रायात्रा संस्मरण
डॉ दीप्ति गुप्ता

डॉ दीप्ति गुप्ता

डॉ दीप्ति गुप्ता पूर्व यूनिवर्सिटी प्रोफ़ेसर हैं और मानव संसाधन विकास मंत्रालय,नई दिल्ली, में राष्ट्रपति द्वारा "शिक्षा सलाहकार" पद पर नियुक्त होकर अपनी सेवाएं भी दे चुकी हैं. वे हिन्दी के साथ अंग्रेज़ी में भी समान अधिकार से लिखती हैं. उनकी अंग्रेज़ी की रचनाएं कई नामचीन पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं. उनकी कविताएं विश्व फलक पर चर्चित और पुरस्कृत हो चुकी हैं, विभिन्न देशों की World Poetry Anthology में शामिल होने के साथ-साथ डच, स्पेनिश, रूसी, इटैलियन, पोलिश व जर्मन भाषाओं में उनका अनुवाद भी किया गया है. उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘साहित्य भूषण’ सम्मान, कोलकाता का ‘रवीन्द्रनाथ ठाकुर’ सम्मान, महाराष्ट्र हिन्दी अकादमी  का  'प्रेमचंद सम्मान' और 'भाषा शिरोमणि' जैसे अनेक सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है.

Related Posts

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें
ट्रैवल

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें

December 7, 2023
पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम
ज़रूर पढ़ें

पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम

October 12, 2023
‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?
ज़रूर पढ़ें

‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?

September 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum