• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल धर्म

क्या आप जानते हैं देवी शैलपुत्री की पूजा के सही मायने?

भावना प्रकाश by भावना प्रकाश
April 2, 2022
in धर्म, लाइफ़स्टाइल
A A
क्या आप जानते हैं देवी शैलपुत्री की पूजा के सही मायने?
Share on FacebookShare on Twitter

जगत मिथ्या और ब्रह्म सत्य है या ब्रह्म मिथ्या और जगत सत्य. ये विवाद सदैव से चलता आया है और चलता रहेगा. किंतु इसका उत्तर जानने के लिए अगर हम पुराणो की ओर जाएं और उनका सिर्फ़ पठन ही नहीं मनन भी करें तो पाएंगे कि हमारे व्रत, उपवासों में कोई तो वैज्ञानिक आधार छिपा है, जिन्हें यदि हम समझ लें तो इन्हें बनाने के उद्देश्य से परिचित हो सकेंगे. हो सकता है हमारे द्वंद्वग्रस्त मन को पूजा की सही विधि भी मिल जाए और अपने स्तर पर कुछ सार्थक करने का संतोष भी. यहां नवरात्र में प्रथम पूज्य देवी शैलपुत्री की पूजा की प्रासंगिकता पर चर्चा कर रही हैं भावना प्रकाश.

 

नवरात्र के नौ दिनों में प्रथम पूज्य हैं, देवी शैलपुत्री. इनकी कथा, और कर्मकांडों द्वारा पूजन विधि तो आपको पता ही होगी. तो आगे बढ़ते हैं. पर्यावरण संरक्षण आज युग की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है. और प्रकृति का सबसे सुंदर और प्रभावशाली रूप है – पर्वत. पर्वत यानी शैल की पुत्री अर्थात शुद्ध वायु और निर्मल जलधारा. पर्वत जन्मदाता है उन असंख्य छोटी-बड़ी नदियों का जो आज या तो विलुप्त हो चुकी हैं या विलुप्ति की कगार पर हैं या फिर प्रदूषण की मार से ऐसी कुम्हलाई अकुलाई हैं, कि उन्हें मां कहे जाने या उनकी आरती अर्चना करना व्यंग्य से अधिक और कुछ नहीं लगते. पहाड़ों से जन्मी शुद्ध वायु का भी यही हाल है. पहाड़ों की अंधाधुंध कटाई और अनियोजित ‘विकास’ के ख़तरे पर आप इतने लेख पढ़ चुके होंगे कि उन्हें विस्तार देना यहां समीचीन नहीं लगता.

अब आएं पूजा के अर्थ पर. जब हम किसी की पूजा करते हैं तो इसका अर्थ क्या होता है. ध्यातव्य है कि हम मंदिर में उपयोग होने वाली कोई वस्तु कभी कूड़े में नहीं फेंकते. मंदिर या पूजा की किसी भी वस्तु को स्पर्श करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं. पूज्य वस्तु हमारा सर्वाधिक ध्यान और सम्मान भरा रखरखाव पाती है. तो बस, हमें वही तो करना है. हमारे पूजा-पाठ ऋषि-मुनियों द्वारा तब की निरक्षर जनता को कुछ सिखाने या समझाने के लिए बनाए गए कर्मकांड थे, जिनके बहाने लोग असल काम रुचिपूर्वक कर भी लें और याद भी रखें. नवरात्रि की पूजन परंपरा ऋषियों द्वारा गृहस्थों के लिए बनाया गया वो अनुष्ठान है, जो उनके सामाजिक दायित्वों का दस्तावेज़ था.

इन्हें भीपढ़ें

Butterfly

तितलियों की सुंदरता बनाए रखें, दुनिया सुंदर बनी रहेगी

October 4, 2024
Bird_Waching

पर्यावरण से प्यार का दूसरा नाम है बर्ड वॉचिंग

September 30, 2024
वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

December 11, 2023
यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

December 8, 2023

वर्ष मे दो बार नौ दिन तक प्रत्येक दिन ये याद करने और इसी बहाने कुछ विशिष्ट करने का कैलेंडर, जो हमें अपने आध्यात्मिक विकास के लिए स्वयं या सामाजिक विकास के लिए सामूहिक रूप से करना होता था. दुर्भाग्य से हमने असली उद्देश्यों को भुला दिया और कर्मकांडों के अंध-भक्त बनकर रह गए.
अब हमारे सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह होता है कि हम अकेले पर्यावरण में क्या योगदान दे सकते हैं. नदियों को बचाना पहाड़ों को साधना और वायु के प्रदूषण स्तर को कम करना अकेले करने वाले तो काम हैं नहीं. मगर पूजा अकेले की जा सकती है तो कर लेते हैं. पर देवी शैल-पुत्री की वास्तविक पूजा अकेले करने के भी कुछ तरीक़े हो सकते हैं. एक नज़र डाल लीजिए शायद आपको भी ये तरीक़े पसंद आ जाएं:
चैत्र नवरात्रि के समय गर्मी के तथा शारदीय नवरात्रि के समय जाड़ों के फूलों के पौधों की कटिंग लगाने या बीज रोपने का सही समय होता है. इस दिन एक पौधा देवी मां के नाम से लगाएं तो कैसा रहेगा? यदि हम बरसात में यहां-वहां उग आए नीम, पीपल के पौधों को गमलों में सहेज लें तो उन्हें ज़मीन में रोप देना का यही मौसम है जो पहाड़ की पुत्री अर्थात शुद्ध वायु की अर्चना का सर्वोत्कृष्ट तरीक़ा होगा.
वाटर प्योरिफ़ायर के वेस्ट जाने वाले पानी का निकास किसी बाल्टी में करके उस पानी को रियूज़ किया जा सकता है.
पंछियों के लिए मिट्टी की नांद ख़रीदकर उसमें पानी रखना शुरू किया जा सकता है.
कुल मिलाकर यदि हम समझ लें कि शैलपुत्री की पूजा का अर्थ है पर्यावरण संरक्षण में एक नागरिक के नाते अपना योगदान सुनिश्चित करना तो फिर पूजा की विधि तो हम अपनी स्वयं की भी हज़ारों निकाल सकते हैं.

फ़ोटो: गूगल

Tags: AttitudeBe eco friendlyBhawna PrakashDo not pollute the riversDo not waste waterEnvironment protectionFeeling lightFirst day of NavratriOye AflatoonPerforming one's duty towards naturePlanting treesrelevance of worship of ShailputriSave the environmentShailputriWorship of Goddess Shailputriईको फ्रेंडली बननाओए अफलातूनदेवी शैलपुत्री की पूजानज़रियानदियों को दूषित न करनानवरात्र का प्रथम दिनपर्यावरण को बचानापर्यावरण संरक्षणपानी व्यर्थ न बहानापेड़ लगानाप्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभानाभावना प्रकाशशैलपुत्रीशैलपुत्री की पूजा की प्रासंगिकता
भावना प्रकाश

भावना प्रकाश

भावना, हिंदी साहित्य में पोस्ट ग्रैजुएट हैं. उन्होंने 10 वर्षों तक अध्यापन का कार्य किया है. उन्हें बचपन से ही लेखन, थिएटर और नृत्य का शौक़ रहा है. उन्होंने कई नृत्यनाटिकाओं, नुक्कड़ नाटकों और नाटकों में न सिर्फ़ ख़ुद भाग लिया है, बल्कि अध्यापन के दौरान बच्चों को भी इनमें शामिल किया, प्रोत्साहित किया. उनकी कहानियां और आलेख नामचीन पत्र-पत्रिकाओं में न सिर्फ़ प्रकाशित, बल्कि पुरस्कृत भी होते रहे हैं. लेखन और शिक्षा दोनों ही क्षेत्रों में प्राप्त कई पुरस्कारों में उनके दिल क़रीब है शिक्षा के क्षेत्र में नवीन प्रयोगों को लागू करने पर छात्रों में आए उल्लेखनीय सकारात्मक बदलावों के लिए मिला पुरस्कार. फ़िलहाल वे स्वतंत्र लेखन कर रही हैं और उन्होंने बच्चों को हिंदी सिखाने के लिए अपना यूट्यूब चैनल भी बनाया है.

Related Posts

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें
ट्रैवल

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें

December 7, 2023
पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम
ज़रूर पढ़ें

पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम

October 12, 2023
‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?
ज़रूर पढ़ें

‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?

September 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum