• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल ट्रैवल

घूमना एक कला है, इसे सीखें!

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 26, 2022
in ट्रैवल, लाइफ़स्टाइल
A A
घूमना एक कला है, इसे सीखें!
Share on FacebookShare on Twitter

अधिकतर भारतीय जब कहीं पर्यटन पर जाते हैं तो वे बजाय पर्यटक के अक्सर कंज़्यूमर बन जाते हैं. इस तरह न तो वे पर्यटन का आनंद उठा पाते हैं और ना ही उस समय का वह सदुपयोग हो पाता है, जो वो ख़ुद को प्रकृति के सामीप्य में रख कर कर सकते थे. हिमांशु कुमार इस बात को बहुत ही स्वाभाविक तरीक़े से समझा रहे हैं. यदि आप भी पर्यटन की कला सीखना चाहते हैं तो यह आलेख ज़रूर पढ़ें.

 

हिमाचल प्रदेश में हमारे पास दिल्ली से दो संबंधी घूमने आए. मैंने उन्हें घुमाया और हम घर वापस लौटे. लौटने पर उन्होंने कहा, ‘‘आपने हमें कुछ दिखाया नहीं.’’
मैंने कहा, ‘‘बर्फ़ से ढंकी हुई पहाड़ियां, घने जंगल, झरने कलकल बहती हुई नदियां और फिर हमने दोपहर को एक झरने के पास बैठकर खाना खाया. क्या यह सब आपने नहीं देखा?’’

इन्हें भीपढ़ें

Butterfly

तितलियों की सुंदरता बनाए रखें, दुनिया सुंदर बनी रहेगी

October 4, 2024
Bird_Waching

पर्यावरण से प्यार का दूसरा नाम है बर्ड वॉचिंग

September 30, 2024
वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

वॉल ऑफ़ चाइना देखना अलग अनुभव था!

December 11, 2023
यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

यूं समझिए जैसे रोशनी का शहर है शंघाई

December 8, 2023

वह बोले, ‘‘इन चीज़ों को क्या देखना? ये तो हर जगह होती हैं.’’

यक़ीन जानिए, भारत में ज़्यादातर लोग इसी सोच के हैं. जो चीज़ मुफ़्त है उसका कोई महत्व नहीं है. साफ़ हवा, साफ़ पानी, शांत माहौल इसका उनके लिए कोई महत्व नहीं है.

हम धर्मशाला के पास रहते हैं. वहां एक जगह है मैकलोडगंज. वहां अक्सर विदेशी युवक युवती आते हैं. वह बस से उतरेंगे बैग से नक्शा निकालेंगे और कई किलोमीटर आगे जाकर सुनसान जगह में पहाड़ के ऊपर चढ़ जाएंगे.
वे किसी नदी के किनारे अपना टेंट लगाएंगे रात में आग जलाकर अपने साथ लाया हुआ सूखा मांस चाय और डबल रोटी खाएंगे.

दूसरी तरफ़ हमारे पंजाब से या दिल्ली से गए हुए लोग जब मैकलोडगंज पहुंचते हैं तो सबसे पहले महंगे से महंगा होटल खोजेंगे. फिर बाज़ार में निकल कर दबा के शॉपिंग करेंगे. भाई जी के लिए शॉल, भाभी के लिए पोंचू, बच्चों के लिए जुराबें, बहन के लिए दस्ताने-मफ़लर, अगड़म बगड़म सब. फिर पीतल की दुकानों में घुस जाएंगे बुद्धा जी की मूर्ति ख़रीदेंगे.

बे-ज़रूरत चीज़ें ख़रीदेंगे, जिसमें हुक्के से लगाकर काले रंग की तलवारें, तक शामिल हैं. फिर पतिदेव दारू पीने में भिड़ जाएंगे. और देवी अपनी बहन को फ़ोन लगाकर घंटे भर तक शॉपिंग की डिटेल बताएंगी.

इसे भारतीय लोग पर्यटन कहते हैं!

मैं गांव में रहता हूं. चारों तरफ़ हरियाली है, साफ़ हवा है, ट्रैफ़िक का कोई शोर नहीं है, लेकिन बड़े शहरों से आने वाले लोगों को इस जगह का कोई आकर्षण नहीं है.

वजह ये है कि हम असली आनंद को पहचानते ही नहीं. हम फूल के पास से गुज़र जाते हैं, लेकिन फूल की ख़ूबसूरती का आनंद नहीं ले पाते. अक्सर हम बेकार के विचारों में खोए रहते हैं. या तो हम अतीत के बारे में सोचते रहते हैं या भविष्य के बारे में. वर्तमान में जीना हमें नहीं आता!

चारों तरफ़ कितनी ताज़ी हवा है, जो आपके गालों को छू कर बह रही है. बच्चे हंसते हुए दौड़ रहे हैं, चिड़ियां चहक रही हैं… यह सब हमारे लिए महत्वहीन है.

हमारे लिए पैसा कमाना महत्वपूर्ण है. मकान बनाना बच्चों को ऊंची तालीम देना घर में सामान भर लेना महत्वपूर्ण है और फिर शांति की तलाश में धार्मिक स्थलों की तरफ़ दौड़ना या गुरुओं के चरणों में गिर जाना.

एक बड़ा अच्छा शब्द है ‘ध्यान’ जो बुद्ध का शब्द है. इसका मतलब आंख बंद करके पालथी लगाकर बैठना नहीं होता. ध्यान का अर्थ है ध्यान देना यानी होश के साथ जीना.

हमारे चारों तरफ कितने अच्छे लोग हैं कितनी अच्छी प्रकृति है उस पर ध्यान देना.अगली बार जब कभी आप कहीं घूमने जाएं तो होश में रहकर वहां की प्रकृति को ध्यान से देखिएगा. आप इस दुनिया में भी पर्यटक हैं और जहां घूमने गए हैं वहां भी पर्यटक ही हैं तो प्रकृति के कंज़्यूमर मत बनिए, क्योंकि आप उसका अंश है!

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: art of travelinghimanshu kumarmeditationtourismTraveltravellerध्यानपर्यटनपर्यटन की कलायात्रायात्रीहिमांशु कुमार
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें
ट्रैवल

आइए, चीन के हांग्ज़ोउ शहर की सैर पर चलें

December 7, 2023
पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम
ज़रूर पढ़ें

पर्यटन पर ख़ूब जाइए, पर अपने कार्बन फ़ुटप्रिंट पर कसिए लगाम

October 12, 2023
‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?
ज़रूर पढ़ें

‘ईद-ए-मिलादुन नबी’ के तौर-तरीक़े क्यों बदल रहे हैं?

September 27, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum