• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home लाइफ़स्टाइल करियर-मनी

क्या आप जॉब इंटरव्यू के इन कॉमन सवालों के लिए तैयार हैं?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
December 8, 2021
in करियर-मनी, ज़रूर पढ़ें, लाइफ़स्टाइल
A A
क्या आप जॉब इंटरव्यू के इन कॉमन सवालों के लिए तैयार हैं?
Share on FacebookShare on Twitter

चाहे आप जिस भी क्षेत्र में हों, पहले जॉब इंटरव्यू के लिए तैयारी कर रहे हों या फिर जॉब बदलने के लिए जॉब इंटरव्यू के लिए तैयारी कर रहे हों, इंटरव्यू के दौरान कुछ सवाल ऐसे हैं, जो अक्सर ही पूछे जाते हैं. क्या आप इन कॉमन सवालों के जवाब के लिए तैयार हैं?

आप ने पहले कभी जॉब इंटरव्यू न दिया हो तो आपके लिए यह जानना बेहतर होगा कि इंटरव्यू में कुछ सामान्यतौर पर पूछे जानेवाले सवालों के जवाब क्या होने चाहिए. और यदि आप पहले जॉब इंटरव्यू दे चुके हों तो भी आपको यह मालूम होना चाहिए कि वे सामान्य सवाल, जो आपसे अक्सर पूछ लिए जाते हैं उनका सही जवाब क्या होना चाहिए. तो आइए नज़र डालते हैं उन तीन कॉमन सवालों और उनके सही जवाबों पर, जो आपसे इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं.

#जब आपसे पूछा जाए: आपकी सबसे बड़ी ताक़त (स्ट्रेंथ) क्या है?
इंटरव्यू के दौरान जब इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति या पैनल आपसे यह सवाल पूछता है तो वह जानना चाहता है कि आपको अपनी किन ख़ूबियों के बारे में पता है और आप उन्हें लेकर आत्मविश्वास से भरे हैं कि नहीं? लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि आप अपनी स्ट्रेंथ की लिस्ट बनाकर पेश कर दें. यह भी ध्यान रखिए कि यहां यदि आपने झूठ बोला तो आप तुरंत ही पकड़े भी जा सकते हैं. बहुत संभव है आपके जवाब से ही कोई सवाल बनाकर आपसे पूछ लिया जाए. तो ऐसे में आपको क्या जवाब देना चाहिए?
आपको अपनी उन स्ट्रेंथ्स या ख़ूबियों को हाइलाइट करना चाहिए, जिन्हें आप वाक़ई अपने वयक्तित्व का ठोस हिस्सा मानते हैं और जो उस जॉब के लिए भी उतना ही मायने रखती हैं, जिसके लिए आपने आवेदन किया है, जैसे- यदि आपने कभी अपनी टीम को लीड किया है तो आप अपनी लीडरशिप क्वालिटी के स्ट्रॉन्ग होने के बारे में बता सकते हैं या यदि आप एक अच्छे टीम मेम्बर साबित हुए हों तो उसके बारे में बताएं या फिर यदि आपने अपने स्तर पर कभी किसी काम को शुरू करने का सुझाव देकर उसे अंजाम तक पहुंचाया हो तो उसके बारे में बता सकते हैं. इस सवाल के जवाब में आप जो कुछ भी कहें, पूरी ज़िम्मेदारी लेकर कहें.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

#जब आपसे पूछा जाए: आपकी सबसे बड़ी कमज़ोरी (वीकनेस) क्या है?
यहां भी यह बात ध्यान रखिए कि इस सवाल के जवाब से इंटरव्यू लेनेवाला व्यक्ति या पैनल आपसे जानना चाहता है कि आप अपनी कमज़ोरियों के बारे में जानते हैं या नहीं और यदि जानते हैं तो उनसे उबरने के लिए क्या कर रहे हैं. इस सवाल का जवाब आपको बहुत सावधानी से देना चाहिए. यदि आप सोचते हैं कि कमज़ोरी के बारे में बताने से पहले आपको ज़्याद सोच-विचार नहीं करना पड़ेगा तो आप ग़लत हैं.
इस सवाल के जवाब में आप अपनी शारीरिक कमियों की बात कर सकते हैं, जैसे-यदि आप ओवरवेट हैं तो उसकी ओर इशार कर सकते हैं, अंडवेट हैं तो उसकी ओर इशारा कर सकते हैं और बता सकते हैं कि वेट मैनेजमेंट के लिए आप प्रयासरत हैं. आप इस सवाल का जवाब ऐसा भी दे सकते हैं, जो उन्हें मुस्कुराने पर बाध्य कर दे, जैसे- मीठा खाना आपकी कमज़ोरी है, कलीग्स से ज़्यादा बातचीत करना, ढेर सारे दोस्त बनाना वगैरह. अपनी ऐसी कमज़ोरी के बारे में बताएं, जो आपके जॉब पाने में आपके लिए कमज़ोरी साबित न होने पाए.

#जब आपसे पूछा जाए: आज से पांच वर्ष बाद आप ख़ुद को कहां देखते हैं?
यह सवाल अक्सर इंटरव्यूज़ में पूछा ही जाता है. तो इसके लिए तैयार रहिए और कुछ सेंसिबल और रीयल जवाब तैयार रखिए. इस सवाल को पूछने का मक़सद होता है कि आपकी महत्वाकांक्षा का स्तर जाना जा सके. यदि आप ऐसे जवाब देंगे कि आप ज़्यादा महत्वाकांक्षी लगें तो यह नकारात्मक हो सकता है, वहीं यदि आप अपने जवाब से ज़रूरत से कम महत्वाकांक्षी नज़र आए/आईं तो यह भी नकारात्मक हो सकता है. इस सवाल के जवाब में संतुलन साधना ही आपके काम आएगा.
इस सवाल के जवाब में आप व्यावहारिक यानी प्रैक्टिकल रहें. आप कह सकते हैं कि मैं अपने जॉब के साथ-साथ अपनी स्किल्स को बढ़ते हुए देखना चाहता/चाहती हूं. अपने क्षेत्र में ख़ुद को बेहतर स्थिति में देखना चाहता/चाहती हूं, मैं अपने वर्क-लाइफ़ बैलेंस को और बेहतर होता हुआ देखना चाहता/चाहती हूं. आपके जवाब इस तरह के होने चाहिए कि उससे यह झलके कि आप जिस कंपनी में जॉब का इंटरव्यू देने आए हैं, उसी फ़ील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Careercommon Job Interview Questionscommon questions and answersinterview questionsinterview questions and answersjob interviewknow common questions that are asked in interviewlifestyleइंटरव्यू के सवालइंटरव्यू के सामान्य सवाल-जवाबकरियरजानें सामन्य सवाल जो इंटरव्यू में पूछे जाते हैंजॉब इंटरव्यूलाइफस्टाइलसामान्य सवाल-जबाव
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum