• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

ज़रा सोचिए क्या आप अपने फ्रिज को सेहतमंद रखते हैं?

हेल्दी फ्रिज आपके परिवार को हेल्दी बनाए रखेगा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 16, 2022
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
clean-fridge
Share on FacebookShare on Twitter

 
सेहतमंद रहने के लिए साफ़-सफ़ाई बहुत ज़रूरी है. अपनी, अपने घर की और ख़ासतौर पर आपके किचन की सेहत पर आपके पूरे परिवार की सेहत निर्भर करती है. फ्रिज हमारे किचन का वह महत्वपूर्ण अप्लायंस है, जिसके बिना एक दिन भी रहना मुश्क़िल हो जाता है. पर क्या आप फ्रिज को नियमित रूप से साफ़ करते/करती हैं? यदि नहीं तो यह आलेख ज़रूर पढ़ें, जहां फ्रिज को साफ़ रखने के ऐसे प्रैक्टिकल टिप्स हैं, जो इस काम को आपके लिए बोझ नहीं बनने देंगे.

एक तंदुरुस्ती, हज़ार नियामत! ये कहावत तो आपने भी सुनी होगी. और तंदुरुस्त रहना कब संभव है? जब हम अपने घर को साफ़ रखें और ख़ासतौर पर किचन को. किचन में इस्तेमाल करनेवाले अधिकतर सामान, जैसे-सब्ज़ियां, फल, मसाले, दूध, दही यहां तक कि ड्रायफ्रूट्स को भी हम फ्रिज में स्टोर करते हैं. और इन्हीं इन्ग्रीडिएंट्स से खाना बनाते हैं, जिससे हमें न्यूट्रिशन मिलता है.

कुल मिलाकर बात ये कि यदि आपको हेल्दी रहना है तो आपको अपने फ़ूड स्टोरेज यानी फ्रिज को भी हेल्दी रखना होगा. यहां जानिए फ्रिज (और फ्रीज़र) को हेल्दी रखने के ऐसे प्रैक्टिकल टिप्स, जो आपके लिए फ्रिज की सफ़ाई को आसान बना देंगे:

1. हर दूसरे महीने फ्रिज को पूरी तरह साफ़ करना बहुत ज़रूरी है. इसके लिए आप मेन स्विच को ऑफ़ करें. फ्रिज में रखा सारा सामान बाहर निकालें. सभी डिटैचेबल ट्रेज़ निकालकर डिटर्जेंट से साफ़ करें उन्हें अच्छी तरह पोंछें.

2. फ्रिज के अंदरूनी भाग में दो चम्मच बेकिंग सोडा और आधा कटा हुआ नींबू डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें. यह फ्रिज की सारी स्मेल सोख लेगा.

3. लिक्विड डिटर्जेंट, एक गीले और एक साफ़ सूखे कपड़े की सहायता से फ्रिज और फ्रीज़र दोनों को अच्छी तरह साफ़ करके पोंछ लें.

4. सबसे ज़रूरी है कि आप डोर पर लगे हुए रबर के किनारों को अच्छी तरह साफ़ करें, क्योंकि धूल-मिट्टी और हवा के संपर्क में आने से ये रबर गंदे भी होते हैं और इन पर सामान निकालते वक़्त कुछ-कुछ गिरता भी रहता है. यही नहीं यदि सही तरीक़े से इसे साफ़ न किया जाए तो इस जगह पर कॉकरोच भी पनप सकते हैं. रबर को साफ़ करने के लिए आपको बस एक मुलायम टूथ ब्रश और लिक्विड डिटर्जेंट और एक कपड़े की ज़रूरत होगी.

5. इसके बाद सभी ट्रेज़ को अपनी जगह पर वापस रख दें.

6. जब आप सामान वापस रख रहे हों तो वहां मौजूद पैकेट्स की एक्स्पायरी डेट देखते चलें और जिनकी डेट निकल चुकी हो, उन चीज़ों को फेंक दें.

7. आप अपनी सभी ट्रेज़ पर लाइनिंग बिछा सकते हैं, ताकि यदि ग़लती से यदि कोई चीज़ फैल जाए तो केवल लाइनिंग को हटाकर उसे साफ़ किया जा सके.

8. फ्रिज में रखा हुआ हर सामान ढंका हुआ हो, ताकि एक सामान की गंध दूसरे में न मिलने पाए.

9. फलों और सब्ज़ियों को फ्रिज में रखने से पहले अच्छी तरह धो लें. इन्हें पोंछकर अलग-अलग ज़िप पाउचेज़ में रखें. इससे इनके साथ आनेवाली धूल-मिट्टी हट जाएगी और फ्रिज लंबे समय तक साफ़ और सेहतमंद बना रहेगा.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

 

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: freezerfridgehealthy fridgehow to keep fridge cleanrefrigeratorफ्रिजफ्रिज को कैसे रखें साफ़फ्रीज़ररेफ्रिजरेटरहेल्दी फ्रिज
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum