• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

ये फल खाइए और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाइए

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 13, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
ये फल खाइए और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाइए
Share on FacebookShare on Twitter

समय कठिन है और यदि आप ख़ुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो अपनी प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को सही बनाए रखना बहुत ज़रूरी है. इसके लिए आपको अपने खानापान में ऐसी चीज़ों को शामिल करना होगा, जो इस काम में आपकी मदद करें और ये फल, जिनके बारे में हम यहां जानकारी दे रहे हैं, वे इम्यूनिटी को बढ़ाने में कारगर है. इन्हें अपनी डायट में ज़रूर शामिल कीजिए.

क्या आप जानते हैं कि हल्का ज़ुकाम होते ही कुछ लोग सीधे विटामिन C युक्त चीज़ें खाने लगते हैं, क्योंकि यह हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. विटामिन C शरीर में उन सफ़ेद रक्त कोशिकाओं की मात्रा बढ़ा देता है, जो इन्फ़ेक्शन्स से लड़ने का काम करती हैं. यूं तो सभी खट्टे फलों में विटामिन C पाया जाता है और आप वर्षभर मौसम के अनुसार इन फलों को अपनी डायट में शामिल करते हुए अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाए रख सकते हैं.
इस बात का ध्यान रखें कि चूंकि हमारा शरीर विटामिन C का उत्पादन नहीं करता है अत: आपको रोज़ाना अपनी डायट के माध्यम से इस ज़रूरत को पूरा करना होगा. एक वयस्क महिला को रोज़ 75 मिली ग्राम और एक वयस्क पुरुष को रोज़ 90 मिली ग्राम विटामिन C ज़रूरत होती है. अत: यहां हम आपको जिन फलों के बारे में बता रहे हैं, उन्हें आप अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें.


पपीता
पपीता विटामिन C से भरपूर फल है. इसमें पोटैशियम, मैग्नेशियम और फ़ोलेट की भी अच्छी मात्रा होती है. और ये सभी चीज़ें हमारी सेहत के लिए अच्छी होती हैं. एक मध्यम आकार के पपीते में रोज़ाना की ज़रूरत जितने विटामिन C की मात्रा से दोगुनी मात्रा पाई जाती है. अत: मध्यम आकार का आधा पपीता रोज़ खाया जा सकता है.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026



अनन्नास
अनन्नास यानी पाइनैप्पल भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में प्रभावी फल है. इसमें विटामिन C के अलावा मैंगनीज़ भी पाया जाता है. इसके सेवन से आप ख़ुद को कई तरह के बैक्टीरियल और वायरल इन्फ़ेक्शन्स से महफ़ूज़ रख सकते हैं.

किवी
कई आवश्यक पोषक तत्वों, जैसे- फ़ोलेट, पोटैशियम और विटामिन K के साथ-साथ किवी में विटामिन C भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. अत: इस स्वादिष्ट फल को अपनी डायट में शामिल करने में ज़रा भी देर न करें. यह कई तरह के वायरसों से आपके शरीर को सुरक्षित रखता है.


अंगूर
अंगूर स्वाद में तो अच्छा होता ही है, पर साथ ही इसमें विटामिन C की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है. इसमें पोटैशियम, मैग्नेशियम, फ़ोलेट और विटामिन A भी पाया जाता है. इसमें ऐन्टिऑक्सिडेंट होते हैं और इसे खाने पर आपकी सेहत को कई तरह के फ़ायदे होते हैं. इसमें मौजूद इन तत्वों के कारण यह हमारे शरीर को नुक़सानदेह बैक्टीरिया और वायरस के प्रकोप से बचाता है.


आंवला
माना जाता है कि रोज़ एक आंवला खाने से सेहतमंद रहा जा सकता है. आंवले में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है और यह ऐन्टिऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है. आंवला खाने से हम कई तरह के इन्फ़ेक्शन्स से बच सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: citrus fruiteat fruitFlavorFood PlusfruitsgooseberrygrapesHealthhow to increase immunityImmunitykiwilemonpapayapineapplevitamin cअंगूरअनन्नासआंवलाइम्यूनिटीकिवीकैसे बढ़ाएं इम्यूनिटीखट्टे फलज़ायकानींबूपपीताप्रतिरोधक क्षमताफलफल खाएंफूड प्लसफ्रूट्सविटामिन Cविटामिन सीहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum