• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

टिप्स, जो ड्रेसेस और ऐक्सेसरीज़ की देखभाल को बनाएंगे आसान

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 1, 2021
in ज़रूर पढ़ें, फ़ैशन, स्टाइल टिप्स
A A
टिप्स, जो ड्रेसेस और ऐक्सेसरीज़ की देखभाल को बनाएंगे आसान
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपकी किसी ड्रेस पर कोई ऐसा दाग़ लग गया है, जो धोने के बाद भी साफ़ नहीं हो रहा या लेदर जैकेट पर सिलवटें पड़ जाने की वजह से आप उसे नहीं पहन पा रही हैं तो यहां दिए गए टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं. ये टिप्स आपके कपड़ों से जुड़ी रोज़मर्रा की समस्याओं से निपटने में घर बैठे आपकी मदद कर सकते हैं.

कॉलर्स को आयरन करने के लिए हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करें
आपके पास आयरन नहीं है और आपके शर्ट या ड्रेस पर ऐसी जगह सिलवट है कि आप उसे वैसे का वैसा पहनकर बाहर नहीं जा सकतीं तो हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करें. फ़ैब्रिक के मुताबिक़ स्ट्रेटनर को लो से हाई तक पर सेट करें. हेयर स्ट्रेटनर्स कॉलर्स को सबसे सही तरीक़े से आयरन करते हैं और उन्हें कड़क व सीधा रखते हैं.

पसीने के पीले दाग़ हटाएं
अक्सर वाइट टॉप पर पसीने के पीले दाग़ लग जाते हैं, आप इन दाग़ों से नींबू के रस से छुटकारा पा सकते हैं. स्प्रे बॉटल में नींबू निचोड़ लें और इसे पीले दाग़ों पर छिड़कें. 10 मिनट बाद कपड़े को धो लें.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

हैंडबैग पर से तेल के दाग़ की कर दें छुट्टी
गंदे या पसीनेवाले हाथों से हैंडबैग को छूने से उनपर भद्दे दाग़ लग जाते हैं या कई बार बैग का उतना हिस्सा ऑयली हो जाता है. इन तेल के दाग़ों से छुटकारा पाने के लिए बेबी पाउडर का इस्तेमाल करें. थोड़ा-सा बेबी पाउडर दाग़ पर छिड़कें और इसे रातभर यूं ही छोड़ दें. सुबह तक पाउडर ने तेल को सोख लिया होगा और आपका बैग फिर से नया लगने लगेगा. याद रखें कि यह ट्रिक केवल तेल के दाग़ों पर ही कारगर है, ग्रीस या पेंट के दाग़ों पर यह नुस्ख़ा काम नहीं करता.

नए जूतों को फ़िट करें
क्या आपके नए जूते बहुत ज़्यादा टाइट हैं? तो ऐसे टाइट जूते को पहनने का सबसे आसान तरीक़ा है-मोटे मोजे पहनना, ताकि आपको शू बाइट्स न हो. इसके बाद आप अपने जूते पहनें और फिर थोड़ी दूरी से अपने जूते पर 20-30 सेकेंड्स के लिए हेयरड्रायर का इस्तेमाल करें. अब अपने पैर को ऊपर और नीचे की ओर झुकाएं, ताकि टाइट वाले हिस्से कुछ ढीले पड़ जाएं. इसके बाद पैरों को जूतों से निकालकर जूतों को ठंडा होने दें.

ज़िपर की ज़िप ठीक करें
ब्लॉक्ड ज़िपर को ठीक करने के लिए ज़िप पर वैसलीन या ग्रेफ़ाइट पेंसिल या फिर साबुन रगड़ें. यह आपके ज़िपर को पहले की तरह चिकना बना देगा. कुछ मामलों में कैंडल वैक्स भी कारगर होता है.

लेदर जैकेट की सिलवटों को दूर करें
लंबे समय तक रखे रहने की वजह से आपके फ़ॉक्स लेदर जैकेट में भी सिलवटें पड़ सकती हैं. उन्हें ठीक करने के लिए जैकेट को उल्टा करें और मोड़कर अपने वॉर्डरोब में रखें. य‌दि आपको अब भी आपके जैकेट पर लाइन्स दिखाई दे रहे हैं तो क्रीज़ पर क्यू-टिप की मदद से तब तक बूंद भर मॉइस्चराइज़र रगड़ें, जब तक कि सिलवट हट नहीं जाती.

Tags: fashion tips
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum