• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

पेस्टल शेड्स से लेकर पेपर कप लाइटिंग तक- एक्स्पर्ट से जानिए इस वर्ष के फ़ेस्टिव होम डेकोर ट्रेंड्स

घर की सजावट से ही तो शुरू होती है त्यौहारों की तैयारी

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 18, 2022
in ज़रूर पढ़ें, लाइफ़स्टाइल, होम डेकोर-अप्लाएंसेस
A A
पेस्टल शेड्स से लेकर पेपर कप लाइटिंग तक- एक्स्पर्ट से जानिए इस वर्ष के फ़ेस्टिव होम डेकोर ट्रेंड्स
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी दिवाली, क्रिस्मस या न्यू ईयर के लिए अपने घर की सजावट को बदलना चाहते हैं तो वेदाज़ एक्स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमेटेड के फ़ाउंडर, डायरेक्टर व चीफ़ डिज़ाइनर पलाश अग्रवाल से जानें कि इन दिनों होम डेकोर में कौन-सी चीज़ें प्रचलन में बनी हुई हैं. वेदाज़ एक्स्पोर्ट्स होम डेकोर और होम ऐक्सेसरीज़ के क्षेत्र में काम कर रहा है और अपने डिज़ाइन्स के माध्यम से प्राचीन कला को पुनर्जीवित कर रहा है. इनके डिज़ाइन्स न केवल इतिहास से प्रेरित हैं, बल्कि इन्हें पूरी तरह भारत में बनाया गया है और इन्हें रीसाइकल भी किया जा सकता है. साथ ही, ये पर्यावरण हितैषी यानी ईको फ्रेंडली भी हैं.

हवा में त्यौहार के रंग घुल चुके हैं और साल का वह समय आ गया है, जब हम अपने घर की साफ़-सफ़ाई के साथ-साथ उसकी सजावट में भी बड़े मनोयग से बदलाव करते हैं. यदि आप भी ऐसा करने जा रहे हैं तो वर्ष 2022 के होम डेकोर के इन ट्रेंड्स पर एक नज़र ज़रूर डाल लें…

रंगों से बनाएं कमरों को ख़ुशनुमा
यह कहा जाता है कि रंगों की गर्माहट हमारे भीतर उमंग जगाती है. यदि आप भी घर के मेकओवर की योजना बना रहे हैं तो दीवारों के लिए ख़ुशनुमा रंगों का चुनाव करें. अपने कमरों के लिए ब्राइट पेस्टल कलर्स का चुनाव करें, जैसे- हरा, गुलाबी, पीला, नीला या नारंगी. ये रंग हमेशा ही होम डेकोर की चार्ट में सबसे ऊपर बने रहते हैं. तो इनमें से अपने पसंदीदा रंग को दीवार पर लगाएं और उन्हें आपका मूड ख़ुशनुमा बनाने का ज़रिया बना लें.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

रौशनी की जगमग
इन त्यौहारों की तो पहचान ही रौशनी है. अत: लाइटिंग का कोई ड्रमैटिक अरेंजमेंट होना ही चाहिए, फिर चाहे वो सुंदर-सी कैंडल्स या लैम्प्स वाला कोई कोई एक कोना ही क्यों न हो. आप गोल्डन कलर के टी होल्डर्स या दिया लैम्प का इस्तेमाल कर सकते हैं. सुनहरा रंग त्यौहार की मुनादी करता-सा लगेगा. और दिया होल्डर के मेश से आने वाली रौशनी की झलक आपके डेकोर को ड्रमैटिक लुक देगी.
आप चाहें तो फ़्लोटिंग कैंडल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. किसी गोल बोल में पानी भर कर इन्हें दरवाज़े के पास रखा जा सकता है. ये घरभर में त्यौहार की गूंज को बड़े ही शांत और सुंदर तरीक़े से बिखेर देंगे.
इसके अलावा इस बार अपने घर की बालकनी में हाथ से बने लैंटर्न्स लगाइए. ये आपके घर को बड़ा पर्सनल डेकोर टच देंगे. अलग-अलग रंगों के पेपर कप्स या आर्ट पेपर्स का इस्तेमाल करें. आप चाहें तो डीआईवाई वीडियोज़ का सहारा ले कर अपनी स्किल्स को और निखार दें. बालकनी आपके हाथों से बने लैंटर्न्स से जगमगा उठेगी.
लाइटिंग का एक और आइडिया हमारे पास है और वो है- जार लाइट्स. ग्लास जार लें ओर इनके भीतर एलईडी लाइट स्ट्रिंग्स भर दें. इन जार्स को अपने लिविंग रूम में इस तरह रखें कि ये जार लाइट्स आपके रूम की जान नज़र आएं. शाम को होने वाले गेट टु गैदर्स में ये तुरंत ही ड्रमैटिक फ़ील डाल देगा.

मिरर मैजिकल होता है
मिरर यानी आइना आपके होम डेकोर को जैसे जादुई लुक दे देगा. यह न सिर्फ़ कमरे की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि उसे बड़ा, उजला और चौड़ा दिखाने का भ्रम भी पैदा करता है. छोटे आर्टवर्क मिरर्स से लेकर बड़े मिरर्स तक आपके पास अपने कमरे की सजावट में चार चांद लगाने के लिए इनकी बड़ी रेंज बाज़ार में ऑनलाइन/ऑफ़लाइन उपलब्ध है. एक बड़ा मिरर आपके कमरे को रॉयल लुक देगा और आप चाहें तो इसके चारों ओर स्ट्रिंग लाइट्स लगा कर अपने कमरे को जादुई सुंदरता से सजा सकते हैं.

फूलों सा कमरा तेरा
त्यौहारों पर फूलों की सजावट हमेशा ही ट्रेंड में बनी रहती है. जहां पारंपरिक रूप से गेंदा, गुलाब और ट्यूलिप्स को इसके लिए पसंद किया जाता रहा है, वहीं यदि आप फूलों की सजावट को पर्सनल टच देना चाहते हैं तो ऑर्किड्स, सनफ़्लावर, कार्नेशन्स आदि को सुंदर से फ़्लावर वाज़ में या फिर खुली मेटैलिक ट्रे में सजा कर अपने कमरे की ख़ूबसूरती में कुछ ऐसा इज़ाफ़ा कर सकते हैं कि लोग यह गुनगुनाने पर मजबूर हो जाएं- फूलों सा कमरा तेरा.

कला से सजी दीवारें
इन दिनों पुरानी और देहाती कलाकृतियों से दीवारों को सजाने का चलन है. लकड़ी या कबाड़ से रीसाइकल की गई धातु से बने शो पीस इन दिनों लोग ख़ास पसंद कर रहे हैं. ऐसे शो पीस का चुनाव करें जो आपके कमरे को कलात्मक दिखाएं.

कोज़ी कॉर्नर ज़रूरी है
सालभर की मोनोटनी को तोड़ने के लिए बहुत ज़रूरी है कि आप घर के फ़र्नीचर की सेटिंग्स को थोड़ा बदल दें. त्यौहारों के दौरान दोस्तों और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा ही रहेगा. ऐसे में गपशप के लिए एक कोज़ी कॉर्नर ज़रूर बनाएं. जहां नीचे गद्दा डाला जा सके, जिस पर ढेर सारे रंग-बिरंगे, चमकीले कुशन हों. वहां यदि ट्रेंडी स्नैक और फ्रूट प्लैटर्स हों तो कहना ही क्या! त्यौहारों की तैयारी के दौरान यह बात याद रखें कि कोविड के बाद से हाउस पार्टीज़ को ज़्यादा पसंद किया जा रहा है.

palash-agrawal

Tags: CandlesdiwaliFestive Home DecorFlowersHome Decor TrendsLightsMirrorsPaper Cup Lightingकैंडल्सदिवालीपेपर कप लाइटिंगफ़ेस्टिव होम डेकोरफ़्लावर्समिररर्सलाइट्सहोम डेकोर ट्रेंड्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum