• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

बॉलिवुड सितारों के घर भी पधारे गजानन, देखिए कुछ झलकियां

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 12, 2021
in ओए एंटरटेन्मेंट, ज़रूर पढ़ें, न्यूज़
A A
बॉलिवुड सितारों के घर भी पधारे गजानन, देखिए कुछ झलकियां
Share on FacebookShare on Twitter

गणेशोत्सव देशभर में बहुत ज़ोर-शोर से मनता है और महाराष्ट्र में तो इसकी छटा ही निराली होती है. यह सच है कि कोरोना महामारी ने पिछले साल और इस साल भी इस त्यौहार की साझा उमंग पर लगाम लगा दी है, बावजूद इसके देशभर में बप्पा के प्रति श्रद्धा में कहीं कमी नहीं है. लोग अपने घरों में सादगी से गणपति उत्सव मना रहे हैं. बॉलिवुड सितारे भी इसमें पीछे नहीं हैं. आइए नज़र डालते हैं कुछ सितारें के घर विराजी गणपति प्रतिमाओं पर,

 

इस गणेशोत्सव के दौरान कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते मुंबई में धारा 144 लगाई गई है, ताकि अधिक संख्या में लोग एक जगह इकट्ठे न हों. मुंबई के लोग तो यूं भी नियमों का पालन करने में हमेशा आगे रहते हैं, लोगों ने अपने-अपने घरों में बप्पा की अगवानी की, पूजा की और डेढ़ दिन के गणपति के विसर्जन में भी वे तयशुदा संख्या में ही बाहर निकले. बॉलिवुड के कई सितारों ने भी अपने घर में बप्पा का स्वागत किया. यहां पेश हैं इनमें से कुछ के घर के गणपति पूजन के अवसर की फ़ोटोज़, जो उन्होंने इन्स्टाग्राम पर शेयर की हैं.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

श्रद्धा कपूर ने अपने घर में बिराजे गणपति बप्पा के साथ अपनी यह फ़ोटो शेयर की है. उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों की ग्रुप फ़ोटोग्राफ़ भी शेयर की है.

सारा अली ख़ान ने गणपति बप्पा मोरया के कैप्शन के साथ अपने घर पधारे गणपति के साथ अपनी और अपनी मां अमृता सिंह की यह फ़ोटो शेयर की है.

अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अपने घर के गणपति की कई फ़ोटोज़ शेयर की हैं, उनमें से इस फ़ोटो में उनके चेहरे की उमंग देखते ही बनती है.

सनी लियोनी ने अपने घर आए गणपति के साथ यह फ़ोटो शेयर करते हुए कहा है कि वे अपने पति और बच्चों के साथ यह त्यौहार मना रही हैं.

नील नितिन मुकेश ने अपने पिता नितिन मुकेश और पूरे परिवार के साथ अपने घर बिराजे गणपति की यह तस्वीर साझा की है.

करीना कपूर ने अपने पति सैफ़ अली ख़ान और बेटे तैमूर के साथ गणेश चतुर्थी मनाते हुए दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक में उनके बेटे ने क्ले से गणपति बनाए हैं.

शिल्पा शेट्टी ने भी अपने दोनों बच्चों के साथ गणेश चतुर्थी की पूजा के दो प्यारे से फ़ोटो साझा किए हैं.

 

यूं तो रितेश देशमुख ने अपने यहां विराजे गणपति की पूजा करते हुए एक वीडियो साझा किया है, यहां हम आपको उसके स्टिल फ़ोटोज़ दिखा रहे हैं, जिसमें रितेश देशमुख की मां, उनकी पत्नि जेनेलिया और दोनों बच्चे नज़र आ रहे हैं.

फ़ोटो: इंस्टाग्राम

Tags: Ananya Pandeybollywood starsGajananGajanan visiting the house of Bollywood starsGanesh ChaturthiganpatiGenelia D'SouzaNeil Nitin MukeshRiteish DeshmukhSara Ali KhanShilpa ShettyShraddha KapoorSunny Leoneअनन्या पांडेगजाननगणपतिगणेश चतुर्थीजेनेलिया डिसूज़ानील नितिन मुकेशबॉलिवुड सितारेबॉलिवुड सितारों के घर पधारे गजाननरितेश देशमुखशिल्पा शेट्टीश्रद्धा कपूरसनी लियोनीसारा अली ख़ान
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum