• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 10, 2023
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
Share on FacebookShare on Twitter

इन दिनों धूप बहुत तीखी हो चली है और खुल कर अपना दम दिखाने को तैयार है. ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि हम आपको पहले से ही उस घटना के लिए तैयार कर दें, जो धूप में बाहर निकलने यानी ट्रैवल करते समय या फिर सन बाथ लेते समय भी आपकी त्वचा पर सन बर्न के रूप में नज़र आ सकती है. तो जान लीजिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में.

 

यूं भी विटामिन डी की कमी के चलते कई लोग सुबह-सुबह सन बाथ लेना चाहते हैं. लेकिन इन दिनों धूप इतनी तेज़ हो आती है कि कई बार यह सन बाथ आपको सन बर्न भी दे जाता है. इसके अलावा धूप में बाहर निकलने से भी तो बचा नहीं जा सकता और इन सबके चलते आपकी त्वचा काली, झुलसी और मुरझाई हुई नज़र आने लगती है. और सबसे ख़ास बात यह कि सन बर्न यह देख कर नहीं होता कि त्वचा किसी महिला की है या पुरुष की. अत: सन बर्न से राहत पाने के लिए आप ये घरेलू उपाय अपना सकते/सकती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

करें दूध का इस्तेमाल: सन बर्न से बचने के लिए दूध बहुत कारगर है. आप एक बोल में एक कप कच्चा दूध, एक कप पानी और एक कप भर के बर्फ़ के टुकड़े डालें. इस मिश्रण को हिलाएं. इसमें साफ़ सूती कपड़ा या टॉवेल डालें और सीधे ही सन बर्न वाले हिस्से पर लगाएं. पांच मिनट तक कपड़े को उस हिस्से पर ही रहने दें. इस प्रक्रिया को चार-पांच बार दोहराएं.

मठा भी देगा राहत: मठा यानी छाछ भी धूप से झुलसी त्वचा को राहत पहुंचाता है. इसके लिए एक बोल में एक कप दही लें. इसमें दो कप पानी डाल कर मथें और मठा बना लें. इसमें एक कप बर्फ़ के टुकड़े डालें और सूती कपड़ा/टॉवेल को मठे के इस मिश्रण में डुबो कर सन बर्न वाले हिस्से पर लगाएं. पांच मिनट तक लगा रहने दें. इस प्रक्रिया को भी चार-पांच बार दोहराएं.

खीरे का रस है कारगर: सन बर्न से राहत देने में खीरे का रस भी कारगर रहेगा. इसके लिए आप दो खीरे लें. इनके छिलके निकाल कर काट लें. इन्हें ब्लेंडर में डाल कर ब्लेंड करें. अब इस मिश्रण को छान लें. खीरे का जो रस निकला है उसे सन बर्न वाले हिस्से में लगाएं. लगभग 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें. आप दिन में दो बार इसे दोहरा सकते/सकती हैं.

आलू का रस: घरों में आसानी से उपलब्ध आलू का रस भी सन बर्न से राहत पहुंचाता है. इसके लिए तीन-चार आलू लें. उन्हें छील कर काट लें और ब्लेंड करें. अब इसे छान कर आलू का रस निकालें. इस रस को सन बर्न से प्रभावित हिस्से पर लगाएं. इसे सूखने तक लगा रहने दें और फिर धो लें. इस प्रक्रिया को आप दिन में दो बार दोहरा सकते/सकती हैं.

ओट मिल्क: ओट्स और पानी को मिला कर बनाया गया ओट मिल्क भी सन बर्न में राहत पहुंचाता है. इसके लिए आपको एक कप सादे ओट्स को ब्लेंडर में पीस कर बारीक़ पाउडर बनाना होगा. अब इस पाउडर में दो कप गुनगुना पानी मिलाएं. इसे घोलें, ताकि यह दूध की तरह दिखाई देने लगे. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे सूती कपड़े या टॉवेल की सहायता से सन बर्न वाले हिस्से पर लगाएं. पांच मिनट तक लगा रहने दें और फिर इस प्रक्रिया को चार-पांच बार दोहराएं.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: aloe verabuttermilkCucumber JuiceHome remediesmathaMilkOat MilkPotato JuicePrevention of SunburnSunburnआलू का रसओट मिल्कखीरे का रसघरेलू उपायदूधमठासन बर्नसन बर्न से बचाव
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum