• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

कैसे निपटें कंट्रोल फ्रीक व्यक्तियों से?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 10, 2020
in एक्सपर्ट सलाह, ज़रूर पढ़ें, रिलेशनशिप
A A
कैसे निपटें कंट्रोल फ्रीक व्यक्तियों से?
Share on FacebookShare on Twitter

दूसरों को कंट्रोल करना लगभग हर किसी की नैचुरल इच्छा रहती है. अगर कोई आपको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा हो तो उससे कैसे निपटें? और यह भी पता लगाएं कि कहीं आप ख़ुद भी तो कंट्रोल फ्रीक नहीं?

हममें से हर कोई एक न एक कंट्रोल फ्रीक (नियंत्रण की चाहत रखनेवाले व्यक्ति) से वाक़िफ़ है. वो बॉयफ्रेंड, जो सोचता है कि आपके लिए उपयुक्त चीज़ों के बारे में सिर्फ़ वही जानता है; आपकी मां, जिन्हें ड्राइव करना नहीं आता, लेकिन वो बैक सीट पर बैठी आपको ये सिखाती हैं कि कैसे ड्राइव करना चाहिए; वो बॉस जो हर बात में बाल की खाल निकालकर चीज़ों को नियंत्रित करना चाहता है. और मज़ेदार बात ये कि कई लोग आपको भी कंट्रोल फ्रीक कहते हैं, ख़ासतौर पर तब, जब आपका तयशुदा दिनचर्या का कार्यक्रम गड़बड़ाने लगता है.
हममें से अधिकतर लोग कभी-कभी दूसरों को नियंत्रित रखने जैसा व्यवहार करते हैं. लेकिन ये बात चिंता का कारण तब बनती है, जब आपके लिए कंट्रोल फ्रीक शब्द का इस्तेमाल होने लगे. क्योंकि यह शब्द अक्सर ऐसे अप्रिय व्यक्ति के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिसके भीतर लोगों और परिस्थितियों को नियंत्रित करने की ज़रूरत, उन्हें नियंत्रित करने की प्रबल इच्छा में बदल जाती है.

ऐसे व्यक्ति से मिलिए
मैक्स हेल्थकेयर, दिल्ली के साइकियाट्रिस्ट विभाग के अध्यक्ष डॉ समीर मल्होत्रा के अनुसार, कंट्रोल फ्रीक्स ऐसे लोगों को कहा जाता है, जो ऑब्सेसिव कंपल्सिव पर्सनैलिटी डिस्ऑर्डर (ओसीडीपी) या ऐनैन्कैस्टिक पर्सनैलिटी डिस्ऑर्डर से पीड़ित होते हैं. ऐसे लोग अति पूर्णतावादी होते हैं और इसलिए स्थितियों पर पूरा नियंत्रण रखना चाहते हैं. ‘‘ओसीपीडी से पीड़ित लोग यदि चीज़ों पर नियंत्रण न रख पाएं तो अक्सर बेचैन, तनावग्रस्त और नाख़ुश हो जाते हैं,’’ वे बताते हैं. ‘‘वे अपने और दूसरों के बहुत बड़े आलोचक बन जाते हैं. वे पूर्णतावादी हैं अत: उन्हें ख़ुद से व दूसरों से बहुत ऊंची अपेक्षाएं होती हैं. तीन महत्वपूर्ण लक्षण, जिन्हें देखकर ये पता लगाया जा सकता है कि कोई व्यक्ति ओसीपीडी से पीड़ित है: कठोर रवैया, दुखी रहना और तीखी प्रतिक्रिया.’’
एडिटर मोनिका चावला*, 35, इस बात से अच्छी तरह परिचित हैं कि उस दुनिया में काम करने का एहसास कैसा होता है, जहां ग़लती की कोई गुंजाइश न हो. ‘‘लोग हमेशा मुझसे अपेक्षा रखते हैं कि मेरी वेबसाइट पर पोस्ट की जानेवाली हर स्टोरी से मैं वाक़िफ़ रहूं; मुझे पता हो कि मेरे अधीनस्थ कर्मचारी कहां हैं और दिन के हर मिनट वे क्या कर रहे हैं और ये भी कि मैं हमेशा अपनी दिनचर्या के हिसाब से ही काम करती रहूं, भले ही बाहर शहर में बम विस्फोट हो रहे हों…’’
जहां ऑफ़िस में मोनिका की इस बात के लिए प्रशंसा की जाती थी कि वे हर विवरण को बड़े ध्यान से पढ़ती हैं, वहीं उनके निजी रिश्तों में उनका यह व्यवहार समस्या पैदा कर रहा था. ‘‘मेरे बॉयफ्रेंड्स हमेशा शिकायत करते थे कि मैं कंट्रोल फ्रीक हूं. मुझे लगता था कि वे मज़ाक कर रहे हैं. लेकिन हाल ही में जब मेरा लिव-इन साथी इस बात को लेकर मुझसे अलग हो गया कि मैं अपने नियंत्रण रखने के व्यवहार पर अंकुश नहीं लगा पा रही हूं. मुझे समझ में आ गया कि मुझे किसी की मदद की ज़रूरत है.’’ मोना के पूर्व प्रेमी के पास शिकायतों की एक लंबी सूची है, जिसमें-वो मुझे बदलना चाहती है, मेरा जीवन ख़राब कर दिया, हमेशा अपनी बात मनवाना चाहती है…जैसी कई बातें शामिल हैं.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

इस चाह पर यूं कसें लगाम
यदि आपको लगता है कि नियंत्रण रखने की चाहत अनियंत्रित होती जा रही है तो तुरंत विशेषज्ञ से सलाह लें. केवल इसलिए नहीं कि इससे आपके रिश्तों में दरार आ सकती है, बल्कि इसलिए भी कि ये आपके भीतर एक गहरी बेचैनी के पैठने का संकेत है, जो आपको चीज़ों पर नियंत्रण रखने को उकसा रही है.
‘‘सेरोटोनिन नामक हार्मोन का स्तर कम हो जाने से भी ओसीपीडी हो सकता है,’’ डॉ मल्होत्रा बताते हैं. ‘‘ऐसे बच्चे जो अस्थिर और अव्यवस्थित माहौल में पले-बढ़े होते हैं, बचैन व्यक्तित्व के हो जाते हैं. वे चीज़ों पर नियंत्रण रखना चाहते हैं. इसके कारण अनुवांशिक भी हो सकते हैं.’’
इसके इलाज के लिए दवाइयों के ज़रिए शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ाया जाता है, पारिवारिक समर्थन और मनोवैज्ञानिक तरीक़ों का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे लोगों को इस बात का एहसास कराया जाता है कि पूर्णतावादी होना असामान्य है, जबकि ग़लतियां करना सामान्य बात है.

टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum