• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

एक्सरसाइज़ आपके जॉइन्ट्स को नुक़सान तो नहीं पहुंचा रही?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 1, 2021
in ज़रूर पढ़ें, फ़िटनेस, हेल्थ
A A
एक्सरसाइज़ आपके जॉइन्ट्स को नुक़सान तो नहीं पहुंचा रही?
Share on FacebookShare on Twitter

 हमें पता है कि आप स्वस्थ रहने के लिए अपने एक्सरसाइज़ रूटीन को नियमित रखते हैं. लेकिन क्या आप एक्सरसाइज़ करते समय इस बात का ध्यान रखते हैं कि कहीं इसकी वजह से आपके जोड़ों यानी जॉइन्ट्स को नुक़सान तो नहीं पहुंच रहा? कहीं इसके कारण आपको जोड़ों में दर्द तो नहीं हो रहा? यदि आप ऐसा नहीं कर रहे हैं तो यह आलेख आपके लिए है, ताकि आप जान सकें एक्सरसाइज़
करने का सही तरीक़ा, जिससे कसरत करने की वजह से आपको जोड़ों का दर्द
न होने पाए.

जितनी ज़रूरी यह बात है कि एक्सरसाइज़ नियमित रूप से की जाए, उतनी ही ज़रूरी बात यह भी है कि एक्सरसाइज़ सही तरीक़े से की जाए, ताकि आपके जोड़ों को नुक़सान न पहुंचे. यहां हम एक्सरसाइज़ के कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो आपको जॉइन्ट पेन से बचाने का काम करेंगे.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

सही फ़िटिंग के और आरामदेह हों जूते व कपड़े
वर्कआउट कर रहे हैं तो आपके जूते बहुत आरामदेह और सही फ़िटिंग के होने चाहिए. बहुत पुराने हो चुके जूतों को न पहनें, क्योंकि ये केवल आपके पैरों की ही नहीं, बल्कि घुटनों और हिप्स के जॉइन्ट्स की सेहत पर भी नकारात्मक असर डालेंगे. यही बात वर्कआउट के समय के आपके आउटफ़िट पर भी लागू होती है. यदि आप ज़रूरत से ज़्यादा कसे हुए कपड़े पहनेंगे तो घर्षण के कारण आपके जोड़ों को नुक़सान पहुंचेगा.

वॉर्मअप से करें शुरुआत
तेज़ गति से एक्सरसाइज़ की शुरुआत न करें, बल्कि इसकी शुरुआत वॉर्मअप से करें, जैसे- एक्सरसाइज़ शुरू करने से पहले पांच मिनट टहलें. इससे आपकी मांसपेशियों में हलचल होगी और वे लचीली हो जाएंगी. इसकी वजह से आपके जोड़ों पर कम ज़ोर पड़ेगा और दर्द भी नहीं होगा.

बदलते रहें एक्सरसाइज़ का तरीक़ा
रोज़ाना एक ही जैसी और एक ही तीव्रता की एक्सरसाइज़ न करें. कम, मध्यम और तेज़ तीव्रता की एक्सरसाइज़ को बदल-बदल कर करें, ताकि जोड़ों पर लगातार बहुत ज़ोर न पड़ने पाए. सही तकनीक से या फिर किसी के मार्गदर्शन में आप ऐसा करना सीख सकते हैं. इसके अलावा, स्विमंग पूल में एक्सरसाइज़ करना भी एक तरीक़ा है, जिससे आपके जोड़ों पर बहुत कम ज़ोर पड़ेगा. बड़े शहरों में पूल में एक्सरसाइज़ करवाने के लिए एक्स्पर्ट इंस्ट्रक्टर्स भी उपलब्ध होते हैं.

ज़रूरत से ज़्यादा एक्सरसाइज़ न करें
यदि आपने हाल ही में वर्कआउट शुरू किया है तो किसी भी तरह की जल्दबाज़ी में ज़रूरत से ज़्यादा एक्सरसाइज़ न करें. एक्सरसाइज़ के बाद थोड़ा बहुत दर्द तो सामान्य है, लेकिन यदि यह दर्द लगातार बना रहता है तो बहुत संभव है कि आप ज़रूरत से अधिक एक्सरसाइज़ कर रहे हों. ऐसे में एक्सरसाइज़ की तीव्रता को कम करें.

ख़ूब पानी पिएं
पानी पीना तो हमारी सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ही और बेशक़ यह बात हमारे जॉइन्ट्स को सेहतमंद रखने पर भी लागू होती है यदि आपको वर्कआउट के दौरान बहुत पसीना आता है तो आपको शरीर में होने वाली पानी की कमी से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना चाहिए. यदि ज़्यादा पसीना नहीं आता है, तब भी आपको अपना गला तर करते रहना चाहिए.

कूल डाउन करना न भूलें
वॉर्मअप की तरह ही एक्सरसाइज़ के बाद शरीर को कूल डाउन करना भी उतना ही ज़रूरी है. जब वर्कआउट ख़त्म होने को आए तो अपनी एक्सरसाइज़ की गतिविधियों को धीमा करते हुए समाप्ति पर लाएं और ख़त्म करने से पहले स्ट्रेचिंग ज़रूर करें. इससे आपका शरीर अगले दिन अकड़ा हुआ नहीं, बल्कि लचीला बना रहेगा.

ब्रेक लेना है ज़रूरी
एक अच्छे वर्कआउट सेशन के बाद अपने जोड़ों और मांसपेशियों को इतना आराम देना भी ज़रूरी है कि वे अपने भीतर हुई टूट-फूट की मरम्मत कर सकें और मज़बूत हो सकें. अत: अपना साप्ताहिक वर्कआउट प्लैन बनाते समय इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी मसल्स और जॉइंट्स को आराम मिलता रहे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: correct way of exercisinghow to protect jointshow to protect joints while exercisingprotect joints while exercisingprotect your jointsto protect your joints when exercisingएक्सरसाइज़एक्सरसाइज़ करने का सही तरीक़ाएक्सरसाइज़ का सही तरीक़ाएक्सरसाइज़ कैसे करेंएक्सरसाइज़ से न हो जोड़ों का दर्दजॉइंट पेनजॉइन्ट पेन से बचेंजोड़ों का दर्दताकि एक्सरसाइज़ से न हो जॉइन्ट पेनताकि न हो जोड़ों का दर्दसेहतस्वास्थ्यहेल्थ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum