• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: दमकती हुई, स्वस्थ त्वचा पाने के लिए करें ये योगासन

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 21, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: दमकती हुई, स्वस्थ त्वचा पाने के लिए करें ये योगासन
Share on FacebookShare on Twitter

हमें पता है कि आप अच्छी तरह जानते हैं कि योग एक जीवनशैली है और योगासन यदि सही तरीक़े से किए जाएं तो आपको स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं, कई बीमारियों से मुक्ति दिलाते हैं. पर क्या आपको यह पता है कि कुछ योगासन करने से आपकी त्वचा में स्वस्थ चमक आती है? और त्वचा इतनी आभावान हो जाती है कि आपको फ़ेशियल कराने की आवश्यकता ही न पड़े. आइए, जानते हैं इन योगासनों के बार में.

इससे पहले कि हम आपको उन योगासनों के बारे में बताएं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ चमक से संवार देंगी, हम आपको योगासन का सही तरीक़ा बताना चाहते हैं. जी हां, कई लोगों को इसके बारे में मालूम नहीं होता, लेकिन आप योगासनों के क्रम को ज़रूर जान लें. जब कभी-भी आप योग की शुरुआत करें, ध्यान रखें कि पहले खड़े होकर किए जानेवाले आसन किए जाते हैं, उसके बाद बैठकर किए जानेवाले और अंत में लेटकर किए जानेवाले योगासन किए जाते हैं. कहने का मतलब ये कि आपको भले ही आसन किसी भी क्रम में बताए जाएं, लेकिन आपको ऊपर बताए क्रम में बांटकर ही उन्हें करना चाहिए.
आइए, अब जानते हैं वे कौन-से आसन हैं, जिनका रोज़ाना अभ्यास करने से आपकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार नज़र आएगी…

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

ताड़ासन
यह खड़े होकर किया जानेवाला आसान है. जिसमें लयबद्ध सांसें लेते हुए हम अपने पंजे पर खड़े होते हैं और अपने हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए, शरीर को ऊपर की ओर स्ट्रेच करते हैं. इससे हमारे शरीर का निचला हिस्सा सीधा हो जाता है और पेट व कूल्हे दृढ़ होते हैं. रोज़ाना अभ्यास करने पर यह आसन हमारे शरीर से ज़हरीले पदार्थ निकालकर उसे डीटॉक्सिफ़ाई करता है. विषाक्त पदार्थों के बाहर निकलने की वजह से हमारी त्वचा आभावान नज़र आती है.

उत्तानासन
उत्तानासन करते समय सामने की ओर झुककर अपने पैरों को पकड़ा जाता है. ऐसा करते समय आगे की ओर झुकने से चेहरे पर रक्त संचार बढ़ता है. इससे चेहरे की कोशिकाओं में ऑक्सिजन और अन्य पोषक तत्व अच्छी तरह पहुंचते हैं. रोज़ाना इस योग का अभ्यास करने से त्वचा खिली-निखरी और आभावान नज़र आती है.

त्रिकोणासन
अपने नाम के अनुसार यह आसन त्रिभुज यानी ट्राइऐंगल से प्रेरित है. इस आसन को करने से हमारे छाती और फेफड़ों में ऑक्सिजन अच्छी तरह पहुंचती है, जो रक्त संचार के सुधरने की वजह से चेहरे तक भी पहुंचती है. अत: इस आसन को नियम से करते रहने से चेहरे पर स्वस्थ चमक आती है. यही नहीं, त्रिकोणासन हमारी बांहों, जांघों और पिंडलियों को सुडौल बनाने में अहम् भूमिका निभाता है.

बालासन
बालासन को शिशुआसन के नाम से भी जाना जाता है. इस आसन को करने के लिए घुटने मोड़कर वज्रासन पर बैठना होता है और फिर आगे की ओर झुककर सिर को ज़मीन से लगाना होता है. यह आसन बिल्कुल उसी तरह किया जाता है, जैसे कि शिशु सोते हैं. इस आसन को करने से पीठ, कंधे और छाती पर तनाव कम होता है. साथ ही, सिर की ओर रक्त का संचार बढ़ता है. यही वजह है कि नियमित रूप से इस आसन को करने से चेहरे पर स्वस्थ चमक आती है.

भुजंगासन
भुजंग यानी सांप. तो नाम से स्पष्ट है कि भुजंगासन में हमें सर्प की मुद्रा बनानी होती है, जिसके लिए पेट के बल लेटा जाता है. भुजंगासन उन आसनों में से एक है, जो हमारे पूरे शरीर को कई तरह के फ़ायदे पहुंचाते हैं. तनाव को कम करने वाला यह आसन भी शरीर से ज़हरीले पदार्थों को बाहर निकालने में प्रभावी है. जब शरीर इस आकार में होता है तो पूरे शरीर में ऑक्सिजन का वितरण सुधरता है. यही वजह है कि त्वचा में चमक आती है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट/गूगल

Tags: Bring glow to the skinHealthInternational Yoga DayWorld Yoga DayYoga to get healthy skinYoga to keep your skin glowingYogasanasYogasanas for healthy skinअंतर्राष्ट्रीय योग दिवसताकि आपकी त्वचा दमकती रहेयोग से पाएं स्वस्थ त्वचायोग से लाएं त्वचा में चमकयोगासनवर्ल्ड योग डेविश्व योग दिवससेहतस्वस्थ त्वचा के लिए योगासन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum