• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या आपका घर आग से सुरक्षित है?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 5, 2022
in ज़रूर पढ़ें, लाइफ़स्टाइल, होम डेकोर-अप्लाएंसेस
A A
house image
Share on FacebookShare on Twitter

यह अपनी जगह सच है कि दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है, लेकिन दूरंदेशी रखते हुए हम संभावित घटनाओं को टाल भी सकते हैं. घरों, बहुमंज़िला इमारतों और फ़्लैट्स में लगने वाली आग एक ऐसी दुर्घटना है, जिसकी संभावना को कई तरीक़े से कम किया जा सकता है. यहां आप जानेंगे कि नया घर ख़रीदते समय इस बात पर कैसे ध्यान दें कि वहां सही फ़ायर फ़ाइटिंग सिस्टम मौजूद है या नहीं.

 

इन दिनों घरों और बहुमंज़िला इमारतों में लगने वाली आग की संख्या में वृद्धि हो रही है. आग के इन हादसों के पीछे अक्सर जो कारण होता है, वह शॉर्ट सर्किट है. सभी के घरों में इन दिनों कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होते हैं, जैसे- टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर, माइक्रोवेव, अवन वगैरह. इसके अलावा महानगरों में गैस पाइप लाइन होती है, जो कहीं कहीं इलेक्ट्रिक सिस्टम से इस तरह जोड़ी जाती है, ताकि आपका गैस चूल्हा ऑटो ऑन हो सके. ऐसे में यदि हमने इन उपकरणों को इनके स्विच से बंद न किया हो, एक ही प्लग पॉइंट पर बहुत सारे उपकरण जोड़ रखे हों या फिर हमारे घर की वायरिंग या कोई उपकरण बहुत पुराना हो, तब भी घरों में आग लगने के हादसे हो सकते हैं.
यदि आप नया घर लेने जा रहे हैं या फिर अपने घर को रिनोवेट कराने जा रहे हैं तो इन कुछ बातों का ध्यान रख कर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका घर आग से सुरक्षित रहे.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

फ़ायर फ़ाइटिंग सिस्टम: नई बन रही बहुमंज़िला इमारतों में फ़ायर फ़ाइटिंग सिस्टम का होना अनिवार्य है. जब फ़्लैट ले रहे हों, तब देखें कि बिल्डर ने स्मोक डिटेक्टर्स लगवाए हैं कि नहीं. आग लगने पर ये डिटेक्टर्स धुएं को महसूस करते हुए फ़ायर अलार्म को ट्रिगर कर देते हैं और अलार्म बजने लगता है, जिससे बिल्डिंग के लोग अलर्ट पर आ जाते हैं.

फ़ायर एग्ज़िट: यह भी देखें कि बिल्डिंग में अलग से फ़ायर एग्ज़िट, रिफ़्यूज एरिया (जहां आग लगने के दौरान शरण ली जा सके और वहां से लोगों को बाहर निकाल जा सके) और फ़ायर लिफ़्ट (जिसका कनेक्शन अलग किया जाता है, ताकि आग लगने के दौरान भी उसे इस्तेमाल किया जा सके) मौजूद है या नहीं. यदि बिल्डिंग में कोई फ़ायर लिफ़्ट मौजूद नहीं है तो आग लगने के दौरान कभी-भी लिफ़्ट का इस्तेमाल न करें.

फ़ायर सेफ़्टी ऑडिट रिपोर्ट: घर ख़रीदने से पहले सोसाइटी ऑफ़िस में जा कर यह चेक करें कि बिल्डिंग का फ़ायर सेफ़्टी ऑडिट हुआ है या नहीं. नियमों के अनुसार साल में दो बार हर बहुमंज़िला इमारत की सोसाइटी को यह ऑडिट करवा कर उसकी रिपोर्ट रजिस्ट्रार को सौंपनी होती है. अत: आप सोसाइटी से लेटेस्ट रिपोर्ट चेक करने की मांग कर सकते हैं.

फ़ायर ड्रिल को हल्के में न लें: केवल एक बार आपने चीज़ें पता कर लीं तो आप निश्चिंत हो कर नहीं बैठ सकते. आग कभी भी और कहीं भी, केवल एक छोटी सी ग़लती से लग सकती है. अत: जिस फ़ायर सेफ़्टी सिस्टम, एग्ज़िट या रिफ़्यूज एरिया के बारे में आपने जानकारी जुटाई है, उसे दोहराते रहें. बहुमंज़िला इमारतों के लिए साल में एक बार फ़ायर ड्रिल आयोजित करना ज़रूरी है, ताकि सभी लोगों को फ़ायर सिस्टम की पूरी जानकारी रहे और आपत स्थिति में वे इसका इस्तेमाल कर सकें. अत: यदि आपकी सोसाइटी में फ़ायर ड्रिल हो रही हो तो उसे ज़रूर अटेंड करें. इसे हल्के में लेना अपनी और अपने परिवार की जान जोख़िम में डालना है.

ख़ुद के घर में इन बातों का रखें ध्यान: यदि आप ज़मीन ख़रीदकर अपना घर बनवा रहे हैं, तब भी आप अपने घर के लिए फ़ायर सेफ़्टी सिस्टम लगाने के बारे में यह सिस्टम उपलब्ध कराने वाली कंपनियों से बात कर सकते हैं. आग से सुरक्षा के लिए फ़ायर एग्स्टिंगविशर्स लगवाए जा सकते हैं. अपने घर के लिए वायरिंग का इस्तेमाल करते समय अच्छे वायरों का चुनाव करें और पुरानी वायरिंग को निकलवा दें. पुराने उपकरणों को भी समय रहते बदल दें.

कुछ सामान्य सावधानियां
आपके घर को आग से सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी आपकी ख़ुद की है. यहां हम आपको वे सामान्य बातें बता रहे हैं, जिन्हें रोज़मर्रा में अपना कर आप अपने घर को संभावित आग के ख़तरों से बचा सकते हैं:
• प्रमाणित इलेक्ट्रॉनिक/इलेक्ट्रिकल उपकरण ही ख़रीदें और उन्हें उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही इस्तेमाल करें.
• इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कभी-भी कपड़ों या प्लास्टिक के कवर आदि दे न ढंके, जैसे- माइक्रोवेव, डेस्क टॉप, अवन, मिक्सर आदि. ये उपकरण यूं भी बहुत गर्मी पैदा करते हैं, इस गर्मी की वजह से कपड़ा व कवर आग पकड़ सकता है.
• इस्तेमाल के बाद सभी उपकरणों को उनके स्विच से बंद करें. कई बार उन्हें ऊपर से बंद किए बिना सो जाने पर रात में हुई शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगत जाती है और घर पर मौजूद लोगों को पता भी नहीं चलता.
• रात को सोने से पहले गैस सिलेंडर या पाइपलाइन गैस को नीचे की ओर से बंद कर दें. ताकि किसी तरह के हादसे की गुंजाइश न रहने पाए.
• यदि मीटर बार-बार ट्रिप हो रहा हो तो इसे हल्के में न लें. इलेक्ट्रिशन को बुला कर इसे चेक करवाएं.
• कहीं स्पार्किंग की आवज़ आ रही हो या फिर कोई बल्ब फ़्लिकर कर रहा हो तो भी इलेक्ट्रिशन की मदद से इसे चेक करवाएं और बदलवा लें.• यदि वायर आदि के जलने की गंध आ रही हो तो मेन स्विच ऑफ़ करें और इसे चेक करवाएं. इन बातों कभी भी ढील न दें अन्यथा आप आग से खेल रहे होंगे.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: Fire AlarmFire ExitFire Fighting SystemFire ProtectionFlatsHomeMulti-storey BuildingsRefuge AreaSmoke Detectorआग से सुरक्षाघरफ़ायर अलार्मफ़ायर एग्ज़िटफ़ायर फ़ाइटिंग सिस्टमफ़्लैटबहुमंज़िला इमारतेंरिफ़्यूज एरियास्मोक डिटेक्टर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum