• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

माया मेमसाब: जादुई सी कहानी वाली ऐसी फ़िल्म जिसमें शाहरुख़ ख़ान के बोल्ड सीन भी थे

जयंती रंगनाथन by जयंती रंगनाथन
November 2, 2022
in ओए एंटरटेन्मेंट, ज़रूर पढ़ें, रिव्यूज़
A A
maya-memsaab
Share on FacebookShare on Twitter

माया मेमसाब देखने के बाद जब थिएटर से निकली तो सबसे पहले मुझे इसकी कहानी ने जैसे दिमाग़ पर हथौड़े से वार किया. बाद में माया मेमसाब रूह में जैसे बसने लगी. यह कहनी सिर्फ़ माया की नहीं है, उसके ही सपनों की नहीं है. माया तो माया है. यह हम सबके अधूरे सच की दास्तां है. पुरानी, पर ख़ूबसूरती से बनाई गई फ़िल्म माया मेमसाब के बारे में बता रही हैं वरिष्ठ पत्रकार व लेखिका जयंती रंगनाथन, ताकि यदि आपने न देखी हो यह फ़िल्म तो समय निकाल कर देख डालें.

किसी फ़िल्म के अच्छा लगने का कोई इकलौता कारण नहीं होता. कई-कई बातें होती हैं. कई बार औसत सी फ़िल्म भी अगर मज़ेदार दोस्तों के साथ या यूनीक थिएटर में देखी जाए तो अच्छी सी लगती है.

माया मेमसाब को पसंद करने के पीछे वैसे एक नहीं कई वजहें हैं. एक तो अपने समय के हिसाब से बोल्ड विषय, एक उन्मुक्त और रीयल स्त्री का कहानी. गुस्ताव फ़्लॉबर्ट के चर्चित उपन्यास मैडम बोवरी पर आधारित इस फ़िल्म में माया मैमसाब की भूमिका अदा की थी दीपा साही ने. फ़िल्म के निर्देशक थे दीपा साही के पति केतन मेहता. लगभग तीस साल पहले इस फ़िल्म को मुंबई के सनी साउंड के छोटे से थिएटर में महज़ 20 फ़िल्म क्रिटिक्स के साथ बैठ कर देखना एक अभूतपूर्व अनुभव था. वो भी अनकट वर्शन. साल था 1993.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

इस फ़िल्म में दीपा साही के पति बने थे फ़ारुख शेख़. दो प्रेमी थे राज बब्बर और शाहरुख़ ख़ान. कहानी जादुई सी है. एक संपन्न बाप की सपनों में खोई सी बेटी के पास सबकुछ है, उसे क्या चाहिए उसे नहीं पता. बीमार पिता के इलाज के लिए जो डॉक्टर आता है, माया उससे शादी कर लेती है. माया के अंदर एक आग है, बल्कि कहना चाहिए वो ख़ुद ही एक आग है, वो ज़िंदगी से, पति से, इश्क़ से अपने आप से जो चाहती है, वो उसका भला सा पति पूरा नहीं कर पाता. माया की भटकन अपने साथ भी है. पति को पास लाने के लिए कभी ख़ुदकुशी का नाटक करती है तो कभी कुछ और. पर उसे चाहिए अपने भीतर की आग को शांत करने के लिए उतना ही तेज़-तर्रार शोला. पहले उसे मिलता है रुद्र, उससे उम्र में बड़ा, फिर उम्र में छोटा उसी की तरह चंचल और भावुक ललित. वो दोनों के साथ शारीरिक और मानसिक स्तर पर जुड़ती है. पर शांति यहां भी नहीं मिलती. उसकी तलाश का सिला थमता ही नहीं. उसे नहीं पता कि उसकी अय्याशियां उसे कहां ले जा रही हैं. जब घर नीलामी की कगार पर आ जाता है, तब भी वो समझौते नहीं करती. उसे याद आता है वह जादुई पेय, जिसे बेचने वाले कंगाल फ़कीर ने कहा था कि जो भी बंदा मन का सच्चा होगा अगर वो ये ड्रिंक पी लेगा तो उसके मन की मुराद पूरी हो जाएगी. माया की मुराद है उड़न छू… फू… होने की. और वो हो जाती है.

maya-memsaab

फ़िल्म की शुरुआत ही इस तरह से होती है कि माया ग़ायब है और उसकी हत्या के शक़ में दो पुलिसिए उसके घर आए हैं. फ़्लैश बैक में पूरी कहानी चलती है और आप माया को जानते चले जाते हैं. माया मेमसाब देखने के बाद जब थिएटर से निकली तो सबसे पहले मुझे इसकी कहानी ने जैसे दिमाग़ पर हथौड़े से वार किया. माया की ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव, कहीं रुक ना पाने, ठहर ना पाने, संतुष्ट ना हो पाने की आह, पुरुषों के पीछे भागने और अपने आपको साबित करने की चाह, ये सब कहानी के दूसरे सूत्रों पर भारी पड़ गए. मैंने जो अनकट वर्शन देखा, उसमें बेहद बोल्ड सीन थे. शाहरुख़ और दीपा साही के बीच (बाद में शाहरुख़ ने कसम खा ली थी कि वे अपनी किसी फ़िल्म में बोल्ड सीन तो क्या हीरोइन को किस भी नहीं करेंगे. उनका यह प्रण सालों बाद वेन हैरी मेट सेजल में जा कर टूटा).

बाद में माया मेम साब रूह में जैसे बसने लगी. यह कहनी सिर्फ़ माया की नहीं है, उसके ही सपनों की नहीं है. माया तो माया है. यह हम सबके अधूरे सच की दास्तां है. जो मिला है, वो नहीं चाहिए. उससे आगे चाहिए. फिर उससे भी आगे. देह अपनी जगह है, दिल अपनी. दोनों की संतुष्टि चाहिए. जहां से मिले, वहां से. होता भी यही है कि जहां उम्मीद है उसकी वहां नहीं मिलता.
फिर ये भी कि आप अंतत: अकेले रह जाते हैं. माया का भी कोई ना हुआ. आपको जब यह लगता है कि माया के ऊपर उस जादुई ड्रिंक का असर कैसे हो सकता है, क्या उसका दिल पवित्र था? हम सबको धता बता कर माया गुम हो जाती है, अदृश्य हो जाती है, पर माया जागती है. सबके भीतर.

इस फ़िल्म की फ़िलॉसफ़ी में इसके गानों का भी ज़ोरदार असर है. इस फ़िल्म को देखने के बाद मैंने इसका कैसेट ख़रीदा था और दिन में कई-कई बार बजाती थी. सारे ही गाने अजब हैं. बस कुमार सानू ने जो इक हसीन ख़्वाब सा दिल में साया है में ‘हसीन’ को ‘हसिन’ कहते हैं तो मुंह में कंकड़ सा आ जाता है.

एक गाना जो बाद के दिनों में मुंबई से दिल्ली आने के बाद मेरे लिए जैसे एंथम सॉन्ग बन गया, वो था- इस दिल में बस के देखो तो, ये शहर बड़ा पुराना है, हर सांस में कहानी है, हर सांस में अफ़साना है, ये जिस्म है कच्ची मिट्टी का, भर जाए तो रिसने लगता है, बांहों में कोई थामे तो, आगोश में घिरने लगता है, यह शहर बड़ा पुराना है. लता मंगेशकर की आवाज़ में इस गाने में सुकून है, उलझन है, तलाश है, ज़िद है और माया को पाने का सबब है.

यह फ़िल्म आज भी मुझे कुछ नया दे जाती है. समझने को, देखने को.
कुछ सालों पहले तक यह फ़िल्म यू ट्यूब पर थी. अब शाहरुख़ ख़ान की रेड चिली ने राइट्स ख़रीद लिए हैं. यू ट्यूब पर है, पर पे ऐंड सी वाले मोड पर. आज शाहरुख़ अपनी ज़िंदगी का 57 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस फ़िल्म के बाद उनकी भी ज़िंदगी बदल गई थी, लगता है, उस जादुई ड्रिंक का एकाध घूंट उन्होंने भी चढ़ा लिया था…!

फ़ोटो: गूगल

Tags: Deepa SahiFarooq SheikhKetan MehtaMaya MemsaabMissing womanMovies worth watchingOld moviesShahrukh Khanकेतन मेहताछूटी हुई औरतदीपा साहीदेखने लायक़ फ़िल्मपुरानी फ़िल्मफ़ारुख़ शेख़माया मेमसाबशाहरुख खान
जयंती रंगनाथन

जयंती रंगनाथन

वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन ने धर्मयुग, सोनी एंटरटेन्मेंट टेलीविज़न, वनिता और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया है. पिछले दस वर्षों से वे दैनिक हिंदुस्तान में एग्ज़ेक्यूटिव एडिटर हैं. उनके पांच उपन्यास और तीन कहानी संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं. देश का पहला फ़ेसबुक उपन्यास भी उनकी संकल्पना थी और यह उनके संपादन में छपा. बच्चों पर लिखी उनकी 100 से अधिक कहानियां रेडियो, टीवी, पत्रिकाओं और ऑडियोबुक के रूप में प्रकाशित-प्रसारित हो चुकी हैं.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum