• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

फ़ेस्टिव अपडेट: परंपरागत तरीक़े और परंपरा से हट कर पहनी गई साड़ियां

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 23, 2022
in ज़रूर पढ़ें, न्यू ट्रेंड्स, फ़ैशन
A A
vidya-balan
Share on FacebookShare on Twitter

 यूं तो देसी त्यौहारों पर देसी सज-धज ही जंचती है और बात साड़ी की हो तब तो और भी ज़्यादा. लेकिन यदि आप फ़ैशनपसंद हैं, एक ही तरह से साड़ी पहन कर बोर हो जाती हैं तो त्यौहारों के दौरान इस लिबास यानी साड़ी को पहनने में भी बदलाव किया जा सकता है.

परंपरागत तरीक़े से जिस तरह साड़ी पहनी जाती है, वह बहुत ही गरिमामयी और आकर्षक लगती है, पर इसका अर्थ यह तो नहीं कि हम त्यौहारों पर केवल पारंपरिक तरीक़े से या फिर पारंपरिक साड़ियां ही पहनें. यदि आपको प्रयोग करना पसंद है तो इन सितारों की साड़ियों पर नज़र डालिए जहां आपको पारंपरिक तरीक़े के साथ-साथ, परंपरा से हट कर पहनी गई साड़ियां भी नज़र आएंगी.

kriti-sanon
फ़ैशन डिज़ाइनर मोहम्मद मज़हर के कलेक्शन की इस सफ़ेद और सुनहरे रंग की साड़ी में कृति सैनन जैसे त्यौहार की छंटा बिखेर रही हैं. उनके इस लुक को देखते ही ख़ुशनुमा एहसास होता है. कृति के इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट सुकृति ग्रोवर ने तैयार किया है.
diana-penty
ख़ूबसूरत डायना पेंटी इस एमरल्ड ग्रीन साड़ी गाउन में मनमोहक नज़र आ रही हैं. साड़ी को फ़ेस्टिव सीज़न में इस फ़्यूशन अंदाज़ में भी पहना जा सकता है और ग्लैमरस नज़र आया जा सकता है. यह साड़ी गाउन क्लोदिंग ब्रैंड सोनाक्षी राज के कलेक्शन है और उनके लुक को क्रिएट किया है सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट नमिता ऐलेग्ज़ैंडर ने.
katrina-kaif
डिज़ाइनर अनीता डोंगरे की साड़ी पहनी हुई कट्रीना कैफ़ के इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अमि पटेल ने स्टाइल किया है. लग रहा है न ये लुक सादा, लेकिन बहुत ही सुंदर और त्यौहार के उजास से भरा?
shanaya-kapoor
शनाया कपूर ने सीक्विंड साड़ी को बेहद ग्लैमरस अंदाज़ में पहना है. उनकी साड़ी डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से है और उनके इस लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घाव्री ने तैयार किया है.
malaika-arora
मलाइका अरोरा ने यहां जेड बाइ मोनिका ऐंड करिश्मा के कलेक्शन से ब्लैक कलर की जो साड़ी पहनी है, वह त्यौहारों के हिसाब से ज़रा हट के है. दरअसल, यह ब्रैंड पारंपरिक चीज़ों को सामयिक तरीक़े से पेश करने के लिए जाना जाता है. मलाइका के इस लुक को भी सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घाव्री ने तैयार किया है.
vidya-balan
क्लोदिंग ब्रैंड थाउज़ैंड थ्रेड्स की इस ख़ूबसूरत सी साड़ी में विद्या बालन त्यौहारों के लिए बिल्कुल पारंपरिक तरीक़े से तैयार नज़र आ रही हैं!
madhuri-dixit
माधुरी दीक्षित ने यहां जो साड़ी पहनी है वो डिज़ाइनर गौरांग शाह के कलेक्शन से है. उनके इस पारंपरिक लुक को सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अमि पटेल ने स्टाइल किया है.
फ़ोटो: इन्स्टाग्राम

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Tags: Experimental SareesFestive UpdatesFusion SareesSaree StyleSareesTraditional Sareesपरंपरागत साड़ीप्रयोगधर्मी साड़ीफ़ेस्टिव अपडेटफ़्यूशन साड़ीसाड़ीसाड़ी अंदाज़
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum