• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या टॉयलेट कमोड हमें दे सकता है एसटीडी की सौगात?

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
June 5, 2021
in ज़रूर पढ़ें, फ़िटनेस, हेल्थ
A A

Photo: Gpointstudio/freepik.com

Share on FacebookShare on Twitter

बेशक अनदेखे वायरस से हम सब डरे हुए हैं, जो कि अभी एक-डेढ़ साल की बात है. क्या आप जानते हैं, एक और डर है इसी से मिलता-जुलता, जो कई लोगों में देखा जाता है. साइकोलॉजी की भाषा में उसे कहते हैं माइसोफ़ोबिया यानी जर्म्स और संक्रमण का डर. आज हम जिस बारे में बात करने जा रहे हैं, उसके तार इसी डर से जुड़े हैं.

ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो पब्लिक टॉयलेट्स यूज़ करने से बचते हैं. कुछ ग़लती तो आमतौर पर सफ़ाई के मामले में फिसड्डी रहनेवाले पब्लिक शौचालयों की होती है, तो कुछ माइसोफ़ोबिया का असर. कुछ लोगों पर तो माइसोफ़ोबिया इतना हावी होता है कि वे साफ़-सुथरे टॉयलेट्स भी शेयर करने से डरते हैं. ऐसे लोगों को लगता है कि उन्हें दूसरे संक्रमणों के साथ-साथ कमोड शेयर करने से एसटीडीज़ (सेक्शुअली ट्रान्समिटेड डिज़ीज़) भी हो सकते हैं. आइए जानें, क्या है कमोड से एसटीडी होने की संभावना की वास्तविकता.

क्या कमोड से होता है एसटीडी का ख़तरा?
ज़्यादातर लोगों को लगता है कि टॉयलेट सीट, शावर जेट हैंडल्स, फ़्लश बटन पर जर्म्स की भरमार होती है. बेशक हाइजीन के लिहाज़ से देखा जाए तो ऐसा सोचना स्वाभाविक है, पर यह डर बेबुनियादी है कि टॉयलेट शेयर करने से एसटीडी का ख़तरा हो सकता है. डॉक्टर्स की मानें तो पब्लिक टॉयलेट से एसटीडी होने का ख़तरा न के बराबर है. पर हां, डॉक्टर और डब्ल्यूएचओ सलाह देते हैं कि पब्लिक हो या घर का टॉयलेट यूज़ करने के बाद अपने हाथों को ठीक तरह से धोना चाहिए, इससे किसी भी तरह के वायरल और बैक्टीरियल इन्फ़ेक्शन से प्रभावी तरीक़े से बचा जा सकता है. इन्फ़ेक्शन होने का ख़तरा तब बढ़ जाता है, जब आपकी त्वचा कहीं कटी या छिली हुई हो या आपको कहीं घाव लगा हो, जो भरा न हो. ऐसी स्थिति में भी आपको पब्लिक टॉयलेट से एसटीडी का ख़तरा तो नहीं के बराबर ही होता है. हां, आपको यूटीआई (यूरीनरी ट्रैक्ट इन्फ़ेक्शन) ज़रूर हो सकता है.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
Photo: Giorgio Trovato/Unsplash.com

फिर किन बातों से होता है एसटीडी का ख़तरा?
डॉक्टर्स की मानें तो ज़्यादातर एसटीडीज़, चाहे वह गनोरिया हो, सिफ़लिस, जेनाइटल वार्ट या क्लैमेडिया उनका संक्रमण डायरेक्ट सेक्शुअल संक्रमण से होता है. हालांकि स्कैबीज़ और क्रैब्स जैसे ट्रान्समिशन सेक्स के अलावा इऩ्फेक्टेड व्यक्ति के साथ कपड़े, चादरें और टॉवेल्स आदि शेयर करने से होते हैं.
टॉयलेट से ट्रान्समिशन के चांसेस कम होने का एक कारण यह भी है कि वायरस जैसे ही इन्फ़ेक्टेड व्यक्ति के स्किन से बाहर आते हैं, वे तुरंत मर जाते हैं. हालांकि कुछ-कुछ मामलों में टॉयलेट सीट से इन्फ़ेक्शन की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता, जैसे-इन्फ़ेक्टेड व्यक्ति के तुरंत बाद टॉयलेट सीट पर बैठना, और वह भी आपकी स्किन कटी-फटी हो, तब एसटीडी होने की संभावना हो सकती है, पर काफ़ी कम. आमतौर पर इस तरह का संक्रमण हरपिस के मामलों में देखा जाता है. इसका कारण यह है कि हरपिस का वायरस इन्फ़ेक्टेड व्यक्ति के शरीर से बाहर आने के बाद लगभग चार घंटों तक जीवित रहता है. अगर आपको इससे बचना है तो यात्रा के दौरान अपने पास टिशू रोल और सैनिटाइज़र रखें. पब्लिक टॉयलेट (भले ही साफ़-सुथरे दिख रहे हों) यूज़ करने से पहले इनकी मदद से साफ़ कर लें.

Cover Photo: Gpointstudio/freepik.com

Tags: HealthOye Aflatoon HealthRisks of STDSex mythssexual healthSTDToilet seat and STDएसटीडीएसटीडी के खतरेओए अफलातून हेल्थकैसे बचें एसटीडी सेटॉयलेट और एसटीडीसेक्शुअल हेल्थसेक्स से जुड़े मिथकहेल्थ
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum