• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

गर्मियों में त्वचा पर चमक ले आएंगे ये सुपर फ़ूड्स

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 4, 2021
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
गर्मियों में त्वचा पर चमक ले आएंगे ये सुपर फ़ूड्स
Share on FacebookShare on Twitter

यह तो आपने भी महसूस किया होगा कि गर्मियां आते ही आपकी त्वचा डीहाइड्रेट होने लगती है, पसीना आने लगता है और त्वचा की स्वाभाविक चमक कहीं खोने लगती है. यदि आप चाहती हैं कि ऐसा न हो और आपकी त्वचा ग्लो करती रहे तो यहां बताई गई चीज़ों को अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें और फ़र्क़ को ख़ुद महसूस करें.

यदि आपको लगता है कि गर्मियों के मौसम में त्वचा पर लगाई गई सनस्क्रीन की पर्त आपकी त्वचा की चमक को बरक़रार रख सकती है तो आप सही नहीं हैं. सनस्क्रीन केवल ऊपरी तौर पर आपकी त्वचा को सूरज की किरणों से होनेवाले नुक़सान से बचाता है. पर त्वचा को भीतर से चमक देने के लिए बहुत ज़रूरी है कि आपका खानपान सही हो. ख़ासतौर पर गर्मियों में जब त्वचा यूं भी डीहाइड्रेटेड रहती है, तब तो ये सुपरफ़ूड्स आपको अपनी डायट में शामिल करने ही चाहिए. ये सभी इतने स्वादिष्ट और आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थ हैं कि हमें पता है कि आप इन्हें फौरन अपनी डायट का हिस्सा बना लेंगी.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

दही
दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स भरपूर मात्रा में होते हैं. इसमें आयरन, मैग्नीशियम और ज़िंक भी होता है. इनसे मिलने वाला पोषण शरीर को भीतर से मज़बूत बनाने के साथ-साथ त्वचा में भी निखार और चमक लाता है. यही नहीं, दही में मौजूद ये सभी तत्व हमारी त्वचा की कोशिकाओं यानी स्किन सेल्स की मरम्मत का काम करते हैं. ये शरीर में रक्त के प्रवाह को सही बनाए रखने का काम भी करते हैं, जिसकी वजह से हमारी त्वचा प्राकृतिक रूप से सुंदर और चमकदार बनती है. हां, एक बात याद रखें कि रात के समय दही का सेवन आयुर्वेद के अनुसार सही नहीं माना जाता है. अत: इससे बचें.

तरबूज़
यह तो आपको भी पता होगा कि तरबूज़ विटामिन C व E से भरपूर होता है और इसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है. जहां इन विटामिन्स की वजह से तरबूज़ का सेवन त्वचा को खिला-निखराऔर बालों को दमकता हुआ बनाता है, वहीं इसमें मौजूद पानी की मात्रा त्वचा को डीहाइड्रेट नहीं होने देती. केवल यही नहीं, तरबूज़ में लाइकोपीन नाम का एक ऐंटीऑक्सिडेंट भी पाया जाता है, जो झुर्रियों को रोकने और त्वचा में कसाव लाने में कारगर है. हमें तो लगता है कि त्वचा की चमक बनाए रखने के इतने सारे गुण, इतना स्वादिष्ट और दिखने में इतना सुंदर तरबूज़ अब गर्मियों में आपकी डायट का अहम् हिस्सा बन जाएगा.

खीरा
खीरे में प्रचुर मात्रा में वटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं. गर्मियों के मौसम में इस सब्ज़ी को ज़रूर खाएं. इसमें पानी की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है, जो त्वचा और शरीर को डीहाइड्रेट होने से बचाती है. आप इसका सेवन स्नैक या सलाद की तरह हल्की-फुल्की भूख मिटाने के लिए भी कर सकती हैं या फिर दही और खीरे को मिलाकर रायता बना सकती हैं. इससे आपको दही और खीरे दोनों के ही लाभ मिल सकेंगे. खीरा हमारी त्वचा को भीतर से ग्लो देने में तो सहायक है ही, पर इसका इस्तेमाल आप त्वचा पर बाहर से भी कर सकती हैं. इसमें त्वचा को ठंडक पहुंचाने के गुण होते हैं तो आप इसके रस को चेहरे पर लगा सकती हैं. खीरे का उपयोग आंखों की जलन और सूजन से निजात पाने के लिए भी किया जा सकता है.

नारियल
कच्चा नारियल, नारियल पानी और नारियल के तेल में पका हुआ खाना ये सभी चीज़ें त्वचा में नमी और लिपिड कॉन्टेंट को बढ़ाते हैं. गर्मियों में जब त्वचा डीहाइड्रेट होती है तो नारियल में मौजूद वसा आपकी त्वचा को पोषण देने का काम करती है, जिससे त्वचा नर्म-मुलायम और चमकदार बनती है. नारियल पानी तो आप यूं भी पी सकती हैं, इसमें बहुत से न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आपकी त्वचा और बालों को सेहतमंद बनाते हैं. साथ ही, नारियल के तेल में खाना पकाएं या फिर इसे सलाद में ड्रेसिंग की तरह इस्तेमाल करें. नारियल को अपनी डायट में शामिल करके देखिए, कुछ ही दिनों में आपको अपनी त्वचा सेहतभरी महसूस होगी और इस सेहत की चमक भी त्वचा पर नज़र आएगी.

डार्क चॉकलेट
हमें पता है ये पढ़कर आप बेहद ख़ुश हो गई होंगी, लेकिन हम यह बात केवल आपको ख़ुश करने के लिए ही नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह सच्चाई है कि डार्क चॉकलेट आपकी त्वचा के लिए अच्छी होती है. वजह यह है कि डार्क चॉकलेट्स में फ़्लैवोनॉल्स होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं. ये फ़्लैवोनॉल्स शरीर में रक्त प्रवाह को बढ़ाते हैं, हाइड्रेशन के स्तर को सुधारते हैं और सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा को सुरक्षा भी प्रदान करते हैं. इनमें तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स को कम करने और त्वचा के कोलैजन के टूटने की प्रक्रिया को धीमा करने का गुण भी होता है. तो डार्क चॉकलेट डालकर पुडिंग बनाएं, हॉट चॉकलेट ड्रिंक बनाएं (कोविड-19 महामारी के चलते कोल्ड ड्रिंक्स न पिएं!) या यूं ही डार्क चॉकलेट के टुकड़े से मुंह मीठा कर लें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: Beautydietsfoodsglowing skinskinskin brightening foodsskin careskincaresummer skin caresuper foodsखाद्य पदार्थगर्मियों में त्वचा की देखभालग्लोइंग स्किनचमकती हुई त्वचाडायट में करें शामिलत्वचात्वचा की चमक बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थब्यूटीसुपर फ़ूड्ससौंदर्यस्किनस्किन केयरस्किनकेयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum