• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

रेडी टू ईट और रेडी टू कुक फ़ूड का चलन भारत में तेज़ी से बढ़ रहा है!

भारत के लोग खाने के सेहतमंद विकल्पों को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 24, 2022
in ज़रूर पढ़ें, ज़ायका, फ़ूड प्लस
A A
quick-cooking
Share on FacebookShare on Twitter

बदलते समय के साथ भारत भी बदल रहा है और हमारे खानपान का तरीक़ा भी. रेडी टू ईट (RTE) और रेडी टू कुक (RTC) फ़ूड अब हमारे भोजन में शामिल होने लगे हैं. सुज़ु ऐग्रो प्राइवेट लिमिटेड, जो मुंबई बेस्ड रेडी टू कुक और रेडी टू ईट फ़ूड प्रोडक्ट्स की कंपनी है, की को-फ़ाउंडर और सीईओ प्राची पाटिल बता रही हैं कि किस तरह भारत में अब आरटीई और आरटीसी फ़ूड की मांग बढ़ रही है.

ज़रा इन दो दृश्यों पर ध्यान दीजिए:
पहला दृश्य: आप घर देर से पहुंचे/पहुंचीं, थकान से चूर, पेट में चूहे दौड़ रहे हैं और बहुत तेज़ नींद आ रही है. तभी ध्यान आया कि आज तो आपकी मेड ने भी छुट्टी ली थी. आप परेशान थे/थीं, लेकिन आपको थोड़ी राहत मिली यह सोच कर कि दो दिन पहले जो आपने पैकेज्ड पावभाजी ख़रीदी थी, वह आज खाई जा सकती है. आपने अच्छा सा डिनर किया और आराम से सोने चले गए.
दूसरा दृश्य: आपके दोस्तों ने सर्प्राइज़ दिया और इकट्ठा हो कर आपसे मिलने आ पहुंचे. आप जानते/जानती हैं फ्रिज में ऐसा कुछ भी नहीं है, जो उन्हें सर्व किया जा सके. ऑनलाइन फ़ूड डेलिवर होने में भी बहुत समय लगेगा. तभी आपको ध्यान आया कि फ्रीज़र में फ्रोज़न चिकन नगेट्स रखे है और शेल्फ़ में पैनकेक मिक्स भी रखा हुआ है. तो आप लोगों की गपशप के बीच थोड़ी-मोड़ी मंचिंग भी चलती रही.

इन दोनों ही परिस्थितियों में झटपट बन जाने वाला क्विक मिल आपके बेहद काम आया. पहले दृश्य में पैकेज्ड पावभाजी रेडी टू ईट (आरटीई) और दूसरे केस में फ्रोज़न चिकन नगेट्स रेडी टू कुक (आरटीसी) फ़ूड हैं. और आज के समय में केवल आप ही नहीं हैं, जो ऐसे प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं. दरअसल शहरी भारतीय घरों में अब आरटीई और आरटीसी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल लोग नियमित तौर पर भी करने लगे हैं.
ready-to-cook-products
क्या हैं आरटीई और आरटीसी प्रोडक्ट्स
यदि आरटीई प्रोडक्ट्स की बात करें तो इनका मतलब ऐसे पैकेज्ड फ़ूड से है, जो खाने के लिए एकदम तैयार हैं. आपको उनका स्वाद बढ़ाने के लिए केवल उन्हें गर्म भर करना पड़ता है. जबकि आरटीसी प्रोडक्ट्स वो होते हैं, जो आधे पके होते हैं, जिन्हें उबालना पड़ता है, तलना पड़ता है या फिर अच्छी तरह गर्म करना पड़ता है और तभी आप उन्हें खा सकते हैं. बहुत जल्दी बन जाने के कारण आरटीई और आरटीसी प्रोडक्ट्स हमारे देश में उन लोगों के बीच ख़ासे लोकप्रिय हो रहे हैं, जिनके पास समय की कमी है.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

क्या है इनकी पृष्ठभूमि
सदियों से भारतीय घरों के बारे में यही जाना जाता रहा है कि यहां के भोजन में घर पर बने कई तरह के व्यंजन परोसे जाते हैं, लेकिन आधुनिक युग ने यहां भी अपने हिस्से का योगदान दे दिया है. शहरों में आम लोग इन दिनों बहुत व्यस्त जीवन जीते हैं, काम में डूबे रहते हैं, डेडलाइन्स से जूझते रहते हैं. इतने बिज़ी शेड्यूल में और पूरे दिन के काम के बाद की थकान के चलते अब घर पर ढेर सारे व्यंजनों वाला खाना पकाने के लिए समय ही नहीं बच पाता. यही वजह है कि लोगों की पिछले एक दशक में आरटीई और आरटीसी प्रोडक्ट्स पर निर्भरता बढ़ गई है. इन प्रोडक्ट्स की मांग कामकाजी लोगों और अलग-अलग शहरों में अपने घरों से दूर रह रहे अकेले सदस्यों के बीच बढ़ी है. इनमें से कई के पास कुकिंग के लिए समय की कमी है तो कई अपने अकेले के लिए खाना पकाना ही नहीं चाहते. यही वजह है कि आरटीई और आरटीसी प्रोडक्ट्स पर लोगों की निर्भरता बढ़ रही है, क्योंकि वे रोज़ाना बाहर का खाना नहीं खा सकते. क्योंकि वह सेहत के लिए बुरा हो सकता है.
prachi-and-aditya-patil
इनका इस्तेमाल बढ़ने का कारण
पिछले कुछ वर्षों में बढ़ती मांग के साथ आरटीई और आरटीसी प्रोडक्ट्स बनाने वाली इंडस्ट्री का भी विकास हो रहा है. कोविड 19 पैन्डेमिक के दौरान इस सेक्टर ने दुनियाभर में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी. कोविड का डर और उसके बाद के लॉकडाउन और सुरक्षा नियमों के चलते एक बड़ी आबादी वर्क फ्रॉम होम कर रही थी. पिछले ढाई वर्षों में घर से काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है और वे सभी खानपान के हेल्दी विकल्प तलाश रहे हैं, आरटीई और आरटीसी प्रोडक्ट्स पर भरोसा कर रहे हैं. इंडस्ट्री एक्स्पर्ट्स के अनुसार, इन प्रोडक्ट्स की मांग में और बढ़ोतरी इस लिए भी हुई कि लोग पैन्डेमिक के दौरान बाहर कुछ खाने जाने और बाहर से खाना मंगाने से भी बच रहे थे, ताकि कोविड संक्रमण से बच सकें. अत: इन प्रोडक्ट्स की मांग में इतनी बढ़ोतरी हुई कि इस बाज़ार में नए खिलाड़ी भी आए और इन प्रोडक्ट्स की रेंज में भी बहुत जल्दी इज़ाफ़ा हो गया.

अब यह परिदृश्य कैसा है
मार्केट सर्वेज़ की मानें तो लोग अधिकतर आरटीई प्रोडक्ट्स की रेंज में से पारंपरिक चीज़ें लेना ज़्यादा पसंद करते हैं, जैसे- पनीर, चना, राजमा, पावभाजी, परांठा इसके अलावा पाश्चात्य व्यंजन जैसे- पिज़्ज़ा और सॉसेजेज़ भी पसंद करते हैं. वहीं आरटीसी प्रोडक्ट्स की बात करें तो इनमें रेडी टू कुक ग्रेवीज़, खिचड़ी, सूप, पास्ता, नूडल्स, दोसा और इडली बैटर, रेडी टू फ्राइ नगेट्स, फ्रिटर्स और फ्राइज़ के अलावा डिज़र्ट मिक्स, मसलन- पैनकेक और गुलाब जामुन मिक्स ख़रीदना पसंद करते हैं. जो ब्रैंड्स इन व्यजंनों के प्रिज़र्वेटिव्स-फ्री वर्शन देते हैं, उनकी मांग ज़्यादा है, क्योंकि भारत के लोग भी धीरे-धीरे खाने के सेहतमंद विकल्पों को ज़्यादा पसंद कर रहे हैं.

इसका भविष्य सुनहरा है
रेडसीर कंसल्टिंग सर्वे के अनुसार, पैन्डेमिक के दौरान होम-कुक्ड फ़ूड पर 61% की वृद्धि हुई थी. यह अध्ययन बताता है कि वर्ष 2024 तक आरटीसी का बाज़ार भारत में 18% की दर से बढ़कर लगभग 4800 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा. वहीं आरटीई का बाज़ार जिसे वर्ष 2020 में 8000 करोड़ रुपए आंका गया था, वर्ष 2025 तक दोगुना हो जाएगा. तो अगली बार जब आप इन्स्टैंट चिकन सूप या दोसा मिक्स का पैकेट खोलें थोड़ा ख़ुश हो जाइएगा, क्योंकि आप भी अपने देश के इस सेक्टर के विकास का हिस्सा हैं!

फ़ोटो: फ्रीपिक 

Tags: Changing Food TrendsQuick MealsReady To Cook FoodReady To Eat FoodRTCRTEआरटीईआरटीसीक्विक मील्सखानपान का बदलता चलनरेडी टू ईट फ़ूडरेडी टू कुक फ़ूड
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum