• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

वैवाहिक रिश्तों में भी होता है सत्ता का समीकरण

इस समीकरण का संतुलन सुखी वैवाहिक जीवन के लिए ज़रूरी है

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 11, 2023
in ज़रूर पढ़ें, प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
वैवाहिक रिश्तों में भी होता है सत्ता का समीकरण
Share on FacebookShare on Twitter

वैवाहिक जीवन को हम सब सुखी रहने के लिए ही अपनाते हैं, परेशान होते रहने के लिए नहीं. लेकिन वैवाहिक रिश्तों में दुर्व्यवहार आम बात है, क्योंकि इसमें भी सत्ता या वर्चस्व का समीकरण पैठ बना लेता है. भारती पंडित का कहना है कि यह भी सच है कि इस समीकरण को संतुलित करने और सुख को खोजने का काम भी हमें ही करना होता है. विकल्प हमेशा मौजूद रहते हैं, बस ज़रूरत इस बात की होती है कि हम सही विकल्प चुनें और इस रिश्ते को बराबरी के धरातल पर ले आएं.

 

रिश्तों में दुर्व्यवहार हर जगह आम बात है. विशेषतः वैवाहिक रिश्तों में यह बहुत आम होता है, क्योंकि इस रिश्ते में आपको सत्ता के समीकरण बहुत स्पष्ट काम करते दिखाई देंगे. एक व्यक्ति (पति हो या पत्नी) अपनी सत्ता का वर्चस्व स्थापित करता है और दूसरा उसके अधीन रहने को विवश होता है या कहिए कि किया जाता है. इस स्थिति में दूसरे व्यक्ति के पास केवल मन ही मन घुटने, परेशान होने, दुखी होने और अपमानित होते रहने का ही विकल्प ही रह जाता है, क्योंकि रिश्ते से अलग होना आज भी हमारे यहां बिल्कुल आसान नहीं है. हमारे यहां मुश्क़िल रिश्तों को भी येन केन प्रकारेण बनाए रखने की ही हिदायतें दी जाती हैं, चूंकि समाज कभी नहीं चाहता कि उसकी व्यवस्था भंग हो और कोई व्यक्ति अकेला भी सुखी जीवन बिता सके.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

यह भी कटु सत्य है कि हमारे अधिकांश घरों में पारिवारिक समस्याएं, विवाद कभी भी हल नहीं होते हैं, क्योंकि हम उन्हें हल करने के लिए सार्थक प्रयास नहीं करते. हम विवादों के बारे में पीठ पीछे बात करते हैं, एक-दूसरे के बारे में बात करते हैं, मगर एक-दूसरे से बात नहीं करते. सीधे विवाद से बचना हमारी फ़ितरत होती और उसके चलते हम बड़े-बड़े मुद्दों को कार्पेट के नीचे दबाते चलते हैं. उदाहरण के लिए घर में पति-पत्नी के बीच किसी मुद्दे पर विवाद हुआ. अ ने विवाद किया, ब को जी भरकर अपमानित किया, वह विजयी मुद्रा में रहा. ब के साथ विवाद हुआ, उसका मूड दिन भर के लिए ख़राब हो गया. अब घर में रहना है, तो बातचीत किए बिना रह नहीं सकते, इसलिए अ जिसने विवाद किया, उसने समझौता करने का प्रयास किया. ख़ुद ही ब को फ़ोन किया, या कोई सामान लाने को कहा, या तबियत ख़राब है का बहाना किया या घर आने के बाद सब नॉर्मल है, दिखाने का प्रयास किया. वहीं, ब जो विवाद का शिकार हुआ, उसने भी सोचा तनाव को ख़त्म करना ठीक रहेगा, कौन फिर से मूड ख़राब करे तो उसने भी सामान्य तरीक़े से बातचीत शुरू कर दी और विवाद थम गया.

दिखने को तो सब सामान्य हो गया पर क्या मुद्दा सचमुच सुलझ गया? नहीं, कुछ दिनों बाद उसी मुद्दे पर अ ने ब से फिर विवाद किया, फिर समझौता हुआ और फिर वही साइकल सी चलती रही.

ब ने कभी प्रयास नहीं किया कि बेशर्त समझौता करने की बजाय थोड़ा अड़कर अ से उस मुद्दे पर बातचीत की जाए और अ की हरकतों का विरोध किया जाए. ब लगातार दबता रहा तो अ ने उसकी कमज़ोरी का फ़ायदा उठाया. अ आजीवन ब का जीना दूभर करता रहा, बिना इस एहसास के कि वह ब से ख़ुशी से जीने का अधिकार छीन रहा है.

घरों में सत्ता के समीकरण इसी तरह से काम करते हैं. वर्चस्व की लड़ाई में पहला व्यक्ति दूसरे की कमज़ोरी पकड़ लेता है और उसे हमेशा हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है. दूसरा व्यक्ति विक्टिम बना दूसरों का पास अपने हाल पर रोता रहता है, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करता और फिर भी रिश्तों में प्रेम का दिखावा किया जाता है.

ऐसे रिश्तों में प्यार हो यह तो संभव ही नहीं. प्रेम का अर्थ है सम्मान और परवाह और ऐसे रिश्तों में तो यह सिरे से ही ग़ायब दिखता है, हां अगर शारीरिक आवश्यकता की पूर्ति को प्रेम समझा जा रहा हो तो बात और है. विवाह हम करते हैं सहजीवन के लिए, शोषक और शोषित का रिश्ता बनाने के लिए नहीं… लेकिन अधिकतर संबंध इसी तरह से जीवन भर चलते जाते हैं.

मुझे व्यक्तियों के ऐसे व्यवहार पर कई बार हैरानी होती है. इन रिश्तों में वे कितनी ही ग़ैरज़रूरी बातें, दुर्व्यवहार अपना आत्मसम्मान दांव पर लगाकर सहते जाते हैं. पहला व्यक्ति बार-बार दुर्व्यवहार करता है, अपमान करता है और दूसरा व्यक्ति उसे यह एहसास तक नहीं दिलाता कि उसका ऐसा व्यवहार ग़लत है. क्या अपने लिए बात करना, अपने लिए विरोध करना, अपने आत्मसम्मान के लिए उठ खड़े होना, ग़लत का विरोध करना इतना कठिन होता है? यदि अपने ऊपर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ ही खड़े नहीं हो सकते तो किसी और के साथ हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ कैसे उठा पाओगे? जिसे विरोध का रास्ता या तरीक़ा नहीं पता, उसे तो फिर भी समझा जा सकता है, लेकिन जो सब कुछ मालूम होते हुए भी आवाज़ नहीं उठा रहा हो तो फिर उसे विक्टिम कार्ड खेलने का अधिकार नहीं होना चाहिए.

मुझे लगता है कि वैवाहिक जीवन को हम सब सुखी रहने के लिए ही अपनाते हैं, परेशान होते रहने के लिए नहीं, पर उस सुख का मार्ग भी हमें ही खोजना होता है. विकल्प हमेशा मौजूद रहते हैं, बस हम हमेशा एक ही आसान विकल्प चुनते हैं, जो हमें तकलीफ़ की राह पर वापस ले जाता है. जबकि ज़रूरत इस बात की होती है कि हम सही विकल्प चुनें और इस रिश्ते को बराबरी के धरातल पर ले आएं.

फ़ोटो साभार: पिन्टरेस्ट

Tags: balanceBharti Panditequality in relationshipsequationhappy married lifemarriagematrimonial relationshiprelationshiprishtaभारती पंडितमैरिजरिलेशनशिपरिश्तारिश्तों में बराबरीविवाहवैवाहिक रिश्ताशादीसंतुलनसमीकरणसुखी वैवाहिक जीवन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum