• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

क्या है पैनिक अटैक? क्या करें, जब इसका दौरा पड़े?

प्रमोद कुमार by प्रमोद कुमार
May 25, 2021
in ज़रूर पढ़ें, मेंटल हेल्थ, हेल्थ
A A
Share on FacebookShare on Twitter

हम सभी अपने जीवन में कभी न कभी ऐसी स्थिति का सामना करते हैं, जब अचानक से लगने लगता है कि सबकुछ ख़त्म हो गया है. बिना किसी वास्तविक डर के हम बुरी तरह डरे हुए होते हैं. मेडिकल की भाषा में इसे पैनिक अटैक कहते हैं. जीवन में एकाध बार ऐसी स्थिति से गुज़रना सामान्य है, पर बार-बार इसका सामना करना पैनिक अटैक डिस्ऑर्डर कहलाता है. पैनिक अटैक डिस्ऑर्डर से पीड़ित व्यक्ति की ज़िंदगी किसी बुरे सपने-सी हो सकती है.

जब बिना किसी असली ख़तरे या कारण अचानक हमें डर लगने लगता है, तो उसे पैनिक अटैक कहा जाता है. पैनिक अटैक बेहद डरावना होता है, आमतौर पर इस दौरान हमारे भीतर एक झटके में डर, ग़ुस्सा या घबराहट जैसी भावनाएं भर जाती हैं. हमें लगता है कि हमारा चीज़ों पर से कंट्रोल छूट रहा है. हमारे पसीने छूटने लगते हैं. दिल ज़ोरों से धड़कता महसूस होने लगता है. दम घुटने लगता है. कभी-कभी तो ऐसा भी लगता है कि अब हम बचनेवाले नहीं हैं. हम उस स्थिति से बाहर निकलना तो चाहते हैं, पर सामने कोई रास्ता नज़र नहीं आता. आइए पता लगाने की कोशिश करते हैं, क्यों आते हैं पैनिक अटैक और कैसे इस स्थिति में ख़ुद को सामान्य बनाए रखना होगा.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

क्या कारण हैं पैनिक अटैक के?
पैनिक अटैक क्यों आते हैं, इसके सही-सही कारणों का तो अब तक पता नहीं चला है. पर इसके संभावित कारण आनुवांशिकता (जेनिटिक्स), लंबे समय से चला आ रहा तनाव या दूसरी भावनात्मक वजहें हो सकती हैं. मसलन-हमारी मान्यताओं या संस्कारों के ख़िलाफ़ घटी कोई घटना. कोई न भूल पाने वाला हादसा. नेगेटिव न्यूज़ की अधिकता भी पैनिक अटैक का कारण बन सकती है. जैसे अभी की कंडिशन की बात करें तो हर जगह से नकारात्मक ख़तरें आ रही हैं. उससे हम पहले तो असहज होते हैं, फिर हमारा अवचेतन मस्तिष्क प्रभावित होता है. वह इन ख़बरों को हमारी ज़िंदगी से जोड़कर देखने लगता है. जिससे हमें पैनिक अटैक का सामना करना पड़ सकता है. शुरू-शुरू में तो पैनिक अटैक बिना किसी वॉर्निंग के आते हैं, आगे चलकर किन्हीं ख़ास सिचुएशन्स में आते हैं. हमारे दिमाग़ को अंदाज़ा हो जाता है कि पैनिक अटैक जैसी स्थिति आनेवाली है.

कुछ लक्षण, जो पैनिक अटैक की पुष्टि करते हैं
आमतौर पर पैनिक अटैक का कोई वॉर्निंग साइन नहीं होता, वे कभी भी आ सकते हैं. आप कार चला रहे हों, सो रहे हों या किसी बिज़नेस मीटिंग में हों, पैनिक अटैक आ सकते हैं. पर उसके कुछ सामान्य लक्षण ज़रूर हैं, जो कुछ ही मिनटों में आप पर हावी होने लगते हैं.
कंपकंपी, घबराहट, तेज़ पसीना, जी-मिचलाना, भ्रम की स्थिति, दिल की धड़कन का अचानक बढ़ना या कम होता हुआ महसूस होना, गला सूखना, सांस लेने में तक़लीफ़, चक्कर आना, बेहोशी महसूस करना, शून्यता की स्थिति, पैरों में थरथराहट, बार-बार टॉयलेट जाने की ज़रूरत महसूस होना, ऐसा लगना कि मानो अंतिम समय आ गया है और चीज़ों पर से कंट्रोल खो रहा है, इसके कुछ सामान्य लक्षण हैं. लोग अक्सर पैनिक अटैक को हार्ट अटैक समझने की भूल कर बैठते हैं, क्योंकि इसमें कई बार व्यक्ति को सीने में दर्द जैसा अनुभव होता है.

क्या करें, जब पैनिक अटैक का दौरा पड़े?
इस स्थिति से निपटने का गोल्डन रूल है ‘पैनिक अटैक की स्थिति में कभी भी पैनिक नहीं होना चाहिए.’ थोड़ी समझदारी और हिम्मत से हालात का सामना किया जा सकता है. अपने विवेक का इस्तेमाल करें और डर को अपने ऊपर हावी न होने दें. कल्पना के घोड़े न दौड़ाएं यानी सोच-सोचकर डर क्रिएट न करें. ख़ुद से बातें करें, और ख़ुद को समाएं कि मैं इस स्थिति का सामना कर सकता हूं.
अच्छी चीज़ों के बारे में सोचें, जैसे-फूल, तितली, मौसम या रंगों के बारे में, बीते अच्छे पलों के बारे में. मन को चारों ओर से हटाने के लिए तुरंत आंखें बंद कर लें. और मन ही मन किसी अच्छे समय, अच्छे दिन या अच्छे चेहरे की कल्पना करें.

Photos: Unsplash.com

Tags: अफलातून हेल्थकैसे बचें पैनिक अटैक सेक्या है पैनिक अटैकचंगा मनपैनिक अटैकमानसिक स्वास्थहेल्थ
प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमार

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum