• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

कौन-सी वॉशिंग मशीन ख़रीदें: टॉपलोड या फ्रंटलोड?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 13, 2022
in ज़रूर पढ़ें, लाइफ़स्टाइल, होम डेकोर-अप्लाएंसेस
A A
कौन-सी वॉशिंग मशीन ख़रीदें: टॉपलोड या फ्रंटलोड?
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आप भी वॉशिंग मशीन ख़रीदने का मन बना रहे हैं और आपके दिमाग़ में भी यह बात चल रही है कि आख़िर कौन-सी वाली ख़रीदूं: टॉपलोड या फ्रंटलोड? तो यहां हम दोनों की ख़ासियत और खामियां बता देते हैं, ताकि आप अपने लिए सही निर्णय ले सकें.

 

वॉशिंग मशीन ख़रीदनी हो तो आपके पास हमेशा दो विकल्प होते हैं पहला ये कि आप टॉपलोड मशीन लें या दूसरा ये कि आप फ्रंटलोड मशीन लें. यह बात आपको कन्फ़्यूज़ कर रही है कि आप इनमें से किसका चुनाव करें तो हम आपकी इस समस्या को असान किए देते हैं, ताकि आपके लिए चयन करना संभव हो जाए. यहां हम उन सवालों के जवाब दे रहे हैं, जो वॉशिंग मशीन ख़रीदते समय आपको सोचने चाहिए.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

इस्तेमाल करने में क्या आसान है?
इस्तेमाल में आसानी की बात करें तो फ्रंटलोड मशीन की तुलना में टॉपलोड मशीन को इस्तेमाल करना ज़्यादा आसान है, क्योंकि:
• कपड़े लोड करने और उन्हें बाहर निकालने के लिए आपको झुकना नहीं पड़ता. जबकि फ्रंटलोड मशीन में आपको कपड़े हमेशा झुक कर ही डालने व निकालने होंगे.
• यदि कुछ कपड़े रह गए हैं तो वॉश साइकल के दौरान भी आप और कपड़े धोने के लिए डाल सकते हैं. जबकि फ्रंटलोड मशीन में ऐसा करना थोड़ा मुश्क़िल काम है.
• फ्रंटलोड मशीन में यदि आप ग़लत या ज़्यादा डिटर्जेंट या फिर ज़्यादा फ़ैब्रिक सॉफ़्टनर डालते हैं तो यह ड्रम के गास्केट में लगा रह जाता है और इससे फफूंद लग सकती है. जबकि टॉपलोड मशीन का ढक्कन खुला रख कर इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है.
• फ्रंटलोड मशीन को ओवरलोड (ज़्यादा मात्रा में कपड़े डालना) करने से मशीन जल्दी ख़राब हो सकती है. अत: इसमें छोटे-छोटे बैचेज़ में कपड़े धोए जाने चाहिए. जबकि टॉपलोड मशीन यदि कभी ओवरलोड हो भी जाती है तो जल्दी ख़राब नहीं होती.

बिजली और पानी की बचत किसमें होती है?
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि बिजली और पानी की बचत करने में टॉपलोड या फ्रंटलोड मशीन में से कौन सी मशीन बेहतर है तो इन पॉइन्ट्स पर नज़र डालें:
• यदि आपको पर्यावरण का ख़्याल है और आप पानी की बचत पर ज़्यादा ध्यान देते हैं तो हम बता दें कि यहां फ्रंटलोड मशीन बाज़ी मार ले जाती है. कपड़ों को साफ़ करने के लिए टॉपलोड मशीन ज़्यादा पानी का इस्तेमाल करती है.
• यह पाया गया है कि फ्रंटलोड मशीन ज़्यादा पावर सेविंग भी करती है. जबकि टॉपलोड मशीन के इस्तेमाल में बिजली ज़्यादा ख़र्च होती है.


कपड़े जल्दी किसमें धुलते हैं?
यदि आप समय की बचत के अनुसार तौलना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस मामले में टॉपलोड मशीन्स अपनी प्रतिद्वंद्वी फ्रंटलोड मशीन से आगे हैं. वजह यह है कि टॉपलोड मशीन में कपड़े पानी में पूरी तरह भीगे होते हैं, अत: वे फ्रंटलोड मशीन की तुलना में जल्दी धुल जाते हैं.

कपड़े साफ़ किसमें धुलते हैं?
अब यदि आपके आकलन का पैमाना कपड़ों की सफ़ाई है तो आपको बता दें कि इस मामले में फ्रंटलोड मशीन बाज़ी मार ले जाती है. फ्रंटलोड मशीन में कपड़े टॉपलोड मशीन की तुलना में ज़्यादा साफ़ धुलते हैं, क्योंकि कपड़ों की सफ़ाई के लिए वॉश मोशन ज़्यादा मायने रखता है, जो फ्रंटलोड मशीन में बेहतर होता है. अत: कपड़ों के दाग़ फ्रंटलोड मशीन में अच्छी तरह छूट जाते हैं. वहीं टॉपलोड मशीन कपड़ों पर कठोर होती है, जिससे कपड़ों की लाइफ़ साइकल कम हो सकती है.

क़ीमत किसकी कम है?
टॉपलोड वॉशिंग मशीन की क़ीमत, फ्रंटलोड वॉशिंग मशीन की तुलना में कम है. बावजूद इसके जो लोग साफ़ कपड़े और कम पानी व बिजली की खपत को तरजीह देते हैं, वो ज़्यादा क़ीमत चुका कर फ्रंटलोड वॉशिंग मशीन लेना पसंद करते हैं.

तो आप किसका चुनाव करें?
यह बात बिल्कुल सच है कि हर चीज़ का अपना नफ़ा और नुक़सान होता है. अत: यदि टॉपलोड और फ्रंटलोड वॉशिंग मशीन के बारे में इतनी सारी बातें जानने के बाद भी यदि आप इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि आप किस मशीन का चुनाव करें तो पेन और पेपर लेकर वॉशिंग मशीन के संदर्भ में अपनी प्राथमिकताओं को क्रमवार लिख लें. इसके बाद दोनों मशीनों के यहां दिए गए तुलनात्मक विवरण से अपनी वरीयता को मैच करें. फिर जो भी मशीन आपकी प्राथमिकताओं पर खरी उतरे, उसे ख़रीद लें.

फ़ोटो: गूगल

Tags: Front Load Washing MachineTopload Washing MachineWashing Machinewhat is betterक्या है बेहतरटॉपलोड वॉशिंग मशीनफ्रंट लोड वॉशिंग मशीनवॉशिंग मशीन
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum