• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

क्यों कम हो जाती है प्रॉस्टेट कैंसर सर्वाइवर्स की कामेच्छा?

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
November 6, 2021
in एक्सपर्ट सलाह, ज़रूर पढ़ें, रिलेशनशिप
A A
क्यों कम हो जाती है प्रॉस्टेट कैंसर सर्वाइवर्स की कामेच्छा?
Share on FacebookShare on Twitter

प्रॉस्टेट कैंसर सर्वाइवर्स के लिए सेक्शुअल लाइफ़ को दोबारा पटरी पर लाना आसान नहीं होता, लेकिन यह भी एक सच है कि यदि उन्हें सेक्स लाइफ़ के सामान्य हो जाने की आस बनी रहे तो यह बात उनकी जिजीविषा को बढ़ाने में सहायक हो सकती है. यहां जानिए कि क्यों इलाज के बाद इन सर्वाइवर्स की कामेच्छा में कमी आती है और ये भी कि इसके इलाज के लिए कौन-कौन से सहायक उपाय उपलब्ध हैं.

कुछ महीने पहले जब, फ़ाइज़र, वह कंपनी, जिसने वियाग्रा की खोज की थी, ने इस बात की घोषणा की थी कि यह कोविड-19 के लिए वैक्सीन लाएगी तब सोशल मीडिया पर एक जोक बहुत शेयर किया गया था:
‘‘यदि फ़ाइज़र मुर्दों में जान डाल सकता है तो वह बहुत आसानी से जीवित चीज़ों को भी सीधा कर सकता है,’’ यह ट्वीट बहुत से लोगों ने पढ़ा और रीट्वीट किया था.
इरेक्शन हाइड्रॉलिक इंजीनियरिंग का चमत्कार है, जिसे सही दवाओं से अक्सर ठीक भी किया जा सकता है. लेकिन एक श्रेणी ऐसे लोगों की भी है, जिनके लिए वियाग्रा भी काम नहीं कर सकता: प्रॉस्टेट कैंसर सर्वाइवर्स. (प्रॉस्टेट एक छोटी वॉलनट (अखरोट) के आकार की ग्रंथि होती है, जो वह द्रव बनाती है, जो शुक्राणुओं यानी स्पर्म्स के साथ मिलकर वीर्य (सीमन) बनाता है.)

क्या कहता है डेटा
नैशनल कैंसर रजिस्टरीज़ के डेटा के मुताबिक़, भारत में ख़ासतौर पर दिल्ली, कोलकाता, पुणे, तिरुवनंतपुरम, बैंगलुरु और मुंबई शहरों में रहने वाले पुरुषों में प्रॉस्टेट कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी दिखाई दी है.
प्रॉस्टेट कैंसर का एक संभावित और डरावना साइड इफ़ेक्ट यह है कि बहुत से पुरुषों में इसकी वजह से उनकी सेक्शुअल इच्छाओं में बड़ा बदलाव आ जाता है, ख़ासतौर पर सर्जरी के बाद. सर्जरी के चलते सेक्स की इच्छा में कमी से लेकर पीनिस की लंबाई में कमी और स्पर्म काउंट में कमी तक भी हो सकती है.
चूंकि प्रॉस्टेट कैंसर के बहुत से मरीज़ अपेक्षाकृत युवा होते हैं, अपने जीवन के चौथे, पांचवे या छठवें दशक में होते हैं. कई पुरुषों को तीसरे दशक में भी यह बीमारी हो जाती है, ऐसे में सबसे अच्छा ट्रीटमेंट क्या होगा यह तय करना कई फ़िज़िशन्स के लिए भी चुनौतीभरा होता है.
बेंगलुरु स्थित प्रमुख कैंसर अस्पतालों के नेटवर्क साइटकेयर के अनुसार, भारत में प्रोस्टेट कैंसर के लिए पांच साल की जीवित रहने की दर 64 प्रतिशत है.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

हर मरीज़ अपनी तरह से कोशिश करता है
मौत के साथ अचानक होनेवाला यह टकाराव कुछ पुरुषों को प्रोत्साहित भी कर सकता है कि वे उस समय को खुलकर जिएं, जो उनके पास है, जैसा कि लोकप्रिय नेटफ़्लिक्स सीरीज़ ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर वाइट के साथ हुआ, लेकिन इस स्थिति में ड्रग्स की जगह प्यार की तलाश में या फिर शायद एक प्रेम-संबंध की तलाश में.
डेटिंग ऐप एशले मैडिसन की कुख्यात टैगलाइन ‘जीवन छोटा है, एक प्रेम-संबंध तो कीजिए’ यहां असंवेदनशील लग सकती है, लेकिन यह इस बात को बिल्कुल सही तरीक़े से बयां करती है कि ऐसी परिस्थितियों में कम से कम कुछ लोग क्या और कैसा महसूस करते हैं.

उम्मीद की किरण बन सकती है यह बात
साइकोएनालिसिस के जनक और न्यूरोलॉजिस्ट फ्रायड ने इरोज़ (प्यार और सेक्स का ग्रीक देवता) को मृत्यु के ग्रीक देवता थानाटोस के साथ युद्धरत रहनेवाली जीवन वृत्ति के रूप में समझाया था. प्रॉस्टेट कैंसर सर्वाइवर्स के लिए, सेक्स, (यदि अब भी उनके लिए यह संभव हो सके तो) जीवित रहने की इच्छा का बड़ा कारण हो सकता है.
हालांकि बहुत सारी चीज़ें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जिसमें मरीज़ की सेहत, प्रॉस्टेट कैंसर के साथ जुड़ी अन्य समस्याएं, इस बीमारी से पहले उनकी सेक्शुअल गतिविधियां, लंबे चलने वाले इलाज की योजना और उस डॉक्टर के कौशल का स्तर, जो सर्जरी करने वाला है.

सर्वाइवर्स के लिए क्यों मुश्क़िल होता है सेक्स
प्रॉस्टेट कैंसर के बाद सेक्स इतना मुश्क़िल क्यों हो जाता है, यह जानने के लिए मैंने डॉक्टर अजीत सक्सेना से बात की जो दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के जानेमाने यूरो-ऐंड्रोलॉजिस्ट और रोबोटिक सर्जन होने के साथ-साथ वीवॉक्स के को-फ़ाउंडर भी हैं.
डॉक्टर सक्सेना ने बताया,‘‘प्रॉस्टेट कैंसर का इलाज करने का मतलब है कि एक सर्जन के पास कुछ नसों को काटने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है, क्योंकि हमें इस बीमारी का इलाज करना है. हम बहुत सारी नसों का सही-सही वो मार्ग नहीं जानते जो यौन अंगों में संवेदना लाती और ले जाती हैं तो इनके कट जाने से पीनिस के इरेक्ट होने की प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है.’’

वे आगे कहते हैं,‘‘इरेक्शन एक यांत्रिक यानी मेकैनिकल प्रक्रिया है, जो इस बात का नतीजा होता है कि आपका मन क्या सोच रहा है और किन संवेदनाओं को महसूस कर रहा है. दिमाग़ का यह खेल भी कई कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें पुरुष हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन भी शामिल है. जिसे कामेच्छा कहा जाता है. प्रॉस्टेट कैंसर के मरीज़ों की सर्जरी के साथ-साथ कीमोथेरैपी, रेडियोथेरैपी और हॉर्मोनल थेरैपी भी की जाती है, जिससे कामेच्छा में बहुत अधिक कमी हो सकती है.
‘‘हालांकि इरेक्टाइल फ़ंक्शनिंग के लिए दवाओं से लेकर मेडिकल इक्विपमेंट्स, जैसे- वैक्यूम पंप और पीनाइल इम्पलान्ट सर्जरी जैसे कई तरह के सहायक उपाय मौजूद हैं. प्रॉस्टेट कैंसर का जल्दी पता चल जाना और स्क्रीनिंग से भी सेक्शुअल प्रक्रियाओं से जुड़े ख़तरों को कम करने में सहायता मिलती है.’’

फ़ोटो: गूगल

Tags: decreased libidoerectile functioningintercourselibidopenile implant surgeryprostate cancerprostate cancer survivorsprostate cancer treatmentSangeet Sebastiansexsexual lifevacuum pumpvivoxइंटरकोर्सइरेक्टाइल फ़ंक्शनिंगकामेच्छाघटती कामेच्छापीनियल इम्प्लान्ट सर्जरीप्रॉस्टेट कैंसरप्रॉस्टेट कैंसर का इलाजप्रॉस्टेट कैंसर सर्वाइवर्सवीवॉक्सवैक्यूम पंपसंगीत सेबैस्टियनसेक्शुअल लाइफ़सेक्स
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum