• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए हीरो

आप ही बताइए भला नियम क्यों माने जाएं?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 25, 2022
in ओए हीरो, ज़रूर पढ़ें, मेरी डायरी
A A
follow-rules
Share on FacebookShare on Twitter

क्या कभी आपके मन में भी यह ख़्याल आया है कि भला नियम क्यों माने जाएं? और यदि आया है तो क्या आपने कभी इसकी पड़ताल की है कि आख़िर नियमों को मानने में इतनी कोफ़्त हमें क्यों होती है? आपका जवाब चाहे ‘हां’ हो या ‘ना’ लेकिन नियमों को मानने में लोग और यहां तक कि छोटे बच्चे भी कोताही क्यों करते हैं, इस बात का जवाब भारती पंडित ने अपनी डायरी में नोट कर रखा है. हम उनकी डायरी के ये पन्ने आपके सामने रख रहे हैं, ताकि आप भी जान सकें कि लोग नियमों को भला मानते क्यों नहीं हैं?

मेरा बचपन बड़े ही नियम-क़ायदों में बीता. यहां वह हर नियम लागू थे जो एक पारंपरिक, मध्य वर्ग के घर की सबसे बड़ी लड़की होने के नाते लागू हो सकते थे. वे नियम अघोषित से क़ायदे के रूप में घर में लागू थे, जिसकी याद रोज़ सुबह उठते ही मां दिलाया करती थीं. ये और बात थी कि पिताजी के कहीं बाहर जाते ही सबसे पहले हम उनमें से एकाध नियम तोड़ने की जुगत में रहा करते थे. फिर जब हम स्कूल जाते तो वहां कुछ और तरीक़े के क़ायदे लागू हुआ करते थे. मेरे मन में हमेशा से यह प्रश्न आता था कि ये नियम बनाए किसने हैं और हमें इन नियमों को मानने को बाध्य क्यों किया जाता है? और चूंकि उन नियमों से कुछ ख़ास सहमति, कुछ ख़ास लगाव नहीं हुआ करता था इसलिए उन्हें तोड़ने में कुछ ख़ास सोचना नहीं पड़ता था. या यूं कहें कि उन्हें तोड़ने के मौक़े ही खोजे जाते थे.

मुझे अब भी याद है, हमारे गणित वाले सर बहुत ग़ुस्सैल थे और उन्हें कक्षा में शोर-शराबा तो क्या किसी का सवाल तक करना पसंद नहीं था. ऐसे में जब सर के पीरियड से पहले कक्षा में धुंआधार शोर मच रहा होता था, कक्षा का एक लड़का बाहर बरामदे में खड़ा होकर सर की टोह लेता रहता. जैसे ही सर की आहट होती, जोर से सीटी मारी जाती और सारी कक्षा एकदम शांत हो जाती. पीरियड ख़त्म होते ही जैसे ही सर बाहर जाते, उनके लिए “गया रे हिटलर, जान छूटी” “काश इन्हें भी संटी लगाने का मौका मुझे मिल जाए” जैसे फिकरे कसे जाने लगते थे. उस समय भी मुझे लगता था कि जब स्कूल या घर के नियमों से हम इत्तेफ़ाक रखते ही नहीं तो उन्हें मानेंगे क्यों भला…? पर हमारे परिवार की संरचना में कहें या स्कूल की संरचना में, इस तरह के प्रश्नों की कोई जगह नहीं होती थी. “छोटे हो न, बड़े जैसा कहते हैं, वैसा ही करो” यह सर्व सामान्य जुमला हुआ करता था. और यह छोटापन बड़े हो जाने तक मौजूद हुआ करता है चूंकि हर उम्र में हम किसी न किसी से तो छोटे ही हुआ करते हैं और बड़े यही कहते हैं, तुम्हें क्या समझता है, चुप रहो.

इन्हें भीपढ़ें

epstein-file

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

ये कहना कि महात्मा गांधी भारत के विभाजन से सहमत हो गए थे, उनकी यादों के साथ सरासर अन्याय है: लॉर्ड माउंटबेटन

January 30, 2026
गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

गंगा कभी मैली नहीं होगी, गांधी कभी नहीं मरेंगे

January 29, 2026
multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026

आज सोचती हूं तो लगता है यही हाल हमारे समाज के या देश के नियम-क़ायदों के साथ भी है. लोग उन्हें मानते नही हैं, वरन मानने को बाध्य किए जाते हैं. सीटबेल्ट या हेलमेट लगाने के लिए पुलिस को डंडे या चालान का डर दिखाना पड़ता है. कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है कि हर बात डर दिखाकर ही पूरी करवानी पड़ती है जबकि वह लोगों के हित की ही बात है?

हम किसी बात/नियम को कब मानते हैं? जब हम उससे दिली तौर पर इत्तेफ़ाक रखते हैं या सहमत होते हैं. अब हमारे घर या स्कूल के नियमों की बात करें तो भले ही वे घर या स्कूल नामक संस्था के संचालन हेतु उपयुक्त हों, मगर उन्हें बनाते समय हमारी भागीदारी सुनिश्चित नहीं की जाती. और तो और उन पर किसी तरह के प्रश्न पूछने की अनुमति तक नहीं होती. मसलन स्कूल समय पर आना है यह नियम तो है मगर स्कूल का नियत समय क्या सभी के लिए स्वीकार्य है, समय पर न आने से क्या होगा…इस तरह की बातों की कोई गुंजाइश कक्षाओं में नहीं मिलती. और फिर स्कूल देर से आने के कोई ख़ास नुक़सान भी दिखाई नहीं देते, क्योंकि कक्षा में कुछ भी ऐसा नहीं चल रहा होता जिसे मिस करने पर कोफ़्त हो. और इसी के चलते नियम तोड़ने में कोई कोताही नहीं बरती जाती.

नियम कब माने जाएंगे? जब उन्हें जिन पर लागू किया जाना है उनकी नियम बनाने में सहभागिता होगी या फिर कम से कम वे उन नियमों से कन्विंस होंगे कि हां ये नियम हमारे हित के लिए बनाए गए हैं. इस सबके लिए ज़रूरी है बातचीत, चर्चा और प्रश्न करने के अवसरों की उपलब्धता…और हां, पांच-छह साल के बच्चे भी इसमें उसी तरह से सहभागिता कर सकते हैं जितने कि बड़े बच्चे.

जो नियमावली स्व सहभागिता से बनाई जाएगी या जिनके प्रति हमारी स्वीकार्यता होगी, उसका पालन करवाने के लिए कभी भी डर या हिंसा का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और यहीं से शुरू होगा वास्तविक रूप से अनुशासन या स्व अनुशासन का पाठ…जहां कक्षाओं या घर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी बाहरी उद्दीपन जैसे डांट, मार, डर आदि की आवश्यकता ही नहीं होगी.

फ़ोटो: फ्रीपिक

Tags: diaryinvestigationRuleswhen rules are followedwhy rules should be followedकब माने जाते हैं नियमक़ायदाक्यों मानें जाएं नियमडायरीनियमपड़ताल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

stomach-growling
ज़रूर पढ़ें

ठंड के दिनों में पेट के गुड़गुड़ाने की आवाज़ ज़्यादा क्यों आती है?

January 16, 2026
वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल
कविताएं

वो कभी मिल जाएं तो क्या कीजिए:अख़्तर शीरानी की ग़ज़ल

December 15, 2025
कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?
ज़रूर पढ़ें

कैसे बना सिंगापुर पहली दुनिया का देश?

November 27, 2025
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum