• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ओए एंटरटेन्मेंट

कोरोना महामारी के दौरान मनोरंजन जगत के प्रयासों को समर्पित रहा ‘क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2022’

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 13, 2022
in ओए एंटरटेन्मेंट, न्यूज़
A A
कोरोना महामारी के दौरान मनोरंजन जगत के प्रयासों को समर्पित रहा ‘क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2022’
Share on FacebookShare on Twitter

इन्हें भीपढ़ें

sardari-beghum

एक ठुमरी गायिका के जीवन को पर्दे पर जीवंत करती फ़िल्म है सरदारी बेगम

April 3, 2024
OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

OMG 2: पहले भाग के अनुरूप बहुत उम्मीद लगाकर देखने न जाएं

August 14, 2023
ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

ज़रा हट के ज़रा बच के: अच्छी फ़िल्म का बुरा अंत

June 19, 2023
दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

दहाड़: दर्शक को बांधकर रखता, समाज को आईना दिखाता क्राइम थ्रिलर

June 9, 2023

कोरोना महामारी के बाद धीरे-धीरे मनोरंजन जगत की गाड़ी पटरी पर लौट रही है. इसका ताज़तरीन उदाहरण है क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के चौथे संस्करण का आयोजन. फ़िल्म और टेलीविज़न की दुनिया की कई मशहूर हस्तियों ने इस अवॉर्ड शो में शिरकत की.

‘फ़िल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ और ‘मोशन कंटेंट ग्रुप’ द्वारा प्रस्तुत ‘क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2022’ की शाम सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा. ‘क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स’ एक ऐसा मंच है जो वेब सिरीज़, शॉर्ट फ़िल्मों और फीचर फ़िल्मों की प्रभावशाली प्रतिभाओं को सम्मानित करता है. इस अवॉर्ड नाइट की मेज़बानी लोकप्रिय अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने अपने ख़ुशनुमा अंदाज़ में की.
‘फ़िल्म क्रिटिक्स गिल्ड’ की चेयरपर्सन अनुपमा चोपड़ा ने कहा कि ‘क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स’ सिनेमाई हुनर को पहचानने और सभी भाषाओं की प्रतिभाओं को सम्मानित करता है. हम रचनात्मकता के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित करते हुए ख़ुशी महसूस कर रहे हैं.
ग्रुप एम साउथ एशिया के सीईओ प्रशांत कुमार ने कहा,‘मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूं. मनोरंजन इंडस्ट्री में योगदान देने वाले सभी लोगों को मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद. महामारी के बीच हमारे कलाकारों और तकनीशियनों के प्रयासों और उनकी कड़ी मेहनत की हम सराहना करते हैं.’
विस्टास मीडिया कैपिटल के ग्रुप सीईओ और सह-संस्थापक अभयानंद सिंह ने कहा,‘क्रिएटर्स और फ़िल्ममेकर्स से कहानियां सुनना बहुत ही अच्छा लगता है और मैं विजेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. इतने कमाल की सोच रखने वाले लोग हमारे साथ है, यह मेरे लिए बहुत ख़ुशी की बात है.’
अवॉर्ड की जगमगाती शाम की शुरुआत रेड कार्पेट वॉक के साथ हुई और उसके बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया. रेड कार्पेट पर जैकी श्रॉफ, सामंथा रूथ प्रभु, प्रतीक गांधी, कोंकणा सेन शर्मा, ऋचा चड्ढा, आदर्श गौरव, श्रिया पिलगांवकर, नीना गुप्ता, अमोल पाराशर, राजेश तैलंग, हर्ष मायर, राज अर्जुन, जमील खान, लक्षवीर, गगन अरोड़ा जैसी कई हस्तियों ने अपनी उपस्थिती से शाम में चार चांद लगाए.
विस्टास मीडिया कैपिटल के सहयोग से ‘क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स’ में पिछले वर्ष में बनाई गई बेस्ट भारतीय वेब सिरीज़, शॉर्ट फ़िल्मों और फ़ीचर फ़िल्मों की प्रतिभाओं को 23 महत्वपूर्ण श्रेणियों में नामांकित किया गया था. ‘क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2022’ के सभी विजेताओं के लिए यह एक जश्न और ख़ुशी वाली रात थी.

Tags: Critics Choice awardsCritics Choice awards 2022क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्सक्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2022फिल्म अवॉर्डबॉलीवुड फिल्म अवॉर्डवेब सिरीज़ अवॉर्ड
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया
ओए एंटरटेन्मेंट

द केरल स्टोरी: इतनी कमज़ोर फ़िल्म क्यों बनाई गई समझ में नहीं आया

May 8, 2023
पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली
ओए एंटरटेन्मेंट

पहली फ़ुर्सत में देखने जैसा पीरियड ड्रामा है जुबली

April 11, 2023
पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार
ओए एंटरटेन्मेंट

पैसा वसूल फ़िल्म है तू झूठी मैं मक्कार

March 14, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum