• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

क्या आपके बच्चे को चोरी की आदत पड़ रही है?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
April 24, 2021
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
क्या आपके बच्चे को चोरी की आदत पड़ रही है?
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आपका बच्चा आपके घर से या कहीं और से चीज़ों और पैसों को चुराने लगा है? क्या वह ऑनलाइन गेमिंग के लिए आपको बिना बताए आपके वॉलेट से पैसे निकाल लेता है? क्या वह आपके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपको बिना बताए करने लगा है? यदि आप अपने बच्चे की चोरी की आदत को बदलना चाहते हैं तो आप सही आलेख पर हैं.

बतौर अभिभावक यह बात बहुत पीड़ादायक होती है कि आप अपने बच्चे को चोरी करता हुआ पाएं, लेकिन हमारी सलाह है कि इसके लिए आप ख़ुद को, अपनी परवरिश को या बच्चे को दोष न दें. क्योंकि माता-पिता कभी भी अपने बच्चे को इस तरह की आदत नहीं सिखाते हैं. आप बच्चे पर भी चोरी करने की तोहमत न मढ़ें. हो सकता है कि यह उनकी संगत का असर हो या फिर वे समझ ही नहीं पा रहे हों कि ये चोरी है और चोरी करना बुरा काम होता है. पर अच्छी बात यह है कि आप बच्चों के इस व्यवहार को बदल सकते हैं. और यहां हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं कि यह कैसे किया जाए?

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

जब बच्चा 10 वर्ष से छोटी उम्र का हो
दरअस्ल, इतने छोटे बच्चों को सही और ग़लत का पूरा ज्ञान ही नहीं होता. वे ख़ुद से हट कर ज़्यादा कुछ सोच नहीं पाते हैं. दूसरों के बारे में सोचने की समझ उनमें विकसित नहीं होती है.
इस उम्र के बच्चों को यदि आप चीज़ों को बांट कर इस्तेमाल करने का हुनर सिखाएंगी तो बहुत संभव है कि उनकी यह आदत बदल जाए. आजकल एकल परिवार हैं और उनमें भी एक परिवार में अक्सर एक ही बच्चा है. ऐसे में बच्चों को हर चीज़ अपनी लगती है और वे कहीं भी जाएं तो हर एक चीज़ को अपना मान कर उठा लाते हैं. बहुत ज़रूरी है कि आप उन्हें उनके दोस्तों या कज़न्स के साथ चीजें बांट कर या बारी-बारी से इस्तेमाल करने को कहें. उन्हें यह भी बताएं कि किसी की भी चीज़ को, वह जिसकी चीज़ है, उससे बिना पूछे ले लेना अच्छी बात नहीं है.
इस बात का ध्यान रखें कि आप उनके ऊपर चीज़ों को चुराने का लेबल चस्पा न कर दें, बल्कि उन्हें समझाएं कि क्या होगा यदि उनके दोस्त उनकी चीज़ों को इस तरह बिन पूछे उठा ले जाएंगे? तब उन्हें कैसा लगेगा? वही एहसास दूसरे को भी होता है और यही वजह है कि हमें हमेशा किसी की चीज़ लेने से पहले उससे पूछना चाहिए.

जब बच्चा 10 वर्ष से अधिक उम्र का हो
यदि आपके बच्चे की उम्र ज़्यादा है तो आपको उसकी इस समस्या को गंभीरता से लेना होगा. दरअस्ल, ऐसा करने के पीछे समस्याओं का समाधान करने की बच्चों की ग़लत सोच ही ज़िम्मेदार होती है.
हो सकता है कि आपका बच्चा कुछ ख़रीदना चाहता है, लेकिन उसके पास पैसे नहीं हैं. अपनी इस समस्या के समाधान के लिए वह आपको बिना बताए, आपके वॉलेट में से पैसे निकाल लेता है. यह करते समय उनकी सोच ऐसी होती है-मुझे पैसों की ज़रूरत है और मां या पिता के पास इतने पैसे रहते हैं कि उन्हें पता भी नहीं चलेगा.

तो क्या किया जाए, जब आप अपने बच्चे को चोरी करता हुआ पकड़ लें?
1. उनसे सीधे-सपाट शब्दों में कहें- यदि तुम्हें कोई चीज़ चाहिए तो इसका मतलब यह नहीं कि बिना पूछे इसे लिया जा सकता है.
2. उन्हें समझाएं कि आगे से उन्हें कभी भी बिना पूछे चीज़ें या पैसे नहीं लेने हैं.
3. ऐसा करते हुए उन्हें दोषी या बुरा न महसूस करवाएं, बल्कि ये कहें कि इस बार भले ही उनसे यह ग़लती हो गई, पर आपको पूरी उम्मीद है कि आगे से वे ऐसा नहीं करेंगे.
4. यदि आपके बच्चे ने किसी दुकान से कोई चीज़ चुराई है तो उसे अपने साथ उस दुकान तक ले जाएं और दुकानदार को वह सामान वापस करने को कहें. उनसे कहें कि वे दुकानदार को बताएं कि उन्होंने यह ग़लती की है और आगे वे ऐसा नहीं करेंगे. विकल्प के तौर पर आप उस सामान की क़ीमत चुका कर बच्चों से उसे ख़रीद कर लाने को भी कह सकती हैं. लेकिन यह निर्णय आप स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ही लें.
5. यदि बच्चे ने आपके क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आपसे पूछे बिना किया है तो वक़्त आ गया है कि बच्चे को समझाने के साथ-साथ आप अपने क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल को लेकर चौकन्नी हो जाएं. क्रेडिट कार्ड के अकाउंट को बार-बार चेक करती रहें.
6. यदि समझाने और छोटी-मोटी सज़ा, जैसे- एक दिन के लिए ऑनलाइन गेम्स खेलना बंद या सप्ताह भर के लिए लॉन की घास को काटने का काम तुम्हारा आदि, देने के बावजूद वे इस आदत को जारी रखते हैं तो किसी काउंसलर की मदद लें.

Tags: Is your kid stealingWhat to know if your kid is stealingकैसे छुड़ाएं बच्चों की चोरी की आदतचोरी की आदत छुड़ाने के तरीके़पैरेंटिंगबच्चों में चोरी की आदत
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum