• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

क्या नाश्ते और मैस्टर्बेशन का कोई संबंध है?

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
January 1, 2022
in एक्सपर्ट सलाह, रिलेशनशिप
A A
Share on FacebookShare on Twitter

हमने पहले भी इस बारे में चर्चा की थी कि क्या खानपान का सेक्शुल इच्छाओं से कोई संबंध है? पर इस बार तो हम सीधे आपसे सही पूछ रहे हैं कि क्या आपको लगता है कि आपके नाश्ते का मैस्टर्बेशन यानी हस्तमैथुन से कोई संबंध है? आप भले ही जवाब न दे पाएं, पर इस दुनिया में कई लोग, जिन्हें सेक्स-फ़ोबिक कहा जा सकता है, उन्हें लगता है कि ऐसा है! आज हम खानपान और सेक्स के इसी ‘कनेक्शन’ पर बात कर रहे हैं.

हम में से कई लोग अपने नाश्ते, जैसे- इडली, डोसा और परांठा को मैस्टर्बेशन से जोड़कर नहीं देखेंगे, लेकिन यक़ीन मानिए कॉर्न फ़्लेक्स की खोज करनेवाले जॉन हार्वी केलॉग्स ने बिल्कुल यही सोचा.
इस 19वीं सदी के अमेरिकी डॉक्टर और ऑन्त्रप्रनर ने कॉर्न फ़्लेक्स की खोज ही इस दिमाग़ में इस मुख्य उद्देश्य को लेकर की: ताकि वह किशोर और वयस्क महिला-पुरुषों को मैस्टर्बेशन के ‘‘पाप’’ से बचा सके.
केलॉग्स को भरोसा था कि कॉर्न फ़्लेक्स जैसा बिना मसालेवाला (बेस्वाद!) खाना तरुणवयी युवक-युवतियों के सेक्शुअल जुनून को क़ाबू में रखने के लिए आदर्श रहेगा. आपको बता दें कि ऐसी सोच रखनेवाला केलॉग एक अकेला अमेरिकी ऑन्त्रप्रनर नहीं था. सिल्वेस्टर ग्राहम, जिसने लोकप्रिय अमेरीकी स्नैक, ग्राहम क्रैकर्स को बनाया, उसके दिमाग़ में भी इसी तरह का उद्देश्य था.

दहशत मैस्टर्बेशन की
दरअसल, 19वीं सदी में अमेरिका में मैस्टर्बेशन को लेकर इतनी घबराहट और हर का माहौल था कि कई जल्दी धनवान बननेवाले ऑन्त्रप्रनर्स कई पेटेन्ट उपकरणों के साथ आए, जिनका वादा था कि उनके उपकरण बच्चों को अपने जननांग छूने से रोकेंगे. ऐसा ही एक पिंजरेनुमा यंत्र था, जिसे लड़कों के पीनिस (शिश्न) और स्क्रोटम (अंडकोश) के बीच स्प्रिंग से बांधा जाता था, ताकि जब भी इरेक्शन हो तो अलार्म उसके माता-पिता को इस बात के लिए सतर्क कर दे.
जहां तक केलॉग की बात है तो सेक्शुअल आनंद के प्रति उनका धर्मयुद्ध केवल कॉर्न फ़्लेक्स की खोज तक ही सीमित नहीं रहा. उन्होंने ख़ुद पर इस बात का बोझ भी ले लिया कि वे माता-पिता को इस बात के निर्देश दें कि वे अपने बच्चों को सेक्स का आत्म-आनंद से कैसे रोकें.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

ये मुकर्रर हुई सज़ा
अपनी बेस्ट सेलिंग किताब ‘प्लेन फ़ैक्ट्स फ़ॉर ओल्ड ऐंड यंग’ में उन्होंने माता-पिता को सलाह दी कि अपने छोटे लड़कों का खतना (सर्कम्सिशन) करवाएं, वो भी ऐनैस्थीसिया दिलवाए बिना. उनका मानना था कि इससे लड़के मैस्टर्बेशन नहीं करेंगे.
‘‘इस क्रिया में होनेवाला थोड़ा दर्द उनके मन पर यह हितकारी प्रभाव पड़ेगा, ख़ासतौर पर तब, जब इसे उनके सामने किसी दंड की तरह पेश किया जाए…,’’ केलॉग किसी परपीड़क की सी प्रसन्नता के साथ लिखते हैं.
वे पैरेंट्स जो उनके इस अति वाले सुझाव को नहीं मानना चाहते थे, उनके लिए केलॉग के पास एक ‘आसान’ विकल्प था: अपने बच्चे के पीनिस को उसकी फ़ोरस्किन के साथ सिल दीजिए.
और यदि आपको लगता है कि केलॉग केवल युवकों को ही प्रताड़ित करने में दिलचस्पी रखते थे तो आपको बता दूं कि अपनी किताब में उन्होंने छोटी लड़कियों को ख़ुद को छूने से रोकने के लिए सलाह दी थी: उनके क्लिटरिस पर कार्बोलिक ऐसिड लगा दिया जाए.

पूर्वाग्रह दृष्टिकोण को प्रभावित करते हैं
अमेरिका में केलॉग और उनके जैसे अन्य सेक्स-विरोधी ध्वजावाहक इस बात का अच्छा उदाहरण हैं कि कैसे धार्मिक और सांस्कृतिक पूर्वाग्रह फ़िज़िशन्स और ऑन्त्रप्रनर्स के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रभावित कर सकते हैं.
केलॉग सेवन्थ डे ऐड्वेंटिस्ट को मानते थे, जो हर तरह की सेक्शुअल गतिविधियों और संबधों से परहेज़ करते हैं यहां तक कि शादीशुदा, विषमलैंगिक जोड़ों के बीच के संबंधों से भी.
क्या केलॉग का कोई भारतीय समकक्ष व्यक्ति भी है? वीवॉक्स क्लिनिक में आया एक सवाल यह भी था. हमने वीवॉक्स के एक्स्पर्ट और सेक्शुअल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉक्टर नारायण रेड्डी के सामने यह सवाल रखा, जिन्हें सेक्शुअल हेल्थ पर 5000 घंटों के शिक्षण और ट्रेनिंग का अनुभव भी है.

विशेषज्ञ कहते हैं
डॉक्टर नारायण रेड्डी का कहना है,‘‘यूं तो केलॉग के समकक्ष किसी भारतीय व्यक्ति को ढूंढ़ पाना कठिन है, लेकिन कामेच्छा को कम करनेवाली डायट भारतीय परंपरा का हिस्सा ज़रूर रही है.’’
वे आगे कहते हैं,‘‘ उदाहरण के लिए, सात्विक भोजन, जिसमें लहसुन, प्याज़, मसालों का इस्तेमाल नहीं होता था और जो आयुर्वेदिक सिद्धांतों पर आधारित शाकाहारी भोजन होता था, जिसका उद्देश्य सामान्य रूप से कामेच्छा को कम करना ही था. इसमें मैस्टर्बेशन को रोकने का कोई विशेष उल्लेख नहीं मिलता है. छन्दोग्य उपनिषद के अनुसार सात्विक भोजन करने से मन शुद्ध होता है और हमारी शुद्ध चेतना का हिस्सा बन जाता है. “आहार शुद्धौ सत्त्व शुद्धि:” (7.26.2) के अनुसार शुद्ध मन वाले लोग शुद्ध सात्विक भोजन पसंद करते हैं. इसके साथ ही पूरे प्राचीन भारतीय साहित्य में चुनिंदा भोजन और संयम के साथ भोजन करने पर भी काफ़ी ज़ोर दिया गया है.’’

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

वीवॉक्स

Tags: breakfast and sexcorn flakeseating and sexfood and sexkelloggmasturbationRelationshipssexsex phobic peoplesex-phobiasexual relationshipsकेलॉगकॉर्न फ़्लेक्सखानपान और सेक्सखानपान और सेक्स का संबंधनाश्ता और सेक्समैस्टर्बेशनरिलेशनशिपरिश्ते-नातेसेक्शुअल रिश्तेसेक्ससेक्स फ़ोबिक लोगसेक्स-फ़ोबिया
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum