• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

क्या टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन महिलाओं के लिए वियाग्रा की तरह काम करता है?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
August 6, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
क्या टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन महिलाओं के लिए वियाग्रा की तरह काम करता है?
Share on FacebookShare on Twitter

सेक्स की इच्छा यानी सेक्शुअल डिज़ायर को बनाए रखने और बढ़ाने में हमारे शरीर के भीतर मौजूद हॉर्मोन्स की अहम् भूमिका होती है. वहीं एक्स्पर्ट्स का मानना ये भी है कि इसमें हमारे सामाजिक परिवेश, सोशल कंडिशनिंग और वैल्यू सिस्टम का भी बड़ा रोल है. लेकिन क्या पुरुषों के हॉर्मोन के नाम से जाने जानेवाले टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन के ज़रिए महिलाओं की सेक्शुअल डिज़ायर को बढ़ाया जा सकता है? यह बात यहां जानिए…

कुछ साल पहले, मैंने एक महिला का इंटरव्यू किया था, जो सेक्स चेंज सर्जरी करवाकर पुरुष बनने जा रही थी. उस महिला ने मुझे लगभग हंसते हुए बताया,‘‘जैसे ही टेस्टोस्टेरॉन थेरैपी की शुरुआत हुई मुझे यह बात अच्छी तरह समझ आ गई कि पुरुषों के भीतर सेक्स को लेकर क्या चल रहा होता है… क्योंकि मेरी सेक्शुअल डिज़ायर बहुत, बहुत ज़्यादा बढ़ गई.’’
सेक्शुल इच्छा को पैदा करने में हॉर्मोन्स और ख़ासतौर पर टेस्टोस्टेरॉन की भूमिका के बारे में वैज्ञानिकों को वर्ष 1920 से जानकारी थी. उन दवा कंपनियों को, जिन्हें हॉर्मोनल रिसर्च में प्रॉफ़िट दिखाई दिया, उन्होंने इस रिसर्च में अरबों डॉलर का पैसा लगा दिया.

जानिए टेस्टोस्टेरॉन को
मेडिकल टेक्स्टबुक्स में भी इस बात के बारे में काफ़ी कुछ लिखा गया कि कैसे टेस्टोस्टेरॉन महिलाओं और पुरुषों दोनों की ही सेक्शुअल इच्छाओं और उत्तेजना को बढ़ाता है. हालांकि टेस्टोस्टेरॉन को पुरुष सेक्स हॉर्मोन की तरह परिभाषित किया जाता है, लेकिन इसकी मात्रा महिलाओं और पुरुषों दोनों मे ही पाई जाती है. हां, पुरुषों में टेस्टोस्टेरॉन की मात्रा महिलाओं की तुलना में कहीं ज़्यादा होती है. महिलाओं में पुरुषों की तुलना में केवल 1/10 से 1/20 मात्रा में ही टेस्टोस्टेरॉन मौजूद होता है.

महिलाओं में एस्ट्रोजेन का स्तर ज़्यादा होता है, यह हॉर्मोन उनके प्रजनन और उनकी शारीरिक विशेषताओं, जैसे- उनके स्तन और वजाइना के आसपास बाल आदि के विकास और उनकी देखरेख का काम करता है. लेकिन हालिया अध्ययनों में इस बात पर संदेह भी व्यक्त किया गया है कि टेस्टोस्टेरॉन और सेक्शुअल डिज़ायर के बीच कोई सीधा संबंध है (यानी टेस्टोस्टेरॉन के स्तर में बढ़ोतरी होने से सेक्शुअल डिज़ायर भी ख़ुद ब ख़ुद बढ़ जाएगी).

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

सेक्शुअल डिज़ायर के लिए महत्वपूर्ण हैं कई दूसरी बातें भी
पिछले अध्ययनों में सेक्शुअल इच्छा के बारे में सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कारणों पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया गया, जबकि ये बातें भी तो सेक्शुअल इच्छा को बढ़ाने या घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं! ख़ासतौर पर तब, जब बात महिलाओं की हो, क्योंकि ज़्यादातर महिलाएं तो सामाजिक दबाव और कलंक जैसी बातों के चलते अपनी सेक्शुअल इच्छाओं को सही तरह से व्यक्त ही नहीं कर पातीं.
हालांकि इसका ये अर्थ नहीं है कि सेक्शुअल डिज़ायर में टेस्टोस्टेरॉन की कोई भूमिका ही नहीं है. बिल्कुल है! इस बात के पुख़्ता वैज्ञानिक प्रमाण हैं कि कैसे टेस्टोस्टेरॉन के कम स्तर के कारण लोगों के भीतर सेक्शुअल इच्छा कम हो जाती है. यही वजह है कि कई उम्रदराज़ पुरुष सेक्शुअल इच्छा के लगभग ख़त्म हो जाने की शिकायत करते हैं, क्योंकि उम्र के साथ उनके टेस्टोस्टेरॉन का स्तर भी कम हो जाता है./
तो अब इस सवाल पर वापस लौटते हैं कि क्या टेस्टोस्टेरॉन का प्रयोग कर महिलाओं की सेक्शुअल डिज़ायर को बढ़ाया जा सकता है? इस बारे में हमने बात की डॉक्टर डी नारायण रेड्डी से, जो दुनियाभर में जानेमाने सेक्शुअल हेल्थ स्पेशलिस्ट और वीवॉक्स के एक्स्पर्ट हैं.

एक्स्पर्ट की सलाह
डॉक्टर डी नारायण रेड्डी कहते हैं,‘‘हमारी सेक्शुअल डिज़ायर, सामाजिक वातावरण और बायोलॉजिकल फ़ैक्टर्स, जैसे कई कारकों से प्रभावित होती है. हमारे शरीर के भीतर मौजूद हॉर्मोन्स के साथ-साथ हमारा सांस्कृतिक परिवेश और वैल्यू सिस्टम दोनों ही महिलाओं और पुरुषों की सेक्शुअल इच्छा को आकार देने में अपनी भूमिका निभाते हैं.
‘‘टेस्टोस्टेरॉन वह हॉर्मोन है, जो महिलाओं और पुरुषों में सेक्शुअल डिज़ायर के लिए प्राथमिक रूप से ज़िम्मेदार है. यह बात भी सही है कि टेस्टोस्टेरॉन हॉर्मोन महिलाओं की सेक्शुअल डिज़ायर को बढ़ा सकता है. जब मेनोपॉज़ के बाद महिलाओं ने सेक्शुअल डिज़ायर में कमी की शिकायत की तो मल्टिनैशनल कंपनी प्रॉक्टर ऐंड गैम्बल ने टेस्टोस्टेरॉन पैच बनाया, जो इस मामले में कारगर रहा.’’

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: effect of hormones on womeneffect of testosterone on womenexpert advicehormonal researchhormonessexsexual relationshiptestosteroneviagraएक्स्पर्ट सलाहटेस्टोस्टेरॉनटेस्टोस्टेरॉन का महिलाओं पर असरवियाग्रासेक्शुअल रिलेशनशिपसेक्शुअल रिश्तेसेक्सहॉर्मोनल रिसर्चहॉर्मोन्सहॉर्मोन्स का महिलाओं पर असर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum