• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

प्यार में पहल करने से बिल्कुल न हिचकें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 28, 2022
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
प्यार में पहल करने से बिल्कुल न हिचकें
Share on FacebookShare on Twitter

प्यार एक ऐसी शय है, जिसकी वजह से ये दुनिया आबाद है. भले ही अपने लिए साथी ढूढ़ने और उन्हें पाने के तरीक़े पुराने समय में रिश्तेदारों, पंडितों से होते हुए पेपर में विज्ञापन, मेट्रीमोनियल साइट्स से गुज़रते हुए डेटिंग ऐप्स तक आ पहुंचे हों, लेकिन इधर आपने प्रपोज़ करने में देर की और उधर बाज़ी कोई और मार ले गया जैसी बातें तो आज भी संभव हैं. अत: आप युवक हों या युवती यदि आपको अपने लिए कोई ऐसा साथी मिल गया है, जिसके साथ आप जीवन बिताना चाहते/चाहती हैं तो प्यार के इज़हार में पहल करने से बिल्कुल न चूकें. क्यों? यहां जानिए इसके कारण…

 

अब यदि आप ये सोच रहे/रही हैं कि प्रपोज़ करना तो लड़कों का ही काम है तो आप बिल्कुल ग़लत हैं. सदियों की कंडिशनिंग के चलते, भले ही युवतियां प्रपोज़ करने में झिझकती हों, लेकिन इन दिनों महिला सशक्तीकरण और फ़ेमिनिज़्म के फ़र्जी रूप का ऐसा बोलबाला है और इसमें कई बेकुसूर युवक इस तरह फंस चुके हैं कि युवक भी प्यार में पहल करते डरते हैं.
जब हम प्रेम में होते हैं तो पूरी दुनिया का रंग ही बदल जाता है. प्यार धीरे-धीरे ही परवान चढ़ता है. यूं तो आजकल के समय में अपनी पसंद का साथी ढूंढ़ पाना बेहद कठिन है, बावजूद इसके कि डेटिंग ऐप्स आपकी फ़िंगर टिप्स पर मौजूद हैं. लेकिन यदि आप इतने/इतनी लकी हैं कि आपको अपना पसंदीदा साथी मिल गया है और आप इत बात का इंतज़ार कर रहे/रही हैं कि वह आपको मैसेज करे, प्रपोज़ करे और बात को आगे बढ़ाए तो हम कहेंगे कि ऐसा बिल्कुल न करें. और ख़ुद ही पहल कर दें, ताकि देर न हो जाए कहीं देर न हो जाए. क्यों ज़रूरी है ऐसा करना, आइए जान लेते हैं.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

प्यार में इंतज़ार का कोई फ़ायदा नहीं
यदि आपको लगता है कि कोई युवक/युवती आपको इतना पसंद आ गया है कि पूरे समय आप उसके बारे में ही सोच रहे/रही हैं और आप बात करने की पहल इसलिए नहीं कर रहे/रही हैं कि आपको कहीं ‘उपलब्थ’ या बहुत ‘आतुर’ न मान लिया जाए तो इसके साथ-साथ यह भी सोचिए कि उस उहापोह में आपकी जो ऊर्जा ख़त्म हो रही है, प्यार का जो क़ीमती समय नष्ट हो रहा है, उसका क्या? इंतज़ार का समय तभी तो कम होगा, जब आप पहल करेंगे/करेंगी. तो देर न कीजिए अपने मन की बातें अपने पसंदीदा साथी को कह ही दीजिए. क्योंकि प्यार में इतज़ार का कोई फ़ायदा नहीं होता.

संकोच उन्हें भी तो हो सकता है
यदि आपको भरोसा है कि आप दोनों के बीच की केमेस्ट्री वाक़ई बहुत अच्छी है और केवल यह सोच कर पहल नहीं कर रहे/रही हैं कि आपको संकोच हो रहा है तो इस बात पर भी ध्यान देना लाजमी है कि हो सकता है यही संकोच आपके संभावित साथी को भी हो रहा हो. अब इस संकोच और लखनवी शिष्टाचार में कि पहले आप, पहले आप… कहीं ट्रेन स्टेशन ही न छोड़ दे. हमारे कहने का मतलब यह है कि ऐसा संकोच भी किस काम का जो आपको आपके प्यार से जुदा रखे. तोड़िए संकोच का बंधन और बता दीजिए अपने दिल का हाल.

कीजिए इज़हार, ताकि उनका सच जान सकें
यह बिल्कल ज़रूरी नहीं कि आप जैसा अफ़ेक्शन किसी के प्रति महसूस कर रहे/रही हों, ठीक वैसा है वह भी महसूस कर रहा/रही हो. कई बार प्यार इकतरफ़ा भी तो होता है! आप जितनी जल्दी अपने प्यार का इज़हार करेंगे/करेंगी उतनी ही जल्दी यह बात भी साफ़ हो जाएगी कि जिसे आप अपने संभावित साथी के तौर पर देख रहे हैं, उन्हें भी आप में दिलचस्पी है या नहीं. यदि वे भी आपके बारे में यही भावना रखते या रखती हैं तो समझिए आपकी लॉटरी लग गई. और यदि वे आपके प्रति ऐसी सोच नहीं रखते/रखती तो आप उनके प्रति और ज़्यादा लगाव रखने और ज़्यादा हर्ट होने से बच सकेंगे/सकेंगी. किसी भी दुविधा का जल्दी अंत हो जाना आप दोनों के लिए ही अच्छा रहेगा.

आपकी पहल उन्हें ख़ुश कर देगी
आपकी पहल आपके संभावित साथी को ख़ुश कर देगी, क्योंकि पहल करने का आत्मविश्वास सब में नहीं होता. जिन लोगों में यह आत्मविश्वास होता है, वह उनके संभावित साथी को आकर्षित ही करता है. और जितनी जल्दी आप अपनी भावनाओं का इज़हार करेंगे/करेंगी, उतना ही ज़्यादा समय आपको एक-दूसरे को जानने और समझने के लिए मिल जाएगा. इससे आपके बीच के संबंध प्रगाढ़ होंगे और यदि आपने जीवनसाथी बनने का निर्णय ले लिया तो आप दोनों एक-दूसरे के साथ सहजता से तालमेल बिठा सकेंगे.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: expression of loveinitiative in loveloveप्यारप्यार का इज़हारप्यार में पहल
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum