• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

क्या आपको पता है कि सुरक्षित सेक्स में भी हो सकते हैं ख़तरे?

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 21, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
क्या आपको पता है कि सुरक्षित सेक्स में भी हो सकते हैं ख़तरे?
Share on FacebookShare on Twitter

हमें हमेशा से यही समझाया गया है कि यदि हम कंडोम का इस्तेमाल करते हैं तो हम सेक्शुअली ट्रांस्मिटेड डिज़ीज़ेज़ के साथ-साथ एड्स से भी बचे रह सकते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि रबर का यह टुकड़ा हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने के बावजूद हर तरह की एसटीडीज़ से महफूज़ नहीं रख सकता. इस आलेख में हम जानेंगे कि सेक्शुअल रिश्तों के दौरान कंडोम के इस्तेमाल के बावजूद कौन-सी बीमारियां होने का ख़तरा बना रह जाता है.

‘‘मुझे पूरा भरोसा था कि अपने पार्टनर के साथ सेक्शुअल संबंधों के दौरान इस्तेमाल किया गया कंडोम मुझे हर तरह की सेक्शुअली ट्रांस्मिटेड डिज़ीज़ से बचा लेगा. आख़िर सभी ऐसा कहते हैं,‘‘ बताती हैं बीना (बदला हुआ नाम). लेकिन बावजूद इस सुरक्षा के उन्हें वजाइना में खुजली और जलन की वजह से डॉक्टर के पास जाना पड़ा. और जब डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उन्हें सिफ़िलिस का संक्रमण हुआ है तो वे हैरान रह गईं. सिफ़िलिस सेक्स के ज़रिए फैलनेवाला संक्रमण है. तब बीना को पता चला कि कंडोम भले ही कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखता हो, लेकिन कई एसटीडीज़ और बीमारियां ऐसी भी हैं, जिनसे यह रबर हमें नहीं बचा सकता.

सुरक्षित सेक्शुल संबंध बनाने के बावजूद हो सकती हैं कुछ बीमारियां
हममें से अधिकतर जोड़े कंडोम को एसटीडीज़ से बचने का सबसे सुरक्षित ज़रिया मानते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि कई इन्फ़ेक्शन्स ओरल सेक्स या चुंबन के ज़रिए भी फैल सकते हैं. और ये त्वचा के खुले हिस्सों का आपसी संपर्क होने की वजह से भी फैल सकते हैं. चूंकि कंडोम सेक्शुअल संबंधों के दौरान स्राव के विनिमय को रोक देता है यह प्रेग्नेंसी से आपका बचाव कर सकता है. साथ ही, यह कुछ एसटीडीज़ से भी आपको सुरक्षा देता है, लेकिन सिफ़िलिस, हरपीज़, एचपीवी और गोनोरिया जैसी बीमारियों के होने की संभावना कंडोम के इस्तेमाल के बावजूद बनी रहती है.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

तो कैसे किया जाए इन बीमारियों का ख़तरा कम?
इसका सबसे आसान तरीक़ा है कि आपका सेक्शुअल पार्टनर कोई एक ही व्यक्ति हो. यदि आप एक से अधिक लोगों के सेक्शुअल संपर्क में हैं तो इन बीमारियों का ख़तरा और बढ़ जाता है. यदि आपका ब्रेकअप हुआ है, तलाक़ हुआ है या फिर किसी अन्य वजह से आपको अपना सेक्शुअल पार्टनर बदलना पड़ा है तो बेहतर होगा कि पहले आप दोनों अपना चेकअप करवा लें और उसके बाद ही सेक्शुअल संबंध बनाएं. यदि आप दोनों वाक़ई एक-दूसरे को पसंद करते हैं तो दोनों को ही इस तरह के चेकअप से कोई समस्या नहीं होगी. वैसे भी इस तरह के चेकअप को बिल्कुल उसी तरह लिया जाना चाहिए, जैसा कि हम साल में एक बार कराए जानेवाले रूटीन हेल्थ चेकअप को लेते हैं.

क्या है इन बीमारियों का इलाज?
यदि आपको इस तरह की कोई बीमारी हो तो आप डॉक्टर की सलाह से ही इलाज लें. कुछ ब्लड टेस्ट करवाने के बाद, सही नतीजों पर पहुंचकर वे आपको कुछ ऐंटीबायोटिक्स लेने की सलाह देंगे, ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके. इसके अलावा हेपेटाइटिस और एचपीवी से बचने के लिए वैक्सीन्स उपलब्ध हैं, जिन्हें डॉक्टर की सलाह पर आप लगवा सकते हैं. यदि आप चाहें तो अपने डॉक्टर से खुलकर इस बारे में बात कर सकते हैं, जिससे वे हर तरह की आवश्यक सलाह आपको दे सकें, ताकि आपका सेक्शुअल जीवन सुरक्षित बना रहे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: AIDScohabitationdangers of safe sexherpesintercourseOrgasmsafe sexsexsexual positionssexual relationshipSTDssyphilisइंटरकोर्सएड्सएसटीडीज़ऑर्गैज़्मसहवाससिफ़िलिससुरक्षित सेक्ससुरक्षित सेक्स के ख़तरेसेक्शुअल रिश्तेसेक्शुल पोज़िशन्ससेक्सहरपीज़
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum