• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

पूर्व-प्रेमी से पैचअप करना है? तो रिश्ते को इन कसौटियों पर ज़रूर परखें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 30, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
पूर्व-प्रेमी से पैचअप करना है? तो रिश्ते को इन कसौटियों पर ज़रूर परखें
Share on FacebookShare on Twitter

इक रिश्ते में होना, उसमें अपनी पूरी ऊर्जा को घोल देना और फिर किसी वजह से उस रिश्ते का टूट जाना हमें भी भीतर तक तोड़ देता है. ऐसा होने पर जब ग़ुस्सा, दुख, खीझ और चिढ़ का सिलसिला थमता है तो हम उस रिश्ते को गहराई से मिस करते हैं, जो पहले हमारा अपना था. हम दूर से अपने रिश्ते का आकलन करते हैं, कई बार हम उस रिश्ते में गुज़ारे अच्छे लम्हों को याद करते हैं और इस समय यदि आपका पूर्व प्रेमी या प्रमिका यानी एक्स आपकी ओर दोबारा हाथ बढ़ाता है तो भावनाओं में बहकर आप पैचअप भी कर लेते हैं. यदि आप ऐसा करने जा रही/रहे हैं तो पैचअप करने से पहले एक बार इन सलाहों पर ग़ौर ज़रूर फ़रमाएं.

रिश्तों में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. कुछ रिश्ते इन उतार-चढ़ावों के बावजूद निभते हैं या निभाए जाते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते उतार-चढ़ाव के इस दौर का भार सहन नहीं कर पाते और टूट जाते हैं. दोनों ही बातें बहुत आम हैं. लेकिन रिश्ता टूटने के बाद यदि आपका प्रेमी/प्रेमिका आपकी ओर पैचअप के लिए हाथ बढ़ाए तो क्या करें? उस रिश्ते को एक मौक़ा देना सही होगा या नहीं होगा? यदि आप भी ऐसी उलझन में हैं तो नीचे लिखी कुछ सलाहों पर ग़ौर करें, इनके ईमानदार जवाब ढूंढ़ें और फिर तय करें कि पैचअप सही होगा या नहीं होगा.

सलाह #1 ब्रेकअप का कारण खोजें
क्या आपका ब्रेकअप किसी छोटे-से ऐसे झगड़े की वजह से हुआ था, जिसे आसानी से निपटाया जा सकता था? या फिर आप दोनों की सोच में बुनियादी अंतर की वजह से ऐसा हुआ था? यदि बात छोटी-मोटी थी और यह आपके लॉन्ग टर्म रिलेशन पर कोई ख़ास असर न डालने वाली थी, आप दोनों बस बहस के मोड में आकर एक-दूसरे से लड़ पड़े थे तो पैचअप करने में कोई बुराई नहीं है. पर यदि आपको लगता है कि यह झगड़ा आप दोनों की सोच में बुनियादी फ़र्क़ की वजह से था और आगे भी इसके होते रहने की बहुत संभावनाएं तो हम आपको पैचअप की सलाह बिल्कुल नहीं देंगे.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

सलाह #2 किसी न्यूट्रल व्यक्ति या काउंसलर की सलाह लें
यदि आप इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि पैचअप किया जाए या नहीं और कोई निर्णय नहीं ले पा रही/रहे हैं तो किसी ऐसे व्यक्ति की सलाह लें, जो न्यूट्रल हो कर आपको अपनी राय बता सके. इसके लिए आपके पास दो विकल्प हैं: या तो किसी ऐसे भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें, जो आप दोनों को जानता हो या फिर किसी काउंसलर की मदद लें, जो आपको या आप दोनों को साथ बिठाकर आपकी बातों को सुने और आपको इस बारे में सलाह दे कि आप दोनों को इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं.

सलाह #3 मन हमेशा सही राह दिखाता है, अपने मन से पूछें
हमारा मन हमें सही राह दिखाता है. एक बार ख़ुद से पूछ कर देखें कि जिस व्यक्ति से आपने ब्रेकअप का फ़ैसला ले लिया था, आख़िर अब उसमें कौन-सी ऐसी ख़ासियत दिखाई दे रही है, जो कि आप उससे पैचअप कर लें? कहीं ऐसा तो नहीं कि ब्रेकअप के बाद के अकेलेपन को न झेल पाने की वजह से आप ऐसा करने जा रही/रहे हैं, क्योंकि वापस लौट जाना सबसे आसान तरीक़ा है? यदि आपको इन सवालों का जवाब यह मिलता है कि आपने भावावेश में आकर ब्रेकअप का फ़ैसला लिया था तो पैचअप में कोई बुराई नहीं है. लेकिन यदि आपको लगता है कि आप दोनों के बीच इस तरह के झगड़ों के अवसर आते ही रहेंगे तो आपको पैचअप बिल्कुल नहीं करना चाहिए. ब्रेकअप के बाद के अकेलेपन का यह दौर भले ही कठिनाई से गुज़रे, लेकिन यह ताउम्र कटुताभरे रिश्ते को निभाने से कहीं अच्छा विकल्प है.

सलाह #4 एक मुलाक़ात कर अपने एक्स के मन की बात सुनें
यह तो आप भी मानेंगे कि हर किसी को एक मौक़ा ज़रूर दिया जाना चाहिए. यदि आप पैचअप के बारे में फ़ैसला करने जा रहे/रही हैं तो बहुत ज़रूरी है कि एक बार अपने एक्स का नज़रिया सुनें, उसके मन की बात सुनें, वो भी अपने भीतर कोई पूर्वाग्रह रखे बिना. उससे जानें कि आख़िर पैचअप करने के प्रस्ताव के पीछे क्या वजह है? यदि आपको यह वजह वाजिब नज़र आती है और लगता है कि यह रिश्ता आगे बढ़ सकता है तो पैचअप कर लें. लेकिन यदि आप उसकी बातों से संतुष्ट नहीं हैं तो आपको पैचअप करने की ग़लती नहीं करनी चाहिए.

अंत में हम यही कहेंगे कि रिश्तों के बारे में केवल मोटी-मोटी गाइडलाइन ही दी जा सकती है, लेकिन कोई अटकल नहीं लगाई जा सकती. आपको किसी रिश्ते में बने रहना है या नहीं यह निर्णय आपको अपने पार्टनर के साथ मिलकर लेना होगा, इस निर्णय के उतार-चढ़ावों से साथ-साथ गुज़रना होगा. लेकिन इस बात का ध्यान रखें क एक्स से पैचअप करने का निर्णय भावुक होकर बिल्कुल भी न लें, बल्कि इसे व्यावहारिकता की कसौटी पर कस कर ही लें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: how to patch-uphow to patch-up with expatch-up with expoints to ponderrelationship tipsrules of patch-upsafe sextips to patch-up with your exएक्सकैसे करें एक्स से पैचअपनियम पैचअप केपरिवारपूर्व प्रेमीपूर्व प्रेमी से पैचअप का तरीक़ापूर्व प्रेमी से पैचअप में किन बातों का रखें ध्यानपूर्व-प्रेमी से पैचअपपैचअप के रूल्सप्याररिलेशनशिपरिलेशनशिप टिप्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum