• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

कोरोना अनलॉक के दौरान सेक्शुअल रिश्तों में इन बातों का रखें ध्यान

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
October 23, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
Share on FacebookShare on Twitter

लॉकडाउन या अनलॉक के दौरान, जब आप अधिकतर समय अपने पार्टनर के साथ होते हैं, सेक्शुअल रिश्तों की बारंबारता बढ़ना तय है. ऐसे में अच्छा होगा कि आप अपने निजी पलों में कुछ सावधानियां ज़रूर बरतें, जो आप दोनों को इस महामारी से बचा सकें.

हमारे देश में यूं भी सेक्शुअल रिश्तों पर खुलेआम बात नहीं की जाती, जबकि जनसंख्या में हम विश्व में दूसरे नंबर पर आते हैं. ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर के लॉकडाउन और अनलॉक वाले दौर में सेक्स पर बात हो, इसके लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए जाएं इस बारे में कोई उम्मीद रखना बेमानी है. लेकिन इस दौरान, जब आप अधिकतर समय अपने पार्टनर के साथ होते हैं तब सेक्शुअल रिश्तों की बारंबारता बढ़ना तय है. ऐसे में अच्छा होगा कि आप अपने निजी पलों में कुछ सावधानियां ज़रूर बरतें, जो आप दोनों को इस महामारी से बचा सकें.

कोरोना काल में सेक्शुअल रिश्ते: आपका सबसे भरोसेमंद साथी
इस महामारी के दौरान ख़ुद को ख़ुद ही ख़ुश रखना अच्छा विकल्प है. हमारी मानें तो इस दौर में आपका सबसे भरोसेमंद सेक्स पार्टनर है- मैस्टर्बेशन. लेकिन सावधानी तो इसमें भी बरतनी होगी. मैस्टर्बेशन से पहले अपने हाथ/सेक्स टॉय को 20 सेकेंड तक अच्छी तरह साबुन और पानी से धोना बिल्कुल न भूलें.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

कोरोना काल में सेक्शुअल रिश्ते: जब आप दोनों ही घर से काम कर रहे हों
अब तक वैज्ञानिकों को इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि कोविड-19 का संक्रमण सेक्शुअल संबंधों के ज़रिए भी फैल सकता है. और यह तो हम जानते ही हैं कि इसका संक्रमण संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ही होता है. ऐसे में यदि आप दोनों घर पर हैं और आपमें से किसी को भी कोरोना के लक्षण नहीं हैं तो आप दोनों बेहिचक सेक्शुअल रिश्तों का पूरा आनंद उठा सकते हैं. हां, यदि घर पर रहने के बावजूद आप में से किसी एक को भी इसके लक्षण हैं तो ज़ाहिर है कि आपको पूरी तरह ठीक होने तक सेक्स से बचना होगा.

कोरोना काल में सेक्शुअल रिश्ते: जब आप में से कोई एक (या दोनों) ऑफ़िस जा रहा हो
यदि आप दोनों में से कोई एक या दोनों ऑफ़िस जा रहे हों तो आपको सेक्शुअल संबंध बनाने से पहले बहुत सी बातों पर ध्यान देना होगा. ऑफ़िस से लौटने के बाद आप स्नान करें, स्टीम लें और यदि दोनों पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हों तभी अंतरंग रिश्ते कायम करें. यदि ज़रा सी भी शारीरिक अस्वस्थता महसूस हो रही हो तो रिश्ते बनाने से बचें. इस दौरान ऐसे आसनों का चुनाव कर सकते हैं, जिससे संतुष्टि भी मिले और आपके चेहरे एक-दूसरे के बहुत नज़दीक भी न आएं.

कोरोना काल में सेक्शुअल रिश्ते:  नए पार्टनर का चुनाव अभी टाल दें
यदि आप उन लोगों में से हैं, जिनका कोरोना के ठीक पहले ब्रेकअप हुआ था या जो अपने लिए नया पार्टनर तलाशना चाहते हैं तो हमारी सलाह होगी कि जल्दबाज़ी न करें. नए पार्टनर के चुनाव में सावधानी बरतें. यह समय डेटिंग के लिए सही नहीं है. यदि आप फिर भी नए पार्टनर को आज़माना चाहती हैं तो उनसे उनकी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में पूछताछ ज़रूर करें और इस रिश्ते को धीरे-धीरे ही आगे बढ़ाएं.

Tags: अंतरंग पलअनलॉक और सेक्शुअल रिश्तेकोरोनाकोरोना काल में सेक्शुअल रिश्तेकोरोना के बीच सेक्शुअल रिश्तेनिजी पलमैस्टर्बेशनरिलेशनशिपसावधानियांसेक्शुअल रिश्तेसेक्स
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum