• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

ये समस्याएं आपके रिश्तों पर बुरा असर डाल सकती हैं, इन्हें समय रहते सुलझा लें

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
May 18, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
ये समस्याएं आपके रिश्तों पर बुरा असर डाल सकती हैं, इन्हें समय रहते सुलझा लें
Share on FacebookShare on Twitter

हमारे देश में लंबे समय तक पितृसत्तात्मकता रही है. अब समय बदल रहा है. युवतियां पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, वे अपने निर्णय लेना जानने लगी हैं, जबकि लड़कियों में तेज़ी से आए इस बदलाव को समाज की पिछली पीढ़ी के पुरुषों और महिलाओं के अलावा इस पीढ़ी के पुरुष भी बहुत तेज़ी से अपना नहीं पा रहे हैं. यही वजह है कि रिश्तों में समस्याएं पहले से ज़्यादा आने लगी हैं. यहां हम आपको कुछ कारण बता रहे हैं, जिनकी वजह से ऐसा होता है. समय रहते यदि पार्टनर्स, कपल्स और पति-पत्नी इनपर काम कर लें तो रिश्तों में प्यार बना रहेगा.

नियंत्रण की चाहत
कौन-से कपड़े पहनने हैं, क्या खाना है, क्या ख़रीदना है यानी घर की छोटी से छोटी चीज़ से लेकर बड़ी से बड़ी चीज़ तक… इन छोटी-बड़ी बातों में यदि कपल में से कोई एक हर बार अपनी ही बात मनवाना चाहता/चाहती है और न माने जाने पर आप दोनों के बीच झगड़े होते हैं या वह मुंह फुलाकर बैठ जाती/जाता है और यह पैटर्न बार-बार रिपीट होता है तो समझ लें कि समस्या गंभीर है. और इसे सुलझाया जाना नितांत ज़रूरी है. आप दोनों साथ बैठ कर बात करें (लड़ना नहीं है!) फिर चाहे फ़ैसला ये हो कि एक बार आपकी और अगली बार उनकी बात मानी जाएगी या किचन और कार के बारे में आप और निवेश और ट्रैवल के बारे में वो निर्णय लेंगे या फिर आप दोनों सिक्का उछालकर यह तय करेंगे कि आपको क्या करना है, पर इस फ़ैसले को आप दोनों को ही मानना होगा. इस तरह यह समस्या दूर की जा सकती है. हां, इसे दूर करने के आपके अपने इनोवेटिव तरीक़े भी हो सकते हैं.

तालमेल और अनुकूलता का न होना
यदि आप और आपके साथी के बीच सही तालमेल और अनुकूलता नहीं है तो इसे लाना भी तो आप दोनों की ही ज़िम्मेदारी है. कोई तो ऐसी चीज़ होगी जो आप दोनों को एक सूत्र में बांधती होगी, जैसे- लॉन्ग ड्राइव पर जाना, फ़िल्में देखना, गाने गुनगुनाना, गार्डनिंग, ट्रैवलिंग या फिर ऐसा ही कुछ और. सप्ताह में एक दिन अपने साझा शौक़ के नाम रखें, क्योंकि यदि यह कॉम्पैटिबिलिटी नहीं होगी तो धीरे-धीरे आप दोनों एक-दूसरे के प्रति रूखे हो जाएंगे और आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ जाएंगी. अत: यदि आप दोनों के बीच कॉम्पैटिबिलिटी नहीं है तो ये एक बड़ी समस्या है, जिसका आपको समय रहते समाधान कर लेना चाहिए, अन्यथा यह बड़ी समस्या बन सकती है.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

मी टाइम का न मिलना
जिस तरह अनुकूलता होना ज़रूरी है, बिल्कुल उसी तरह एक कपल के बीच दोनों पार्टनर्स को मी टाइम मिलना भी बहुत ज़रूरी है. आपके और आपके साथी की जो हॉबीज़ एक-दूसरे सेअलग हैं या फिर उन्हें जो भी करने से ख़ुशी मिलती है, उसके लिए सप्ताहभर या 15 दिनों में एक बार उन्हें मी टाइम दीजिए… बिना कोई सवाल किए. और फिर देखिए कि आपके रिश्ते में किस तरह फ्रेशनेस लौट आती है. मी टाइम हर व्यक्ति को उसके हक़ की तरह मिलना चाहिए, ताकि उसे अपनी तरह बिताकर वह व्यक्ति तरोताज़ा हो सके, ऊर्जावान महसूस कर सके. यदि आप दोनों एक-दूसरे को मी टाइम नहीं देते हैं तो अंतत: यह आपके रिश्ते के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.

निजता का हनन करना
भले ही आप दोनों पार्टनर हैं या कपल हैं, लेकिन हर व्यक्ति की निजता का सम्मान बहुत ज़रूरी है, ख़ासतौर पर आज के दौर में. यदि आप अपने साथी की निजता का सम्मान नहीं करेंगे तो आपके रिश्ते की उम्र बहुत लंबी नहीं रहेगी. कपल्स को आपस में एक-दूसरे की अनुमति के बिना फ़ोन को चेक करना, मैसेजेस चेक करना जैसी आदतों से बचना चाहिए. यदि आप अपने साथी पर भरोसा करते हैं तो आपको इस बात की ज़रूरत ही नहीं महसूस होनी चाहिए कि आप उन पर शक़ करते हुए उनके फ़ोन को टटोलें. साथ ही, अपने कामकाजी साथी से उसके क्रेडिट, डेबिट कार्ड्स के डीटेल्स भी न मांगे.

सम्मान न देना या ईमानदार न रहना
हर व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए. इस बात से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि वो आपसे उम्र में बड़ा है या छोटा, अमीर है या ग़रीब, लड़का है या लड़की. यह बात गांठ बांध लेंगे तो किसी भी तरह के रिश्ते निभाने में समस्या नहीं आएगी. यदि दोनों पार्टनर्स में से किसी एक को भी दूसरे को सम्मान देने की आदत नहीं है तो आपका रिश्ता कितना आगे बढ़ेगा यह कहा नहीं जा सकता. अत: अपनी आदत सुधारें और अपने साथी को सम्मान देना सीखें. और जब बात कपल्स की हो रही है तो इस रिश्ते में ईमानदारी नहीं है तब तो यह रिश्ता बिल्कुल नहीं टिकेगा.

यदि आपने ऊपर बताई हुई समस्याओं को अपना अहं बीच में न लाते हुए अच्छी तरह काम किया और समय रहते सुलझा लिया तो रिश्ते अपनी उम्र को पूरा ज़रूर करेंगे.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: cheating relationshipcompatibilitycontrol freakcoupledisrespecthusbandloss of privacyme timepartnerproblemsrelationship problemsRelationshipswifeकंट्रोल फ्रीक होनाकपलकॉम्पैटिबिलिटीनिजता का हननपति-पत्नीपार्टनरमी टाइमरिलेशनशिपरिश्ते में धोखारिश्तों में समस्याएंसमस्याएंसम्मान न देनासाथी
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum