• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप प्यार-परिवार

सेक्स लाइफ़ बेहतर बनानी है? तो चैन से सो जाइए…

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
June 25, 2021
in प्यार-परिवार, रिलेशनशिप
A A
सेक्स लाइफ़ बेहतर बनानी है? तो चैन से सो जाइए…
Share on FacebookShare on Twitter

न… न… हेडिंग पढ़कर मुस्कुराइए मत! ये बिल्कुल सच है कि नींद और सेक्शुअल लाइफ़ का आपस में बहुत गहरा रिश्ता है. और यह बात हम अपने मन से नहीं कह रहे हैं, बल्कि यह तो इस बारे में रिसर्च कर रहे एक्स्पर्ट्स की राय है. तो आइए जानें, नींद और सेक्स जीवन के बीच कैसा है ये जटिल-सा संबंध.

इन दिनों जिस तरह लोगों में तनाव बढ़ रहा है, फिर चाहे वह महामारी को लेकर हो या नौकरी में वर्क फ्रॉम होम की वजह से हो. क्योंकि अब तोऑफ़िस के कामकाज को निपटाने का कोई तयशुदा समय नहीं रह गया है और चौबीसों घंटे काम का दबाव हावी रहता है… इस सब से लोगों नींदें ग़ायब हो रही है और इसका सीधा असर उनकी सेक्शुअल लाइफ़ पर भी पड़ रहा है. नींद और सेक्स लाइफ़ के बीच सीधा संबंध है, जो शोधों से भी साबित हुआ है. यहां हम इसी बारे में बात कर रहे हैं.

क्या कहते हैं एक्स्पर्ट?
‘बिकमिंग क्लिटरेट: वाय ऑर्गैज़्म इक्वैलिटी मैटर्स—ऐंड हाउ टू गेट इट’ किताब की लेखिका, प्रोफ़ेसर व सेक्स थेरैपिस्ट डॉ लॉरी मिन्ट्ज़ ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था,‘‘नींद और सेक्स एक-दूसरे से पूरी तरह जुड़े हुए हैं. और नींद की कमी या नींद का न आना सेक्स से जुड़ी समस्याओं का एक बड़ा कारण है.’’ उन्होंने यह भी बताया था कि अमेरिका में हर तीसरा व्यक्ति पर्याप्त नींद न ले पाने की समस्या से जूझ रहा है और इसकी वजह से उनके सेक्स से जुड़े रिश्तों पर भी विपरीत असर पड़ता है. पर ऐसे समय में जब पूरा विश्व एक ग्लोबल विलेज में तब्दील हो चुका है, हमारे देश में भी नींद की कहानी कमोबेश ऐसी ही है. 

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

क्या कहता है शोध?
अमेरिका के द जरनल ऑफ़ सेक्शुअल मेडिसिन में छपी एक रिसर्च के अनुसार, यदि कोई महिला रोज़ाना के नियत समय से एक घंटे ज़्यादा सोती है तो अगले दिन उसके सेक्शुअल संबंध बनाने की संभावना 14 प्रतिशत तक बढ़ जाती है. यही नहीं ज़्यादा सोने से अच्छी उत्तेजना का भी सीधा संबंध है.
दरअसल, नींद की कमी और तनाव की वजह से हमारे शरीर में कॉर्टिसॉल नामक हॉर्मोन स्रवित होता है, जो टेस्टोस्टेरॉन नामक एक दूसरे हॉर्मोन को कम कर देता है. और टेस्टोस्टेरॉन ही वो हॉर्मोन है, जो हमारे भीतर सेक्स की इच्छा जगाता है.
इस बात को हम नई-नई मां बनी महिला के उदाहरण से भी समझ सकते है. नवजात शिशु की देखभाल के चलते नई मांओं की नींद पूरी नहीं हो पाती और वे बच्चे की सेहत को लेकर भी तनाव में रहती हैं, जिसकी वजह से उनकी सेक्स संबंध बनाने की इच्छा बेहद कम हो जाती है.

पर कहानी में ट्विस्ट भी है…
और दूसरी तरफ़ एक सच्चाई यह भी है कि सेक्स की कमी की वजह से भी नींद में कमी आ सकती है और तनाव हो सकता है. यही नहीं, एक तथ्य यह भी है कि सेक्शुअल संबंधों के दौरान ऑर्गैज़्म यानी चरम पर पहुंचने से जो हॉर्मोन हमारे शरीर में स्रवित होता है, ऑक्सिटोसिन (जिसे हम लव हॉर्मोन के नाम से भी जानते हैं!), उसकी वजह से कॉर्टिसॉल हॉर्मोन कम होता है और अच्छी नींद भी आती है. तो ऊपर ही हम बता चुके हैं कि सेक्स और नींद का ये तालमेल थोड़ा जटिल है और यह तो इंटरडिपेन्डेंट भी है!

तो आख़िर किया क्या जाए?
यदि आप बेहतर सेक्शुअल लाइफ़ चाहते हैं तो अच्छी नींद लें. यह तो शोध बता ही चुके हैं कि चाहे आप महिला हों या पुरुष अच्छी नींद आपको सेक्शुअल संतुष्टि भी देती है. और जब सेक्शुअल संतुष्टि मिलेगी तो नींद भी अच्छी आएगी. हां, अच्छी नींद लेने के कुछ टिप्स यहां मौजूद हैं, इनका पालन कीजिए. अच्छी नींद लीजिए और अच्छी सेक्स लाइफ़ का आनंद उठाइए:

• सोने का समय नियत रखें.
• सोने से तीन घंटे पहले तक किसी भी तरह का कैफ़ीन ड्रिंक, जैसे- चाय, कॉफ़ी आदि न लें.
• सोने जाने से दो घंटे पहले रात का खाना खा लें.
• सोने जाने से एक घंटे पहले टीवी, मोबाइल या अन्य किसी भी स्क्रीन वाले गैजट से दूरी बना लें.
• सोने से ठीक पहले कम से कम पांच मिनट के लिए मेडिटेशन करें.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: intercourseOrgasmreactionrelationshipsatisfactionsexsex and sleep relationshipsex lifesex researchsexual relationsleep and sexइंटरकोर्सऑर्गैज़्मनींद और सेक्सरतिक्रियारिलेशनशिपसंतुष्टिसेक्शुअल रिलेशनसेक्ससेक्स और नींद का संबंधसेक्स रिसर्चसेक्स लाइफ़
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum