• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

टीनएजर्स का करियर चुनने में पैरेंट्स यूं निभाएं अपनी भूमिका

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
October 6, 2021
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
टीनएजर्स का करियर चुनने में पैरेंट्स यूं निभाएं अपनी भूमिका
Share on FacebookShare on Twitter

करियर का चुनाव कभी आसान नहीं होता और जिस उम्र में बच्चों को इसका चुनाव करना होता है, वह उम्र तो किशोरों की ख़ुद की कुछ अलग, शारीरिक, मानसिक और हॉर्मोनल समस्याओं से भी भरी होती है. और कई बार उनकी पसंद और दिलचस्पी में बदलाव भी होता रहता है. ऐसे में बतौर पैरेंट्स आप उनका करियर चुनने में किस तरह सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं? यहां जानिए.

यदि आप भी एक किशोरवयी बच्चे के माता-पिता हैं और चाहते हैं कि उसके करियर के चुनाव में आप सकारात्मक भूमिका निभा सकें तो आपको अपनी ओर से इसके लिए प्रयास करने होंगे. टीनएजर बच्चे अक्सर अपने माता-पिता से खुलकर बात नहीं करते, क्योंकि वे अपने दोस्तों की दुनिया में रमे होते हैं या गैजेट्स के साथ समय बिताते हैं या फिर अक्सर ज़्यादा बात करना पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में यदि आप उनके करियर के चुनाव के लिए उनसे बात करना चाहते हैं तो पहल आपको ही करनी होगी. यहां जानिए, कैसे कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए आप उनकी मदद कर सकते हैं, जिससे आपके और उनके बीच तल्ख़ी या तनाव की नौबत भी न आने पाए…

उनसे बात करें, उनकी ज़्यादा सुनें
सबसे पहले तो उनसे इस मामले में बातचीत करने की पहल करें. ज़रूरी नहीं कि इसके लिए आप उन्हें अलग से बुलाएं, बल्कि रोज़ाना जिस समय पर आप साथ रहते हैं, जैसे- नाश्ता, खाना खाते वक़्त या फिर यूं ही सामान्य गपशप के दौरान आप उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं. यह पूछते हुए नहीं कि तुम क्या चुनना चाहते हो, बल्कि उन्हें लोगों की बातें करते हुए यह बताते हुए कि यह भी एक अच्छा करियर विकल्प है, जिसे चुना जा सकता है. मसलन, यदि आप न्यूज़ देख रहे हैं और किसी कोच, फ़िज़ियोथेरैपिस्ट या खिलाड़ी की बात हो रही है तो कहा जा सकता है कि कोच, फ़िज़ियोथैरिपिस्ट या फिर खिलाड़ी बनना भी अच्छा करियर है, तुम क्या सोचती/सोचते हो. सवाल पूछ लेने के बाद लंबे समय तक उनके जवाब को सुनिए. इसे बतौर पैरेंट आप ये अंदाज़ा लगा पाएंगी/पाएंगे कि उनकी इस क्षेत्र में रुचि है या नहीं.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

उनकी सोच और उनके इरादों का सम्मान करें
मैंने एक घर में यह होते हुए देखा है कि एक बच्चे की सोच की हंसी उड़ाई जा रही थी. मैंने ऐसा करने वाले को टोका भी है. हुआ यूं कि उस दस वर्षीय बच्चे से पूछा गया कि तुम क्या बनना चाहते हो? उसने तपाक से जवाब दिया- मैं फ़िल्म डायरेक्टर बनना चाहता हूं. उसके मुंह से यह सुनते ही, उसकी आंटी ने कहा-अरे ये भी कोई करियर है और हंस पड़ीं. बच्चे का मुंह उतर गया और वह रुआंसा हो गया. बच्चे के करियर में सहायक होना चाहते हैं तो इस तरह की हरकतों से बचें, ये बच्चे के मानस पर बहुत गहरा असर डालती हैं. यदि वे कोई करियर ऑप्शन बताते हैं और आप पैरेंट्स की तरह उससे सहमत नहीं हैं तो भी उस वक़्त उनके इरादों के प्रति सम्मान दिखाइए. भले ही बाद में आप उन्हें समझा सकते हैं कि हम चाहते हैं कि आप किसी दूसरे करियर के बारे में भी सोचो, क्योंकि प्लैन बी हमेशा होना चाहिए. याद रखिए कि यदि आप अपने बच्चों की सोच का सम्मान नहीं करेंगे तो आप उनसे इस बात की उम्मीद कैसे कर सकते हैं कि वे आपकी सोच का सम्मान करें?

उनकी योजनाएं बदलती हैं और यह सामान्य है
बतौर पैरेंट्स आपको मालूम होना चाहिए कि केवल कुछ प्रतिशत बच्चे ही ऐसे होते हैं, जो एक बार जो तय कर लेते हैं, अंत तक वही बनना चाहते हैं. लेकिन ज़्यादातर बच्चों की सोच और पसंद समय के साथ बदलती रहती है. ऐसे में हो सकता है कि वे करियर के चुनाव को बदलना चाहें. तब आप क्या कर सकते हैं? उनके साथ बैठिए और जानिए कि आख़िर इसका कारण क्या है? यदि वे घबराए हुए हैं तो उनकी घबराहट और डर को दूर कीजिए, लेकिन यदि आपको लगता है कि वे करियर बदलना ही चाहते हैं तो इसके बारे में चर्चा कीजिए और उनकी बात सुनिए. हां, यहां आपको थोड़ी सख़्ती भी बरतनी पड़ सकती है कि आप उन्हें स्पष्ट कर दें कि ऐसा बार-बार नहीं हो सकता. यदि आवश्यकता महसूस हो तो आप किसी करियर काउंसलर की मदद ले सकते हैं.

अपना रिसर्च जारी रखें, ताकि आप अपडेटेड रहें
यदि आपका टीनएजर करियर बदलने को कहता है तो पूछें कि वह क्या चाहता है और फिर उस करियर के बारे में इंटरनेट पर उपलब्ध सभी जानकारियों को पढ़ें. फिर अपने बच्चे से चर्चा करें. इस समय पर आपको लगातार आकलन करते रहना होगा कि जो करियर आपका बच्चा चुनना चाहता है, वो उसके लिए कैसा होगा, क्या बच्चे के भीतर उस क्षेत्र में करियर बनाने के गुण मौजूद हैं? या फिर क्या वह उस करियर को बनाने जितनी मेहनत कर सकता है? इस बारे में अपने बच्चे से बिना पूर्वाग्रह के और बिना नाराज़ हुए बात करें. यहां भी करियर काउंसलर्स आपकी मदद कर सकते हैं. कई तरह के टेस्ट्स किए जाते हैं, जिनसे यह पता किया जाता है कि बच्चा किस क्षेत्र में अच्छा कर सकता है.

समय के साथ तालमेल बिठाते चलें
यदि आपकी सोच अभी भी पुराने समय की है कि आपके बच्चे का करियर ऐसा हो, जिसके बारे में सभी जानते हों, सुरक्षित हो या फिर बहुत अधिक आमदनी देनेवाला हो तो आपको अपनी सोच को थोड़ा बदलना होगा, क्योंकि ऐसे करियर अक्सर बच्चों को वो निजी, आत्मिक ख़ुशी नहीं देते हैं, जिसकी वे चाहत रखते हैं. यदि आपका किशोर अपनी पसंद को अपने करियर में बदलना चाहता है तो आपको उस करियर के बारे में जानकारी जुटानी चाहिए, बजाय इसके कि आप बच्चे पर अपनी पसंद थोपें. इन दिनों करियर के कई ऐसे विकल्प हैं, जो ट्रडिशनल नहीं हैं, लेकिन उनमें अच्छी आय भी है और बच्चों को आत्म संतुष्टि भी मिलती है. सबसे आख़िरी में हम यही कहेंगे कि यह आपके टीनएजर के करियर का चुनाव है, जिसमें आप सहायक की भूमिका निभा रहे हैं तो अंतिम निर्णय आपका नहीं, बल्कि आपके टीनएजर का ही होना चाहिए.

फ़ोटो: गूगल

Tags: Adolescent careerAdolescentsCareerCareer choiceCareer choice is not easyHelp children to choose careerRole of parentsRole of parents in career choiceTeenager kidsअभिभावकों की भूमिकाआसान नहीं होता करियर का चुनावकरियरकरियर का चुनावकरियर के चुनाव में पैरेंट्स की भूमिकाकरियर चुनने में बच्चों की मदद करेंकिशोरकिशोरों का करियरटीनएजर बच्चे
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum