• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

क्या आपका टीनएजर पलटकर जवाब देता है? तो यह करें…

शिल्पा शर्मा by शिल्पा शर्मा
April 16, 2021
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
Share on FacebookShare on Twitter

आपका वही बच्चा जो सालभर पहले तक आपकी सभी बातें आसानी से मान लेता था, इन दिनों सवाल-जवाब करता है, पलटकर जवाब देता है, बहस करता है? मुबारक हो… अब आप एक टीनएजर के माता-पिता हैं. इस दौरान पैरेंटिंग में आगे का रास्ता थोड़ा कठिनाई से भरा तो है, लेकिन यदि सही तरीक़े से प्रयास किया जाए तो इस राह की सभी चुनौतियों से आप और आपका बच्चा आसानी से निपट सकेंगे.

आप भी तो किशोर अवस्था यानी टीनएज से गुज़री हैं, ये बात आपने अपने बच्चे को बताई ही होगी और यह भी कहा होगा कि आप उसकी समस्याओं को समझती हैं. पर सच्चाई ये है कि आपकी और आपके बच्चे की टीनएज के बीच समय का जो बड़ा-सा अंतराल है ना, उसकी वजह से आप उसके समय की परेशानियों को बहुत कम या न के बराबर ही समझ पाती हैं. यदि आप इस बात को मन ही मन स्वीकारते हुए अपने टीनएजर के साथ बात करेंगी तो आप दोनों के बीच की बातचीत ज़्यादा प्रभावी होगी.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

यदि आपका बच्चा आपको पलटकर जवाब देने लगा है तो समय आ गया है कि कुछ बातों को ज़हन में रखते हुए टीनएजर के साथ पेश आएं, ताकि आपके रिश्ते पहले की तरह ख़ुशनुमा बने रहें. हां, टीनएजर का अभिभावक होने के नाते आपके दिमाग़ में ये सूत्र-वाक्य भी हमेशा चलते रहना चाहिए-मुझे आपा नहीं खोना है, मुझे आपा नहीं खोना है… और आप पाएंगी टीनएजर की पैरेंटिंग उतनी भी कठिन नहीं है, जितना आप सोचती थीं.


अपने बच्चे का सम्मान करें: भले ही वे बड़े ही नहीं हुए हैं, उनकी सोच में अपरिपक्वता है, लेकिन ये तो आप मानेंगी कि हम जैसा व्यवहार दूसरों से चाहते हैं, वैसा ही व्यवहार हमें उनके साथ करना चाहिए. यह पहला मूलमंत्र है, जिसे अपने टीनएजर बच्चे की पैरेंटिंग के लिए आपको हमेशा ध्यान में रखना होगा. उन्हें सम्मान दीजिए और उनसे सम्मान पाइए.

उनपर कोई लेबल चस्पां न करें: अपने बच्चे पर कोई लेबल लगा देना, जैसे- तुम तो आलसी हो; तुम झूठ बोलती/बोलते हो; तुम बात ही नहीं सुनती/सुनते, बहुत ख़राब आइडिया है. लेबल लगा देने का सीधा मतलब यह होता है कि आपने मान लिया है कि वे ऐसे हैं और इससे बदलाव की गुंजाइश ही ख़त्म हो जाती है. बजाय इसके, उनसे यह कहें कि इस बार तुमने ऐसा किया है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि अगली बार तुम ऐसा नहीं करोगी/करोगे.


जब वे नाराज़ हों तो बात न करें: यदि आपका टीनएजर नाराज़ है तो उससे किसी तरह की बात न करें. समझाने की कोशिश तो क़तई न करें. कुछ देर के लिए उन्हें उसी स्थित में छोड़ दें. जब उनकी नाराज़गी शांत हो जाए, तब बात करें. ज़रूरी नहीं कि बात उसी दिन की जाए, अगले दिन भी की जा सकती है या फिर कोई माकूल मौक़ा देखकर की जा सकती है.

उन्हें बड़बड़ाने दें: यदि वे ग़ुस्से में कुछ बड़बड़ा रहे हैं तो उन्हें ऐसा करने दें. टीनएज में उनके भीतर बहुत से बदलाव हो रहे होते हैं, जिनमें हॉर्मोनल बदलाव भी शामिल हैं. वे जीवन को समझना सीख रहे होते हैं. ऐसे में अपने भीतर का ग़ुबार निकालने के लिए यदि वे कुछ बड़बड़ाते रहते हैं तो आप उस पर ध्यान न दें और रिऐक्ट तो बल्कुल न करें. इस तरह वे अपने भीतर के तनाव से राहत पाने की कोशिश करते हैं तो उन्हें ऐसा करने दिया जाना चाहिए.


कम्यूनिकेशन स्किल सुधारें: उनकी नहीं, आपकी अपनी. टीनएजर को ज़्यादा बोलने दें, ताकि उनके मन के भीतर क्या चल रहा है, वह बाहर आ सके. यदि आप उन्हें ध्यान से सुनेंगी तो वे राहतभरा महसूस करेंगे. जब भी उनसे प्रभावी बातचीत करना चाहती हों तो अपनी बातचीत को बिल्कुल उस मुद्दे तक ही सीमित रखें और इस बात को बहुत संक्षिप्त रखें. जब वे नाराज़ हों तो आप अपना आपा न खोएं, बल्कि शांत रहें. धीरज से उनकी बात सुनें.

नियम बनाएं, लेकिन बदलाव की गुंजाइश रखें: आपको क्या स्वीकार्य है और क्या नहीं, इसके नियम बनाएं. अपने टीनएजर को इससे अवगत कराएं और कुछ बुनियादी नियमों में कभी समझौता न करें. लेकिन समय और परिस्थिति के अनुसार कुछ एक नियमों में हल्का-सा बदलाव कर आप उन्हें ढील दे सकती हैं, जैसे- यदि शाम को घर लौटने का समय सात बजे का है तो किसी दिन इसे रात आठ बजे में तब्दील करने की ढील तो दी ही जा सकती है.

Tags: How to deal with teenager’s back-talkingteenager’s back answeringteenager’s back-talkingक्या करें जब बच्चे पलटकर जवाब देंक्यों देते हैं बच्चे जवाबटीनएजपलटकर जवाब देनापैरेंटिंगबैक आन्सरिंगबैक-टॉकिंग
शिल्पा शर्मा

शिल्पा शर्मा

पत्रकारिता का लंबा, सघन अनुभव, जिसमें से अधिकांशत: महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर कामकाज. उनके खाते में कविताओं से जुड़े पुरस्कार और कहानियों से जुड़ी पहचान भी शामिल है. ओए अफ़लातून की नींव का रखा जाना उनके विज्ञान में पोस्ट ग्रैजुएशन, पत्रकारिता के अनुभव, दोस्तों के साथ और संवेदनशील मन का अमैल्गमेशन है.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum