• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

जानिए, कैसे डालें बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 4, 2022
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
जानिए, कैसे डालें बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत
Share on FacebookShare on Twitter

किसी ने क्या ख़ूब कहा है कि जो यह कहता है कि जीने के लिए केवल एक ही ज़िंदगी है, वह शायद किताब पढ़ना नहीं जानता होगा. यह बात हम सभी जानते हैं कि पढ़ना एक ऐसी आदत है, जो हमें हर तरह से समृद्ध बनाती है. यदि बतौर माता-पिता आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत आए तो आप सही आलेख पर हैं. यहां हम बता रहे हैं कि कैसे आप अपने बच्चे/बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत डाल सकते हैं.

 

हम पढ़ने की आदतों की चाहे कितनी भी ख़ूबियां गिना दें, लेकिन इंटरनेट और स्मार्टफ़ोन के इस दौर में यह बात अपनी जगह पूरी तरह सही है कि लोगों में किताबें पढ़ने की आदत घटी है. यदि आप पैरेंट्स हैं तो आप अपनी रीडिंग हैबिट्स पर ध्यान दे कर ही इस बात से सहमत हो सकते हैं. आपको बता दें अमेरिका में हुई रिसर्च के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में वहां के लोगों की पढ़ने की आदत में सात प्रतिशत तक की कमी आई है.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

हमारा देश भी पढ़ने की आदत में कमी से अछूता नहीं रहा है. इसके कई कारण हैं, लेकिन इंटरनेट की सर्वसुलभता इसका एक बड़ा कारण है. इन दिनों बच्चे केवल पाठ्यक्रम या कोर्स की किताबें पढ़ कर ही गुज़ारा कर रहे हैं, क्योंकि इन किताबों को पढ़ने से उन्हें आगे जा कर नौकरी मिलेगी. इस प्रक्रिया में वे जीवन में समृद्ध होने, ख़ुश रहने और नई-नई जानकारियां जुटाने के लिए किताबें पढ़ने की आदत का विकास नहीं कर पाते हैं. यदि आप चाहते/चाहती हैं कि आपके बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित हो तो इसके लिए आपको अपनी ओर से प्रयास करने होंगे. आइए जानें, किन बातों का ध्यान रख कर या उन्हें अमल में ला कर आप बच्चों में रीडिंग हैबिट्स का विकास कर सकते/सकती हैं:

जल्द से जल्द शुरुआत करें
जब आपका बच्चा छह माह का होता है, उसकी देखने की क्षमता अच्छी तरह विकसित होने लगती है. ऐसे समय में यदि उसके आसपास रंग-बिरंगी किताबें होंगी तो वह उनकी ओर ज़रूर आकर्षित होगा. बड़े-बड़े चित्रों वाली ऐसी किताबें, जिन्हें वे फाड़ न सकें उनके आसपास ही रखिए. इन किताबों को उनके हाथ में थमा दीजए और उन्हें ख़ुद ही किताबों के पन्ने पलटने दीजिए. लगभग दो साल के होते-होते बच्चे चीज़ों को समझने भी लगते हैं. यह सही समय है, जब आप उन्हें इन किताबों में लिखी चीज़ें पढ़ कर सुनाएं. रोज़ रात सोने से पहले एक किताब उनके साथ मिल कर पढ़ें.

नई किताबें शामिल करें लेकिन…
जब बच्चे तीन साल के हो जाएं तो उनके कलेक्शन में नई किताबें शमिल करें, लेकिन पुरानी किताबों को भी जब तक अलट-पलट कर उनकी पसंदीदा कहानियां सुनाते रहें. किताबों को रखने की एक निश्चित जगह बनाएं और उन्हें किताबें उस जगह से निकालना और रखना भी सिखाएं. बच्चों के साथ किताब पढ़ने के रोज़ाना के रूटीन को कम से कम उनके पांच साल के होने तक कभी न बदलें. इससे वे अपने पाठ्यक्रम के अलावा दूसरी किताबों की ओर आकर्षित होंगे.

रोल मॉडल बनें
तीन साल के बाद बच्चे वही करेंगे, जो वे आपको करता देखेंगे. यदि आप उनमें रीडिंग हैबिट डालना चाहते हैं तो बहुत ज़रूरी है कि आप ख़ुद भी उन्हें किताबें पढ़ते हुए दिखाई दें. यदि आप लैपटॉप या स्मार्ट फ़ोन में डूबे रहेंगे तो बच्चों को पढ़ने के लिए कितना भी समझाएं, यह कारगर नहीं होगा. बच्चे में पढ़ने की आदत तभी पनपेगी, जब वह आपको ऐसा करते देखेंगे.

लायब्रेरी जाएं, ग्रुप्स बनाएं
ज़रूरी नहीं कि हर बार बच्चों को नई किताब ख़रीद कर ही दी जाए. आप उन्हें लायब्रेरी का सदस्य बनाएं और सप्ताह में कम से कम एक या दो किताबें पढ़ने की चुनौती लेने कहें. बच्चे चुनौतियां पसंद करते हैं. जब वे अपनी चुनौती पर खरे उतरें तो उन्हें और किताबें पढ़ने को प्रोत्साहित करें. आप उनके ऐसे दोस्तों का ग्रुप भी तैयार करत सकते/सकती हैं, जो आपस में बदल-बदल कर किताबें पढ़ने की आदत बना सकें. यदि आप बच्चों के छुटपन से ही उनमें ये आदतें डाल देंगे/देंगी तो आपके बच्चों के भीतर पढ़ने की आदत अपने आप विकसित हो जाएगी.

पढ़ने की आदत बच्चों को कई फ़ायदे पहुंचाती है
यह तो कहा ही जाता है कि जिन बच्चों को अपने पाठ्यक्रम से अलग किताबें पढ़ने की आदत होती है, वे हर दृष्टि से समृद्ध होते हैं. लेकिन छुटपन से पढ़ने की आदत डालने के कई और भी फ़ायदे होते हैं:
बच्चों का शब्द ज्ञान बढ़ता है: जो बच्चे ज़्यादा किताबें पढ़ते हैं, उनका शब्द ज्ञान यानी वॉकेबलरी बहुत अच्छा होता है. वे अपनी बात रखते हुए सही शब्दों का चयन करते हैं और यह बात उनके आगे के जीवन में बहुत काम आती है.
ध्यान केंद्रित कर पाते हैं: ज़्यादा किताबें पढ़ने वाले बच्चे, उन बच्चों की तुलना में ज़्यादा समय तक और ज़्यादा कुशलता से अपना ध्यान केंद्रित कर पाते हैं, जो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के साथ ज़्यादा समय बिताते हैं.
स्कूल के साथ तालमेल बिठाना आसान होता है: जो बच्चे बचपन से किताबें पढ़ने की आदत अपना लेते हैं, उन्हें स्कूल में चीज़ें आसान लगती हैं. क्योंकि किताबें पढ़ते हुए वे शब्दों, ध्वनियों आदि को पहले से ही जानते समझते हैं.
बच्चे उत्सुक बनते हैं: अलग अलग तरह की किताबें बच्चों का न सिर्फ़ भावनात्मक विकास करती हैं, बल्कि वे उनके भीतर और अधिक उत्सुकता जगाती हैं. बच्चों के उत्सुक होने के साथ-साथ उनके भीतर चीज़ों को लेकर जागरूकता अपने आप आने लगती है.

फ़ोटो : फ्रीपिक

Tags: BooksChildrenhabit of reading booksinculcate reading habitParentingreading habitupbringingकिताबेंकिताबें पढ़ने की आदतकैसे डालें पढ़ने की आदतपरवरिशपैरेंटिंगबच्चेरीडिंग हैबिट
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum