• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

जीवन की ही तरह शादी का अंत भी गरिमामय होना चाहिए

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
December 24, 2021
in एक्सपर्ट सलाह, रिलेशनशिप
A A
जीवन की ही तरह शादी का अंत भी गरिमामय होना चाहिए
Share on FacebookShare on Twitter

हाल ही में सुष्मिता सेन ने अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप का ख़ुलासा किया, जिसमें उन्होंने लिखा,‘‘हमने दोस्तों की तरह शुरुआत की और दोस्त बने रहे. हमारा रिश्ता ख़त्म हो गया है, पर प्यार अब भी बचा हुआ है.’’ आज हम इसी बारे में बात कर रहे हैं कि जीवन के अंत की ही तरह, शादियों या रिश्तों का अंत भी गरिमामयी क्यों नहीं हो सकता?

स्विट्ज़रलैंड में एक ऐसे सुंदर ताबूत का निर्माण किया गया है, जो स्पेस कैप्सूल की तरह नज़र आता है और जो बड़ी गरिमामयी ढंग और सलीके से आपके जीवन को समाप्त कर देता है. आपको करना बस ये होगा कि हाथ में क्रूस लें, ताबूत का ढक्कन उठाएं, इसके भीतर चले जाएं और आंखें बंद कर लें. बाक़ी का काम यह मशीन कर लेगी.
इसके निर्माताओं का दावा है कि एक मिनट से भी कम समय में आपकी मौत हो जाएगी, वो भी दर्दमुक्त. अब चूंकि मुर्दा लोग बोल नहीं सकते इसलिए अपना वादा तोड़ने के लिए कंपनी पर कोई केस दर्ज होने की संभावना भी नहीं है.

शादियों के अंत पर यह लागू हो तो?
पर गरिमामय और सलीकेदार तरीक़ा केवल मानसिक रूप से बीमार लोगों जीवन के अंत के लिए ही आरिक्षत क्यों रहे? कई शादियांऔर रिश्ते भी तो अंत के ऐसे कगार पर पहुंच जाते हैं, जहां उनका अस्तित्व समाप्त हो जाता है, वापसी संभव नहीं होती… भले ही हम इसे स्वीकार करने से कतराएं.
एक रिश्ता जो ख़त्म होने की कगार पर है, ऐसा हो जाता है जैसे कोई 85 वर्षीय वृद्ध कैंसर से जूझ रहा हो और उसके पास कोई देखभाल करनेवाला ही न हो. वहां भविष्य की कोई संभावना ही नहीं होती. ऐसे रिश्ते से सम्मानजनक विदाई एक अच्छा विकल्प है, लेकिन तब भी हम उसी रिश्ते से चिपके रहते हैं, क्योंकि हमारी संस्कृति में तलाक़ को असफलता की तरह देखा जाता है.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

सांस्कृतिक रूढ़ियां यहां भी हैं!
अपने परिवार के बुज़ुर्गों और धर्म-प्रमुखों से इस बारे में तर्क-वितर्क करना कठिन (और व्यर्थ भी!) है, जो शादी की सफलता को उसमें बसी ख़ुशी की बजाय उसकी लंबी उम्र से आंकते हैं. वे आपकी ख़ुशियों के बारे में क्यों सोचेंगे? जबकि उनमें वे आत्मसंतुष्ट पाखंडी लोग ही शामिल हैं, जो ख़ुद भी शादी के बाद दुख से भरा जीवन जी रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ‘हम तब तक साथ रहेंगे, जब तक मौत हमें अलग नहीं कर देती’.
इसे यूं समझिए, जैसे मुर्गी के दड़बे में बंद लोग काम पर लगे हुए हों. शादीशुदा लोगों का काम है, दूसरे शादीशुदा लोगों की शादी को बचाए रखना और यह तरीक़ा बहुत प्रभावी भी है. आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में तलाक़ की दर सबसे कम है.

यदि आप इतने साहसी हैं तो…
लेकिन वो लोग, जो इस बात को महसूस करने जितने साहसी हैं कि उनकी शादी अब आख़िरी सांसें ले रही है, मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है कि उनके ऊपर इस बात की ज़िम्मेदारी है कि उन्हें ख़ुद के लिए और इस शादी के टूटने से प्रभावित होनेवाले दोनों पक्षों के लोगों के लिए इसे समाप्त करने का तरीक़ा आसान और दर्दरहित रखना चाहिए.
आख़िरकार ऐसी बहुत सी चीज़ें होंगी, जिन्हें आपने साथ में संजोया होगा- परिवार, बच्चे (यदि हों), एक-दूसरे के नेक इरादे वाले रिश्तेदार, दोस्त, हंसी-मज़ाक, छुट्टियां और कई तरह के जश्न. इन सब चीज़ों को एक झटके के साथ बाहर क्यों फेंका जाए और इस रिश्ते को किसी त्याग दिए गए श्मशान की तरह क्यों माना जाए? जैसा कि पहले के समय में चर्च उन दुष्टों को दंड देने के लिए किया करते थे, जिन्होंने अपनी सीमाओं का उल्लंघन किया है.

रिश्तों की समाप्ति यूं क्यों न हो?
क्या हम शादियों और रिश्तों को अच्छी तरह समाप्त करने के बारे में नहीं सोच सकते? ये भी तो हो सकता है कि जिस तरह शादी करने के लिए, एक होने के लिए समारोह आयोजित किए जाते हैं, बिल्कुल उसी तरह शादी को समाप्त करने के लिए भी कोई रिवाज़ बना दिया जाए. इसे सही तरीक़े से अंजाम देने के लिए कुशलता की ज़रूरत होगी. क्या होगा यदि तलाक़ लेने जा रहा जोड़ा, एक-दूसरे के बारे में अच्छी बातों को यादकर दोबारा एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाए?
क्या इससे शादी को समाप्त करने के इस रिवाज़ का उद्देश्य ही ख़त्म नहीं हो जाएगा? कई लोग इस बात से डरते हैं और इसीलिए वे एक-दूसरे को छोड़ने के लिए कटुता को ज़रूरी मानते हैं, ताकि अलग होने को जायज़ ठहरा सकें. लेकिन सच तो यह है कि यदि ऐसा होता है तो इसका अर्थ शायद ये है कि वे अभी अलग होने के लिए तैयार ही नहीं है.
लेकिन ज़्यादातर मामलों में इसका संदेश सीधा और साफ़ होता है कि यहां से वापसी का कोई बिंदु नहीं है. ऐसे मामलों में यदि विदाई को कूटनीतिक रखा जाए तो यह जीवन के लिए आसान हो सकती है. यह बात दिल तोड़नेवाली भी हो सकती है, लेकिन यह आंखें खोलनेवाली भी तो हो सकती है.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: dignified endingend of marriageend of relationshiphow to end relationshipmarriagerelationshipSangeeth Sebastiantalk of relationshipकैसा हो रिश्ते का अंतगरिमामय अंतबातें रिश्तों कीरिलेशनशिपरिश्ते का अंतरिश्ते-नातेशादीशादी का अंतसंगीत सेबैस्टियन
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum