• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप पैरेंटिंग

कोरोना के बारे में बच्चों को यूं समझाएं

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
March 23, 2021
in पैरेंटिंग, रिलेशनशिप
A A
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना बीमारी ने अभूतपूर्व सी स्थित पैदा कर दी है. पूरी दुनिया लगभग सालभर से इसे लेकर संशय की स्थिति में है और हमें बिल्कुल भी नहीं पता कि हमें कितने लंबे समय तक इस महामारी के साथ रहना होगा. इस बीमारी ने हम सब को चेतन, अवचेतन दोनों ही स्तर पर प्रभावित किया है. इस बात का आकलन कठिन है कि लोगों पर इसका कैसा मानसिक प्रभाव पड़ा है. वहीं इस महामारी से बच्चों के कोमल मन पर पड़े प्रभाव को जानना तो और भी मुश्क़िल है. ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि आप अपने छोटे बच्चों को कोरोना के बारे में सही जानकारी देते हुए उन्हें सकारात्मक बनाए रखें. कोरोना के बारे में बच्चों को समझाने के लिए नीचे दिए गए कुछ पॉइन्ट्स आपके बहुत काम आएंगे…

कोरोना के बारे में सारे अपडेट्स रखें
यह बात समझने में बहुत आसान है कि यदि आपको कोरोना के बारे में ताज़ा अपडेट्स पता होंगे उतनी ही सहजता से आप बच्चों को इसके बारे में जानकारी दे पाएंगे. यदि आपको कुछ बातें पता नहीं है तो आप अपने बच्चों को यह कह कर चिंतामुक्त बना सकते हैं कि आपके पास इस बीमारी से जुड़ी हर जानकारी तो नहीं है, लेकिन जितनी है, उसके मुताबिक आप सभी आवश्यक क़दम उठा रहे हैं, ताकि इसे आपके परिवार के सदस्य बच सकें.

बचाव का हर उपाय बच्चों से साझा करें
बच्चों से कोरोना के बारे में बात करते समय उन्हें यह बताना बहुत ज़रूरी है कि वे इस बीमारी से कैसे बच सकते हैं, जैसे- किस तरह 20 सेकेंड्स तक उन्हें हाथ धोना चाहिए, खांसते-छींकते समय रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए, बाहर निकलते समय मास्क सही तरीक़े से लगाना चाहिए. आप बातों ही बातों में उन्हें इसके लिए प्रशिक्षित भी कर सकती हैं.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

जब वे कोरोना से हो रही मृत्यु से चिंतित हों
कुछ बच्चे बहुत संवेदनशील होते हैं. अख़बारों और चैनलों के ज़रिए कोरोना की वजह से हो रही मौतें उन्हें चिंतित कर देती हैं. ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि आप उन्हें यह समझाएं कि एक दिन तो सभी को इस दुनिया से जाना है, लेकिन अधिकतर लोगों की मृत्यु की आशंका तब तक नहीं है, जब तक कि वो अपना जीवन जी कर बहुत बुज़ुर्ग नहीं हो जाते. उन्हें समझाएं कि यह एक ऐसा दौर है, जो जल्द ही निकल जाएगा और वैज्ञानिक इस बीमारी की दवाई बनाने में जुटे हुए हैं. ये बातें ख़त्म होने के तुरंत बाद किसी हल्के-फुल्के और उनके मनपसंद विषय पर बात शुरू कर दें. इससे माहौल हल्का होने में मदद मिलेगी.

जब वे अपने दोस्तों को याद करें
कोरोना के दौरान तकनीक और इंटरनेट का गठजोड़ हमारा सबसे अच्छा साथी बनकर उभरा है. जब कभी आपके बच्चे अपने दोस्तों याद करें तो आप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए उनकी छोटी-मोटी पार्टी या मीटिंग आयोजित करवा सकती हैं. यह सच है कि इससे व्यक्तिगत रूप से पास मिल-बैठकर बात करने जैसी ख़ुशी तो नहीं मिल सकती, लेकिन एक-दूसरे को देखते हुए एकसाथ बात करने की ख़ुशी तो मिल ही सकती है. उन्हें समझाएं कि अभी इस तरह मिलना उन सभी के सेहत के लिए बेहतर रहेगा और पैन्डैमिक के गुज़रते ही, वे फिर पहले की तरह मिल सकेंगे.

Tags: कैसे बताएंकोरोनाकोरोना के बारे मेंपैरेंटिंगबच्चेबच्चों से यूं करें बात
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum