• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

बुढ़ापे में सेक्स? इच्छाओं की नहीं होती कोई एक्स्पायरी डेट!

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
February 4, 2022
in एक्सपर्ट सलाह, रिलेशनशिप
A A
बुढ़ापे में सेक्स? इच्छाओं की नहीं होती कोई एक्स्पायरी डेट!
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें लगता है कि सेक्स का, बल्कि अच्छी सेक्स लाइफ़ का उम्र से कुछ लेना-देना है? हो सकता है कि इस मामले में आपके एक-दो विचार सही हों, लेकिन संगीत सेबैस्टियन के इस आलेख में आपको बढ़ती उम्र या बुढ़ापे में सेक्स जीवन के बारे में कई ऐसी बातें पता चलेंगी, जो आपको इस संबंध में नया नज़रिया, नई सोच देंगी.

कुछ वर्ष पहले अमेरिकी पत्रकार जॉन टीर्नी, अमेरिका की जानीमानी ऐन्थ्रेपोलॉजिस्ट (मानव व्यवहार की शोधकर्ता) हेलेन फ़िशर को डेट पर ले गए. इस मुलाक़ात के दौरान टीर्नी ने फ़िशर से कहा कि वे उनके साथ केवल ‘‘फ्रेंड्स विद बेनेफ़िट्स’’ (इसे कैशुअल सेक्स समझिए!) वाला रिश्ता रखना चाहते हैं. फ़िशर, जिन्होंने अपना पूरा जीवन प्यार और सेक्स पर अध्ययन में ही बिताया है, ने टीर्नी से कहा,‘‘जब आप किसी के साथ सेक्स करते हैं तो इस बात की बहुत संभावना होती है कि अंतत: आप उससे प्यार ही करने लग जाएं.’’
फ़िशर की कही बात सच हुई और दो साल बाद वर्ष 2020 में टीर्नी और फ़िशर ने शादी कर ली. कुछ ही दिन पहले अपने एक इंटरव्यू में फ़िशर ने लगभग मज़ाकिया शैली में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पिछले दो वर्षों से उनके साथी रहे टीर्नी, कहीं उन्हें चीट न कर रहे हों, क्योंकि अभी वो दोनों लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ते में हैं.
ये बातें बिल्कुल सामान्य हैं और आपको भी बिल्कुल सामान्य लग रही होंगी, पर आपको थोड़ा अलग लगेगा, जब मैं बताऊंगा कि टीर्नी की उम्र 69 वर्ष है और फ़िशर 77 वर्ष की हैं. रिश्ते में धोखे के बारे में तो भूल ही जाइए, अधिकतर लोगों के मामाले में तो इस उम्र में सेक्स भी सबसे अंतिम जगह रखता है. लेकिन सच्चाई इससे अलग है!

प्यार का केमिकल
लव हॉर्मोन्स किसी भी उम्र में उछाल मार सकते हैं. फिर चाहे ये किसी पर आपकी भावनात्मक निर्भरता हो; लबालब हो आया ऊर्जा का स्तर हो; अलगाव का सताता हुआ डर हो या फिर मूड स्विंग्स, जो आपने 17 बरस की उम्र में महसूस किए थे. ये सभी आप 70 बरस तक, बल्कि उससे भी आगे की उम्र तक महसूस कर सकते हैं, पर इसकी शर्त यही है कि आप सेहदमंद रहें. इसकी वजह ये है कि प्यार और सेक्स मनुष्य के दिमाग़ की बेहद बुनियादी प्रणालियां हैं, जो तब से ही विकसित हो गई थीं, जब मनुष्य अफ्रीकी सवाना में घूमंतू जीवन जिया करता था.

दिमाग़ सबसे बड़ा सेक्स ऑर्गन है!
सेक्स की इच्छा ऐसी बायोलॉजिकल ड्राइव है, जो बिल्कुल एक जैसी होती है, फिर चाहे आपका दिमाग़ अमेरिकी हो या भारतीय. पर इस बात के बावजूद चीज़ें यहां आकर बदल जाती हैं कि आप अपनी इच्छा को व्यक्त कर पाते हैं या नहीं, क्योंकि यह बात उस संस्कृति के आधार पर तय होती है, जिसमें आप रहते हैं. मसलन, यदि आप ऐसे समाज में रहते हैं, जो बड़ी उम्र या बुढ़ापे में सेक्स को नकारात्मक तरीक़े से देखती है तो आपका दिमाग़ भी यही महसूस करेगा. इसी बात को दूसरे शब्दों में यूं समझा जा सकता है कि यदि आप ख़ुद को ‘‘बूढ़ा’’ महसूस करते हैं और उम्रदराज़ होने के दौरान सेक्स के प्रति नकारात्मक नज़रिया रखते हैं तो आपकी सेक्स लाइफ़ की क्वालिटी उन लोगों की तुलना में तेज़ी से गिरने लगती है, जो आपकी ही उम्र के होते हैं, लेकिन ख़ुद को ‘‘जवां’’ महसूस करते हैं. यह बताता है एक नया अध्ययन, जो जर्नल ऑफ़ सेक्स रिसर्च में प्रकाशित हुआ है. तो इस अध्ययन का सार यही हुआ न कि आपका दिमाग़ ही आपका सबसे बड़ा सेक्स ऑर्गन है!

एक्स्पर्ट्स क्या कहते हैं?
बुढ़ापे और सेक्शुऐलिटी यानी कामुकता के बारे में ज़्यादा जानने के लिए और यह समझने के लिए संस्कृति हमारे यौन व्यवहार (सेक्शुअल बिहेवियर) को कैसे प्रभावित करती है, मैंन डॉक्टर टीएसएस राव से बात की. डॉक्टर राव नामचीन सेक्सोलॉजिस्ट, साइकियाट्रिस्ट और जर्नल ऑफ़ साइकोसेक्शुअल हेल्थ के फ़ाउंडिंग एडिटर हैं. वे वीवॉक्स के को-फ़ाउंडर भी हैं.

डॉक्टर राव कहते हैं,‘‘यह एक ग़लत सोच है कि बुज़ुर्ग लोग अलैंगिक यानी एसेक्शुअल होते हैं. हमारा समाज वृद्धावस्था की कामुकता को लेकर अरुचिकर और उपहासभरे जोक्स बनाता है. सेक्स से जुड़े कई मिथक भी समाज में फैले हैं, जैसे- उम्र के साथ सेक्स की इच्छा में कमी आती है; इच्छा केवल शारीरिक आकर्षण पर ही निर्भर करती है; दिल की बीमारी अन्य बीमारियों से पीड़ित महिलाओं और पुरुषों को सेक्शुअल संबंध नहीं बनाने चाहिए; मेनोपॉज़ के बाद महिलाओं के भीतर सेक्स की इच्छा में बहुत कमी आ जाती है, वगैरह. ये सभी मिथक उम्रदराज़ लोगों के बीच संबंधों के लेकर नकारात्मक भाव भरते हैं. मीडिया इस तरह की सूचनाओं से भरा हुआ है इसलिए बुढ़ापे में लोग ख़ुद को सेक्सशुअल रिश्तों से विलग मान लेते हैं.’’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए डॉक्टर राव कहते हैं,‘‘ये बातें कई बुज़ुर्गों में भ्रम और निराशा पैदा कर देती हैं. सच तो ये है कि सेक्स की इच्छा की कोई एक्स्पायरी डेट नहीं होती! अधिकांश पुरुषों की प्रजनन क्षमता का कोई स्पष्ट अंत नहीं होता है और उनके हॉर्मोन्स के स्तर में भी अचानक कोई गिरावट होती नहीं देखी गई है. कई अध्ययनों में सामने आया है कि उम्रदराज़ महिलाएं और पुरुष दोनों में ही यौन आकर्षण और प्रदर्शन ख़ुश और स्वस्थ रहने का एहसास जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. लेकिन वे अपनी इस इच्छा को अमल में ला पाते हैं कि नहीं, यह बात उनकी संस्कृति पर निर्भर करती है, इस बात पर निर्भर करती है कि उन्हें इस बात को लेकर कैसा महसूस कराया जाता है.’’

जैसा कि लेखक मार्क ट्वेन का कहना है: उम्र आपके दिमाग़ की सोच का मुद्दा है, यदि आप इसके बारे में नहीं सोचते तो उम्र कोई मुद्दा ही नहीं है.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

फ़ोटो: गूगल

वीवॉक्स

Tags: Casual SexDesire has no expiry datequality of sex lifequality of sex life in old ageSangeeth Sebastiansexsex in old agesex lifesex researchsexual relationshipsVvoxकैशुअल सेक्सबड़ी उम्र में सेक्सबुढ़ापे में सेक्सवीवाक्ससंगीत सेबैस्टियनसेक्शुअल रिश्तेसेक्ससेक्स की एक्स्पायरी डेटसेक्स जीवन की गुणवत्तासेक्स लाइफ़सेक्स से जुड़े रिसर्च
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum