• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

सेक्शुअल फ़्लूइडिटी बहुत आम है, इसे समझें

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
May 22, 2022
in एक्सपर्ट सलाह, रिलेशनशिप
A A
सेक्शुअल फ़्लूइडिटी बहुत आम है, इसे समझें
Share on FacebookShare on Twitter

सेक्शुअल फ़्लूइडिटी एक आम बात है, जिसके बारे में अधिकतर लोगों को आज भी जानकारी नहीं है. जानकारी के अभाव में जब वे अचानक अपने पार्टनर की सेक्शुअल फ़्लूइडिटी के बारे में जानते हैं तो बेहद आहत हो जाते हैं. आपके साथ ऐसा न हो इसलिए वीवॉक्स के संस्थापक संगीत सेबैस्टियन आपको बता रहे हैं कि क्या है सेक्शुअल फ़्लूइडिटी? वे आपको इस बारे में विशेषज्ञ की राय से भी रूबरू करवा रहे हैं, ताकि आप इसे समझ सकें.

हमारे देश में सामान्यत: कई महिलाओं को इस बारे में मालूम पड़ जाता है कि उनके पति समान लिंग के प्रति थोड़ा आकर्षण रखते हैं. कई बार पार्टनर इस तरह का झुकाव किसी घटना के दौरान पता चलता है, जिससे उनका साथी आहत भी होता है और धोखा खाया हुआ भी महसूस करता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शादी से पहले सेक्स से जुड़े विषयों पर जिस तरह की पारदर्शिता और ईमानदारी से बात किए जाने की ज़रूरत होती है, अधिकांश भारतीय जोड़े इस चर्चा में ख़ुद को बेतरह असहज पाते हैं.

क्या है सेक्शुअल फ़्लूइडिटी
सेक्शुअल फ़्लूइडिटी, जिसका अर्थ है समय या परिस्थिति के अनुसार किसी की सेक्शुअल प्राथमिकता या झुकाव का बदलना यानी किसी विषमलैंगिक या स्ट्रेट व्यक्ति का समान सेक्स के व्यक्ति के प्रति या ट्रांस्जेंडर के प्रति आकर्षण बढ़ जाना, एक ऐसी घटना है, जिसे विज्ञान अक्सर महिलाओं से जोड़ कर देखता रहा है.
किसी रिसर्च के अधार पर बात करें तो इसका मतलब समझने के लिए फ़र्ज़ कीजिए कि महिलाओं और पुरुषों दोनों के जननांगो को यदि प्लेथिस्मोग्राफ़ (एक ऐसा उपकरण, जो कामुक दृश्यों को देखने पर महिलाओं और पुरुषों के जननांगों में रक्त प्रवाह को मापता है, आप इसे इरोटिक लाइ डिटेक्टर की तरह समझ सकते हैं) के वायरों से जोड़ा जाए तो पुरुषों की प्रतिक्रिया, महिलाओं की प्रतिक्रिया की तुलना में बड़ी सीधी होती है. अधिकतर पुरुषों की प्रतिक्रिया ज़्यादा इरोटिक फ़्लेग्ज़िबिलिटी दर्शाएगी.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

इसे यूं समझिए
दूसरे शब्दों में कहें तो विषमलैंगिक या स्ट्रेट पुरुषों के सामने यदि किसी नग्न महिला के दृश्य आएं तो उनमें प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी, लेकिन वे नग्न पुरुष के दृश्य देखने पर ठंडे पड़ जाएंगे या बेरुखी नज़र आएगी. बिल्कुल उसी तरह जैसे कि किसी होमोसेक्शुअल व्यक्ति को को यदि किसी नग्न महिला का दृश्य दिखाया जाए तो वह भी ठंडा ही बना रहेगा. लेकिन एक नई रिसर्च हमारी इस समझ को चुनौती दे रही है.
कुछ साल पहले, किन्सी इंस्टीट्यूट के रिसर्चर जस्टिन लेहमिलर ने अपनी किताब ‘टेल मी वॉट यू वॉन्ट’ के लिए 4,175 अमेरिकी नागरिकों के साथ उनकी सेक्शुअल फंतासी को लेकर एक सर्वे किया था.
उन्होंने इस सर्वे में पाया कि 59% महिलाएं और 26% पुरुष, जिन्होंने ख़ुद को विषमलैंगिक यानी हेटरोसेक्शुअल समझा था, उन्हें दरअसल पहले से ही समान-सेक्स के प्रति फंतासी थी. इससे यह संकेत मिलता है कि सेक्शुअल फ़्लूइडिटी हर लिंग और सेक्शुअल ओरिएंटेशन में बहुत आम बात है.

क्या कहता है अध्ययन
इसी तरह अर्काइव्स ऑफ़ सेक्शुअल बिहेवियर में प्रकाशित हुई एक दूसरी रिसर्च के मुताबिक़, होमोसेक्शुअल पुरुषों को विपरीत लिंग से जुड़ा पॉर्न देखने में ज़्यादा आनंद मिलता है, यह बात कई लोगों को आश्चर्य में डाल सकती है. यह अध्ययन साफ़तौर पर बताता है कि सेक्शुअल आकर्षण और व्यवहार, उससे कहीं ज़्यादा तरह के हैं, जिनके बारे में हम जानते हैं.
लेकिन यदि आप अपनी शादी में समान-सेक्स की फंतासी लाना चाहते हैं तो इसके लिए दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे पर भरोसा करना होगा, सहज होना होगा और इस बात को समझना होगा. शायद इसका पहला क़दम यह होगा कि अपने पार्टनर से इस बारे में बात करें, ताकि वह इसे समझ सके.
इसके बारे में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए मैंने डॉक्टर डी नारायण रेड्डी से बात की, जो दुनियाभर के जानेमाने सेक्शुअल हेल्थ स्पेशलिस्ट और वीवॉक्स के विशेषज्ञ हैं.

विशेषज्ञ की राय
डॉक्टर रेड्डी ने बताया,‘‘विवाहित पुरुषों का गे पॉर्न देखना बहुत आम बात है, लेकिन अक्सर वे एक या दो बार ऐसा करते हैं और वो भी उत्सुकता के चलते. नियमित रूप से ऐसा नहीं करते हैं. यदि उनकी यह आदत बनी रहती है तो उनके भीतर होमोसेक्शुल झुकाव हो सकता है. कई भारतीय होमोसेक्शुअल पुरुषों पर उनके माता-पिता का दबाव होता है कि वे शादी कर लें, क्योंकि माता-पिता सामाजिक दबाव और शर्म का शिकार होते हैं. उन्हें लगता है कि इनकी शादी इनके सेक्शुअल झुकाव को ‘‘ठीक’’ कर देगी. माता-पिता की यह ज़िद उनके पार्टनर के प्रति बहुत क्रूर और अनुचित साबित होती है. ऐसे पुरुष यदि गे पॉर्न देखते हैं तो उनका सुप्त झुकाव उनकी समलैंगिक प्रकृति को ट्रिगर कर सकता है.’’

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: GayGay PornHomosexualintercoursesexSexual Fluiditysexual relationshipइंटरकोर्सगेगे पॉर्नसेक्शुअल फ़्लूइडिटीसेक्शुअल रिश्तेसेक्सहोमोसेक्शुल
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum