• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

तो कितना सेक्स ‘पर्याप्त’ होता है?

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
April 22, 2022
in एक्सपर्ट सलाह, रिलेशनशिप
A A
Sexual-intimacy
Share on FacebookShare on Twitter

क्या कभी आप भी इस सोच में डूबते हैं कि सेक्स की बारंबारता यानी फ्रीक्वेंसी या जिसे हम सेक्स स्कोर भी कह सकते हैं, कितना होना चाहिए? या फिर कहीं आपका सेक्स स्कोर ‘सामान्य’ से कम या ज़्यादा तो नहीं? आप मानें या ना मानें, लेकिन सच तो ये है कि अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल उठता ज़रूर है. आज इसी से जुड़ी आपकी उत्सुकता को, आपकी किसी दबी हुई मुराद को बिना कहे ही पूरा करने की तर्ज पर, शांत कर रहे हैं वीवॉक्स के संस्थापक संगीत सेबैस्टियन.

हम में से बहुतों ने अपने जीवन में कभी न कभी यह बात ज़रूर सोची होगी, फिर चाहे अपनी निजता के बीच ही क्यों न सही, कि क्या मेरे सेक्शुअल संबंधों की बारंबारता (सेक्स स्कोर) दूसरे लोगों की तुलना में ‘सामान्य’ है?
अब तक हुए न्यूज़ मैग्ज़ीन्स के सेक्स सर्वेज़ में इस बात पर बहुत कम साइंटिफ़िक रिसर्च की गई है कि भारतीय जोड़ों का सेक्शुअल व्यवहार कैसा होता है. यह दुखद है, क्योंकि हम उस भूमि में रहते हैं, जहां प्राचीन समय में ही प्रेमकाव्य पर वैज्ञानिक अध्ययन हो चुका है.

मीडिया द्वारा कराए गए सर्वे का सच
मीडिया में नज़र आने वाले सेक्स सर्वे तो अक्सर अजनबियों की सेक्स लाइफ़ की लुभावनी और उकसाने वाली झलक देने के लिए मार्केटिंग एग्ज़ेक्यूटिव्स या एजेंसीज़ द्वारा करवाए जाते हैं, ताकि वे अपने प्रोक्ट्स को बच सकें. उनका उद्देश्य लोगों के सेक्शुअल व्यवहार को समझना बिल्कुल नहीं होता.
इस मामाले में प्रशिक्षित सेक्स रिसर्चर्स के द्वारा की गई एक स्टडी शायद ज़्यादा सही और सटीक आंकड़े दे सकती है. लेकिन सोचने वाली बात यह भी है कि किसी की सेक्स लाइफ़ की बारंबारता या सेक्स स्कोर के बारे में जानना किसी शोध का विषय क्यों होना चाहिए?

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

आख़िर यह शोध का विषय क्यों हो?
दरअसल, सेक्शुअल इंटरकोर्स इस बात के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दे सकता है कि उस विवाहित जोड़े का भावनात्मक और शारीरिक स्वास्थ्य कैसा है. मतलब ये कि यह जानने से कि आप कितनी बार सेक्शुअल इंटरकोर्स करते हैं आपके रिश्ते के पूरे स्वास्थ्य के बारे में भी संकेत प्राप्त होते हैं.
चिकित्सकीय इतिहासकार एड्वर्ड शॉर्टर लिखते हैं,‘‘(सेक्स की) इच्छा शरीर से पैदा होती है, दिमाग़ इस बात की व्याख्या करता है कि समाज किस बात को स्वीकारेगा और किसे नहीं और (इस प्रक्रिया के) बाक़ी के संकेत आपकी संस्कृति द्वारा संपादित होते हैं.’’

धर्म और संस्कृति सेक्शुअल रिश्तों को प्रभावित करते हैं
कई रिसर्चर्स इस बात से सहमत हैं कि संस्कृति और धर्म के प्रतिबंध वाले प्रभावों का अस्तित्व नहीं होता तो मनुष्य अपने हाइपरसेक्शुअल प्राचीन चेचेरे भाई बोनोबो (बंदरों की एक तरह की प्रजाति, जिस पर विलुप्त होने का ख़तरा मंडरा रहा है और जिनके साथ हम मनुष्य अनुवांशिक रूप से लगभग 98% गुण साझा करते हैं. बंदरों की यह प्रजाति मनुष्य से इतनी मिलती-जुलती है, जितना कि लोमड़ी और कुत्ते की प्रजाति) की तरह ही अक्सर और स्वतंत्रता से सेक्शुअल संबंध बनाते.
संस्कृति और धर्म के बंधनों के चलते ही लगभग चौदहवीं शताब्दी से हमारा सेक्शुअल व्यवहार शर्मिंदगी की सोच से भर गया. यही वजह है कि सेक्स रिसर्चर्स के लिए भारतीय उप-महाद्वीप में सेक्स पर प्रामाणिक रिसर्च करना कठिन हो गया है.

भारतीय उप-महाद्वीप के लिए हुआ सेक्स सर्वे
हाल ही में तीन मेडिकल सेक्स रिसर्चर्स-सुजीत कुमार (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ), पवन शर्मा (पाटन ऐकैडमी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज़, नेपाल और एसएम यासिर अराफ़ात, एनाम मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, ढाका, ने भारत, नेपाल और बांग्लादेश में अपनी तरह के पहले अध्ययन में यह जानने की कोशिश की कि यहां के कपल्स के बीच सेक्शुअल फ्रीक्वेंसी कितनी है. उनका अध्ययन जरनल ऑफ़ साइकोसेक्शुअल हेल्थ में प्रकाशित हुआ है और वह इस मामले में मौजूद अंतराल को भरने का काम करता है.
तो उनके अध्ययन के नतीजे क्या कहते हैं? इसके बारे में जानने के लिए हमने डॉक्ट टीएसएस राव से बात की जो जानेमाने सेक्शुअल हेल्थ एक्स्पर्ट हैं, जरनल ऑफ़ साइकोसेक्शुअल हेल्थ के फ़ाउंडर एडिटर हैं और वीवॉक्स के को-फ़ाउंडर भी हैं.
डॉक्टर राव ने हमें बताया,‘‘ इन तीनों देशों की बात करें तो भारतीय जोड़ों के बीच सेक्शुअल सक्रियता बहुत कम है (लगभग सप्ताह में एक बार), वहीं नेपाल इस मामले में आगे है (सप्ताह में लगभग दो बार).
चूंकि सेक्शुअल सक्रियता और निष्क्रियता को मापना आसान नहीं है, हमने हाल ही का एक छोटे समयातंराल का डेटा लिया, (यह स्टडी कोविड 19 के लॉकडाउन के शुरुआती फ़ेज़ में की गई थी) ताकि जवाब देने वाले जोड़ों को अपनी सेक्शुअल सक्रियता के आंकड़े अच्छी तरह याद हों.
हमने ऑनलाइन प्रश्नावली तैयार कर के सेल्फ़-रिपोर्टिंग के इस पूर्वाग्रह को भी कम करने का प्रयास किया, जो सेक्स स्टडीज़ में अमूमन झलकता है, जहां पुरुष अपनी सेक्शुअल सक्रियता के अनुभवों को बढ़ा-चढ़ा कर बताते हैं और महिलाएं अक्सर उन्हें कम आंकती हैं.

फ़ोटो: फ्रीपिक डॉट कॉम

Tags: frequency of sexhow much sex is enough sexintercoursesexsex relationshipsex scoresexual relationwhat is your sex scoreइंटरकोर्सकितना सेक्स करना चाहिएवीवॉक्ससक्शुअल रिलेशनसंगीत सेबैस्टियनसेक्ससेक्स की बारंबारतासेक्स संबंधसेक्स स्कोर
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum