• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

चर्च की वास्तुकला महिलाओं की शरीर संरचना और हिंदुत्व के बारे में बहुत कुछ कह जाती है

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
November 14, 2021
in एक्सपर्ट सलाह, रिलेशनशिप
A A
चर्च की वास्तुकला महिलाओं की शरीर संरचना और हिंदुत्व के बारे में बहुत कुछ कह जाती है
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया पितृसत्तात्मक है, तो ज़ाहिर है कि दुनिया की तमाम इमारतों और संरचनाओं की वास्तुकला में इसकी छाप दिखाई देगी ही, लेकिन क्या आपने कभी धार्मिक स्थलों को ग़ौर से देखा है? धार्मिक वास्तुकला की बात करें तो अधिकांश पूजा स्थल महिलाओं की शारीरिक संरचना की नक़ल पर बने हैं. लेकिन क्यों? यहां हमने इस बात को जानने की कोशिश की है

जहां चर्च के नेताओं को सेक्स-फ़ोबिक और महिला-द्वेषी के रूप में जाना जाता है, वहीं चर्च की वास्तुकला की बात करें तो यह निश्चिच रूप से ऐसी नहीं है.
अगली बार, जब कभी आप चर्च जाएं (ख़ासतौर पर कैथेड्रल) अपने आसपास ग़ौर से देखें और आप पाएंगे कि इसके इंटीरियर और महिलाओं की शारीरिक संरचना में काफ़ी समानता है.

जिन लोगों ने स्कूल में महिला प्रजनन प्रणाली की क्लास में अच्छी तरह से ध्यान दिया होगा उनके मन में गाय के सिर जैसी दिखने वाली वह छवि निश्चित रूप से अंकित होगी, ठीक उसी तरह हम यहां देखेंगे कि एक बाहरी और एक आंतरिक प्रवेश द्वार है, लेबिया मेजोरा और लेबिया माइनोरा; वेदी की ओर जाने वाला एक केंद्रीय वजाइनल गलियारा; गर्भ या वेदी के दोनों ओर दो घुमावदार ओवरी जैसी संरचनाएं.

महिलाओं के जननांगों के आकार की वास्तुकला का निर्माण, पुरुष के जननांगों जैसी संरचना वाले वास्तुकला निर्माण से कहीं ज़्यादा मुश्क़िल है. यही वजह है कि ज़्यादातर इमारतें फ़ैलिक (पीनिस या शिश्न) आकार की बनाई जाती हैं, जिनमें फ़्लोर के ऊपर कॉलम के ऊपर फ़्लोर होते हैं.

तो क्या महिलाओं की शारीरिक संरचना को चर्च के डिज़ाइन में यह श्रद्धांजली जानते-बूझते दी गई है?
इस सवाल के जवाब को ढूंढ़ने पर पाया गया कि केवल चर्च ही नहीं, बल्कि धार्मिक वास्तुकला की बात करें तो अधिकांश पूजा स्थल महिलाओं की शारीरिक संरचना की नक़ल पर बने हैं. लेकिन क्यों? इसका मूल क्या है, इस बारे में कई लोगों को मालूम नहीं है और जिन्हें मालूम है, वो इसे कम करके आंकते हैं. इसकी बुनियाद प्राचीन हिंदू धार्मिक परंपराओं में है, जो हज़ारों वर्ष पहले से चली आ रही है.

हममें से कई लोग यह बात जानते हैं कि हिंदू मंदिरों में पवित्र लिंगम् और योनि का प्रतीक होता है. जहां लिंगम भगवान शिव का प्रतीक है, वहीं योनि, जिसका अर्थ गर्भ या महिला प्रजननांग से है, जो हिंदू देवी शक्ति का प्रतीक है. कई हिंदू मंदिरों में लिंगम को योनि के साथ ही दिखाया जाता है. जबकि हज़ारों वर्ष पूर्व योनि की पूजा उसे लिंगम से कहीं ज़्यादा शक्तिमान प्रतीक मानते हुए की जाती थी.

अंग्रेज़ी भाषा में ‘कंट’ (योनि) शब्द को आजकल आपत्तिजनक और अभिशाप सा माना जाता है. पश्चिमी देशों में तो इस शब्द के अवमूल्यन को लेकर एक महिला आंदोलन भी चला था, जिसमें बटन और टी-शर्ट्स पर ‘‘कंट पावर‘‘ का इस्तेमाल किया गया था. विडंबना यह है कि ‘‘कंट’’ शब्द का मूल ही नारीवादी है. इस शब्द को हिंदू देवी काली के ‘‘कुंड’’ या ‘‘कंटी’’ शीर्षक से लिया गया है, जिन्हें नारी शक्ति और यौनिकता का अवतार माना जाता है.

नारी की यौन और आध्यात्मिक श्रेष्ठता तंत्रवाद में देखी जा सकती है, जो एक धार्मिक व आध्यात्मिक आंदोलन है, जिसका उदय भारत में पांचवी शताब्दी में के अंत में हुआ था. तंत्र के केंद्रीय सिद्धांतों में एक सिद्धांत ऐसा है, जिसमें आध्यत्मिक पूर्णता किसी महिला की श्रेष्ठ यौनिक और भावनात्मक ऊर्जा के मिलन द्वारा पाई जाती है. इस बात पर इतना गहन भरोसा किया जाता था कि अब्राहमी धर्मों की महिलाओं को छोड़कर कई महिलाओं ने भी इसे अपनाया.

नोस्टिक परंपरा, जिसकी अब चर्च धर्म विरोधी कह कर निंदा करते हैं, के अनुसार, मैरी मैग्डैलेन, जिन्होंने पुनरुत्थान के बाद ईसा मसीह को सबसे पहले देखा था, वे उनके शिष्यों में ‘‘सबसे बुद्धिमान’’ थीं.
इस्मलाम में सूफ़ी परंपरा में माना जाता है कि फ़ना या फिर ईश्वर के साथ आध्यात्मकि मिलन केवल फ्रावाशी के द्वारा ही संभव है, जो एक महिला आत्मा है. यहूदी रहस्यवाद में शकीना, शक्ति के जैसी ही देवी हैं.

हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि इनमें से कोई भी सांस्कृतिक बात, पादरी, पुजारी या मौलवियों को पसंद न आए, लेकिन हो सकता है कि यह जानने के बाद कम से कम महिलाओं को अब अपने धार्मिक पूजा स्थलों में जाते समय पितृसत्तात्मकता के बीच भी धार्मिक संरचनाओं के भीतर कम विचलन महसूस हो.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023
Tags: Abrahamic religionchurchChurch architectureFanafemale anatomyFravashiHinduismHindutvaimportance of women in religious structuresJudaismpatriarchyreligious buildingsShakinaSufi traditionwomen present in religious architectureअब्राहम धर्मचर्चचर्च की वास्तुकलाधार्मिक इमारतेंधार्मिक वास्तुकला में मौजूद हैं महिलाएंधार्मिक संरचनाओं में महिलाओं का महत्वपितृसत्तात्मकताफ़नाफ्रावाशीमहिला शरीर की रचनायहूदी धर्मशकीनासूफ़ी परंपराहिंदुत्व
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum