• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

जब अलग-अलग दिशा में बह रही हो पति-पत्नी की राजनैतिक विचारधारा

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
November 7, 2020
in एक्सपर्ट सलाह, रिलेशनशिप
A A
Share on FacebookShare on Twitter

यदि आपके, आपके पति और परिजनों के राजनीतिक विचार न मिलते हों तो घर को राजनीति का मैदान न बना लें, बल्कि इससे उबरने के लिए एक्सपर्ट्स की राय पर अमल करें.

क्यों होती है विचारधाराओं की लड़ाई? 
राजनीति एक ऐसी चीज़ है, जो दोस्तों और परिवार के बीच झगड़े का कारण बनती है. किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति से सीधा कोई लाभ न मिलने के बावजूद लोग किसी ख़ास पार्टी वा नेता के लिए लड़ने-कटने तक को तैयार हो जाते हैं. जहां दोस्तों में बुरी लड़ाई तक हो जाती है, वहीं पति-पत्नी के बीच अबोला वाली स्थिति तक बन जाती है. आज से एक-दो पीढ़ी पहले तक कम से कम घर-घर में राजनैतिक विचारधारा की लड़ाई उतनी तीव्र नहीं होती थी, क्योंकि तब घर के सभी वोट परिवार के मुखिया के फ़रमान के अनुसार डाले जाते थे. पर अब ही कोई अपना विचार खुलकर व्यक्त करता है, अपनी पसंद-नापसंद को ज़ाहिर करता है. यही कारण है कि विचारधारा की लड़ाई अब घरों तक पहुंच गई है. अगर आपके भी साथी के साथ राजनैतिक मतभेद हैं तो उससे यूं निपटें.

आपको असहमत होने के लिए सहमत होना पड़ेगा.
यदि आप पहले से ही जानती हैं कि आपके साथी का राजनैतिक झुकाव किस ओर है तो आपके रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन यदि वो अचानक आपके सामने अपनी विचारधारा का खुलासा करते हैं तो समस्या हो सकती है. मैं एक ऐसे व्यक्ति को जानता हूं, जिनका किसी राजनैतिक दल से संबंध नहीं था, पर उनकी पत्नी एक राजनैतिक दल के लिए काम करती थीं. सारी चीज़ें ठीक चल रही थीं. लेकिन जब उनकी पत्नी ने एक नए राजनैतिक दल के लिए काम करना शुरू किया तो समस्या आ गई, क्योंकि उनके पति उस पार्टी की कट्टर नीतियों के ख़िलाफ़ थे. फिर उन दोनों ने जल्द ही इस मुद्दे का हल निकाल लिया. ऐसे जोड़ों को कुछ मुद्दों पर असहमत रहने के लिए सहमति बना लेनी चाहिए और उन मुद्दों को वैसा ही छोड़ देना चाहिए.

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

राजनैतिक या धार्मिक बातें सार्वजनिक जगहों पर कभी न करें
किसी को स्वीकार करने का मतलब है, उसकी विचारधाराओं को स्वीकार करना. लेकिन कुछ ही जोड़े इस बात को समझ पाते हैं. अपने राजनैतिक विचारों पर चर्चा करते समय वे बहस में फंस जाते हैं. और वे ये महसूस ही नहीं कर पाते कि वे इस राजनैतिक चर्चा को व्यक्तिगत विचारधारा मान बैठते हैं. फिर स्थितियां बिगड़ने लगती हैं. इस विषय पर दृढ़ विचार रखना बुरा नहीं है, लेकिन अपने ही विचार की पुरज़ोर पैरवी करने से झगड़े की शुरुआत हो सकती है. हमारे देश में तो राजनीति धर्म के एक्स्टेंशन की तरह है. अत: इस पर हुई तीखी बहस भयावह हो सकती है.

फ़ोटो: unsplash.com

Tags: घर में राजनैतिक मतभेदपति-पत्नी की लड़ाईरिश्ते-नाते
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum