• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home रिलेशनशिप एक्सपर्ट सलाह

महिलाओं के साथ डिक पिक्स क्यों शेयर किए जाते हैं? एक्स्पर्ट से जानिए कारण और निपटने के तरीक़े

संगीत सेबैस्टियन by संगीत सेबैस्टियन
May 28, 2022
in एक्सपर्ट सलाह, रिलेशनशिप
A A
महिलाओं के साथ डिक पिक्स क्यों शेयर किए जाते हैं? एक्स्पर्ट से जानिए कारण और निपटने के तरीक़े
Share on FacebookShare on Twitter

इंटरनेट की सर्वसुलभ उपलब्धता ने जहां कई सकारात्मक चीज़ें दी हैं, वहीं महिलाओं का ऑनलाइन उत्पीड़न इससे बढ़ा है. कई महिलाओं को पुरुषों द्वारा लिंग की फ़ोटोज़ (डिक पिक्स) भेजी जाती हैं. क़ानूनन यह एक आपराधिक गतिविधि है. इस उत्पीड़न पर हर महिला की अपनी अलग प्रतिक्रिया हो सकती है. पर आख़िर पुरुष ऐसा करते क्यों हैं? और कैसे निपटा जा सकता है इस चलन से? इस बारे में हमें विशेषज्ञ की राय के साथ कुछ टिप्स दे रहे हैं वीवॉक्स से संस्थापक संगीत सेबैस्टियन.

क्लब हाउस, जो कि एक वॉइस बेस्ड सोशल नेटवर्क ऐप्लिकेशन है, पर हाल ही में एक महिला ऐंकर ने इस बात का ज़िक्र किया कि किस तरह भारतीय महिलाओं को कितनी बार अकारण, अवांछित डिक पिक्स (पीनिस या शिश्न के फ़ोटोज़) भेजे जाते हैं.
इस बातचीत के दौरान जो बात ध्यान देने जैसी थी कि कैसे इस ऐंकर ने पूरी चर्चा को, पूरी बात को महत्वहीन बताते हुए इस बात को लगभग स्वीकार किया कि डिक पिक्स कैसे जीवन का सत्य हैं, बजाय इसके कि वे इस बारे में कोई नैतिकता भरा रोष प्रगट करतीं, जैसी कि कई श्रोताओं ने उम्मीद की होगी.

क्या यह इसलिए हुआ होगा कि हम स्वाभाविक रूप से यह समझ लेते हैं कि सभी महिलाएं अकारण, अवांछित रूप से भेजी जाने वाली डिक पिक्स से परेशानी या विकर्षण ही महसूस होता होगा?

महिलाओं को ‘लिंग’ की तस्वीरें भेजना सेक्शुअल उत्पीड़न का ही एक प्रकार है. बिल्कुल उन्हें गली में छेड़ने (स्ट्रीट फ़्लैशिंग) की ही तरह. यह क़ानून के मुताबिक़ एक दंडनीय अपराध है. कई भारतीय अदालतों ने स्ट्रीट फ़्लैशिंग को अपराध माना है. तब भी, जबकि संबंधित महिला को कोई शारीरिक नुक़सान न पहुंचा हो. इस बात की बुनियाद में यह तथ्य रखा गया कि ‘‘इससे पीड़िता को मानसिक संत्रास पहुंचता है’’ या ‘‘उसके मन में जीवनभर के लिए डर समा सकता है’’.
बावजूद इसके एक सच्चाई यह भी है कि कई महिलाएं, बिल्कुल क्लब हाउस ऐप की होस्ट की ही तरह ‘‘साइबर फ़्लैशिंग’’ को ‘‘रीयल फ़्लैशिंग’’ की तुलना में अलग तरीक़े से देखती हैं. और कई बार उनके लिए यह एक झुंझलाहट भरी घटना से ज़्यादा कुछ भी नहीं होता.

हाल ही में जर्नल ऑफ़ सेक्स रिसर्च में प्रकाशित हुए एक अध्ययन में, जिसका शीर्षक थोड़ा अटपटा है- ‘आई विल शो यू माइन सो यू विल शो मी योर्स…’ इस बात को और गहराई में समझने का प्रयास किया गया है कि जब महिलाओं को अकारण ही डिक पिक्स मिलते हैं तो उनका व्यवहार कैसा होता है. इस अध्ययन में पता चला है कि इस मामले में अलग-अलग महिलाओं का व्यवहार अलग-अलग हो सकता है और यह ज़रूरी नहीं है कि इसे देखकर उनके भीतर घृणा या प्रतिरोध की भावना ही जागे. क्योंकि, ‘‘सभी महिलाएं एक जैसी नहीं होतीं और मनुष्यों की सेक्शुऐलिटी भी तो असाधारण रूप से विविधता लिए हुए है.’’
पर इस स्टडी में यह तो स्पष्ट पता चलता है कि जब इस तरह की बातें ऑनलाइन या इंटरनेट पर होती हैं तो अभद्रता को लेकर हमारी धारणा और उसकी सीमा रेखा, उसकी तुलना में बहुत ऊंची हो जाती है, जबकि यह घटना हमारे वास्तविक जीवन में घटी होती.

इसका एक कारण तो इंटरनेट का सभी जगह उपस्थित होना यानी सर्वव्यापकता और दूसरा गुमनामी भी है. डिक पिक्स, उस पुरुष से जुड़ी नहीं होतीं, जो इन्हें भेज रहा होता है. इस वजह से ये बहुत जल्दी सर्कुलेट हो जाती हैं और ये कहां से सर्कुलेट होना शुरू हुई यानी इसके सोर्स का पता लगाना भी महुत मुश्क़िल हो जाता है. इसके अलावा जैसा कि अमेरिकी गायिका स्टेफनी डी’अब्रज़ो ने गुनगुनाया है,‘‘दि इंटरनेट इज़ फ़ॉर पॉर्न’’, तो कालिख के समंदर में डिक पिक का स्कैन्डल पर कौन ही ध्यान देगा?

लेकिन क्या वजह है कि पुरुष डिक पिक्स भेजते हैं? जब तक आप इसके पीछे की उनकी मंशा को समझने की कोशिश नहीं करेंगे, तब तक इसे रोक पाने की कोई उम्मीद ही नहीं की जा सकती. इस बारे में हमने दुनिया के नामचीन सेक्शुअल हेल्थ स्पेशलिस्ट और वीवॉक्स के विशेषज्ञ डॉक्टर डी नारायणा रेड्डी से बातचीत की.
इस मामले में डॉक्टर रेड्डी कहते हैं,‘‘यह किसी प्रदर्शनीवाद, पैराफ़िलिया (असामान्य सेक्शुअल व्यवहार) या सेक्शुल विचलन के जैसा है, जिसे चिकित्सा विज्ञान में डिस्ऑर्डर की तरह वर्गीकृत किया गया है. कोई व्यक्ति जो किसी अन्य व्यक्ति को डिक पिक भेजता है वो किसी विशेष चीज़ की तलाश में हैं: पीड़ित के चेहरे पर सदमे या आश्चर्य का भाव, जो उस व्यक्ति को लगभग स्थिर या पैरालाइज़ कर दे, जिसके साथ वह यह छेड़छाड़ कर रहा है.’’
इससे निपटने के तरीक़े पर डॉक्टर रेड्डी कहते हैं,‘‘डिक पिक्स को देखकर हर किसी का नज़रिया अलग-अलग हो सकता है. लेकिन अवांछित डिक पिक्स भेजना क़ानूनन अपराध है. पिछले कुछ वर्षों में इस तरह का प्रचलन बढ़ गया है. इतना ज़्यादा कि कई महिलाओं और उनके क्रोधित पति लगभग हर सप्ताह मेरे क्लिनिक में फ़ोन कर के मुझसे पूछते हैं कि इस मुद्दे को कैसे हल करें? इसके केवल दो ही व्यावहारिक समाधान हो सकते हैं या तो ऐसे डिक पिक्स को डिलीट कर दें और मामले को अनदेखा करें या फिर पुलिस को रिपोर्ट करें.’’

इन्हें भीपढ़ें

multiple-partners

69% ने माना रिश्तों में खुलापन हो रहा है स्वीकार्य: आईपीएसओएस-ग्लीन सर्वे

January 22, 2026
पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

पहचानें बच्चों में डीहाइड्रेशन के संकेतों को

April 22, 2024
bhai-dooj_raksha-bandhan

भाई दूज पर विशेष: हिंदी साहित्य के चारों स्तंभ बंधे थे रेशम के धागे से

November 14, 2023
आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

आख़िर क्या हैं रिश्तों में ‘आज़ादी’ के मायने?

November 8, 2023

फ़ोटो: गूगल

 

Tags: dick picsintercourseparaphiliasexsex relationshipsexual picturessexual relationshipइंटरकोर्सडिक पिक्सपैराफ़िलियासेक्शुअल पिक्चर्ससेक्शुअल रिलेशनशिपसेक्ससेक्स संबंध
संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन

संगीत सेबैस्टियन, भारत के पहले डिजिटल थेरैपी प्लैटफ़ॉर्म वीवॉक्स के संस्थापक हैं, जिसे उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के डाक्टर्स के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद के लिए बनाया है, जो सेक्स संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं. यह एक निजी, किसी भी तरह की ग्लानि से मुक्त और वाजिब प्लैटफ़ॉर्म है, जहां आप अपनी समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान पा सकते हैं.

Related Posts

overly-strict-parents
ज़रूर पढ़ें

कहीं आप ज़रूरत से ज़्यादा सख़्त पैरेंट्स तो नहीं हैं?

October 30, 2023
बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!
ज़रूर पढ़ें

बच्चों को सब्ज़ियां खिलाना उतना कठिन भी नहीं, जितना आपको लगता है!

October 9, 2023
सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?
एक्सपर्ट सलाह

सेक्स को अधिक संतुष्टिप्रद और आनंददायक कैसे बनाया जाए?

August 28, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum