• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ब्यूटी

बिना कॉस्मेटिक प्रक्रिया के पाइए मांसल होंठ

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
September 29, 2021
in ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
बिना कॉस्मेटिक प्रक्रिया के पाइए मांसल होंठ
Share on FacebookShare on Twitter

्र

यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जिनके होंठ पतले हैं और आप उन्हें भरा-भरा दिखाना चाहती/चाहते हैं तो आपको जानकर अच्छा लगेगा कि किसी भी तरह की कॉस्मेटिक प्रक्रिया के बिना, एकदम घरेलू तरीक़े से भी आप ऐसा कर सकते/सकती हैं. होंठों को भरा हुआ दिखाने में ये घरेलू लिप बाम/स्क्रब आपका पूरा साथ निभाएंगे. इन्हें बनाना और इस्तेमाल करना बेहद आसान है!

 

इन्हें भीपढ़ें

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

यहां मिलेंगे बारिश में झड़ते बालों को रोकने के उपाय

June 5, 2025
यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

यहां मिलेंगे त्वचा और बालों के लिए उपयोगी प्रोडक्ट

July 21, 2024
diy-lip-balm

ख़ुद बनाएं ये फ्रूटी लिप बाम

April 10, 2024
प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

प्राकृतिक हेयर मास्क, जो बालों को देंगे बेहतरीन चमक

August 22, 2023

भरे-भरे, नर्म-मुलायम और मांसल होंठ सभी को अच्छे लगते हैं और अच्छी बात यह है कि यदि प्राकृतिक रूप से आपके होंठ पतले हैं तो भी आप बहुत आसानी से उन्हें भरा-भरा दिखा सकते/सकती हैं और इसके लिए किसी तरह की कॉस्मेटिक प्रक्रिया की ज़रूरत भी नहीं है. यदि आपकी त्वचा संवेदनशील यानी सेंसिटिव है, तब भी आप घरेलू नुस्ख़ों के ज़रिए ही बहुत आसानी से भरे-भरे होंठ पा लेंगे.

यदि आप यह जानने में दिलचस्पी रखते/रखती हैं कि घर पर बने ये बाम या स्क्रब या फिर ‘लिप प्लम्पर्स’ आख़िर काम कैसे करते हैं तो आपको बता दें कि जब आप इन्हें इस्तेमाल करते हैं तो ये आपके होंठों की कोशिकाओं को चौड़ा कर देते हैं, जिससे यहां रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है और आपके होंठ मोटे, मांसल व गुलाबी नज़र आने लगते हैं.

हां, हम आपको यह सावधानी बरतने ज़रूर कहेंगे कि यदि आपको इन घरेलू सामग्रियों में से किसी से एलर्जी की समस्या है तो आप इन्हें इस्तेमाल न करें. तो जानिए इन लिप बाम्स या लिप प्लम्पर्स को बनाने का तरीक़ा, इन्हें इस्तेमाल कीजिए और पाइए भरे-भरे होंठ, एकदम नैसर्गिक तरीक़े से…

लिप बाम + दालचीनी का तेल
तुरत-फुरत मांसल होंठ पाने के लिए बनाने में बेहद आसान यह लिप बाम आपके लिए सही रहेगा. आप चाहें तो इसे बना कर किसी छोटी बॉटल में स्टोर करके रख सकती/सकते हैं.
कैसे बनाएं: एक बोल में थोड़ा-सा लिप बाम लें और इसे उबलते पानी के ऊपर रखकर पिघला लें. अब इसमें लगभग एक चौथाई चम्मच दालचीनी का तेल मिलाएं. जब यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे अपने होंठों पर लगाएं और फ़ौरन मांसल होंठ पाएं.

बादाम का तेल + दालचीनी + शक्कर
यह लिप बाम दरअसल बाम नहीं स्क्रब है. यह आपके होंठों को एक्स्फ़ॉलिएट करेगा, नर्म-मुलायम बनाएगा और भरा-भरा दिखाएगा.
कैसे बनाएं: एक बोल में टेबलस्पून बारीक़ शक्कर, एक टीस्पून पिसी हुई दालचीन और एक टेबलस्पून बादाम का तेल डालें. यदि आप चाहें तो बादाम के तेल की जगह किसी दूसरे कैरियर ऑइल, जैसे- ऑलिव ऑइल या नारियल के तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं. इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और इससे होंठों की मालिश करें. इसे 5-7 मिनट तक होंठों पर लगा रहने दें और फिर होंठों को धो लें. इससे आपके होंठ भरे-भरे नज़र आएंगे.

क्लीयर लिप ग्लॉस + पिपरमेंट ऑइल
यदि आप स्क्रब नहीं करना चाहती/चाहते तो आप अपने लिप ग्लॉस या बाम को ही ऐसा बना सकती/सकते हैं कि आपके होंठ मांसल नज़र आएं.
कैसे बनाएं: एक बिना ख़ुशबू वाला क्लीयर लिप ग्लॉस या लिप बाम लें. इसमें पेपरमिंट ऑयल की छह-आठ बूंदे मिलाएं. और इसे स्टोर करके रख लें. जब कभी बाहर जा रही/रहे हों इसे होंठों पर अप्लाई करें और तुरंत पाएं भरे-भरे, नर्म-मुलायम होंठ.

फ़ोटो: पिन्टरेस्ट

Tags: fuller lipsGet Fuller Lips Without Cosmetic ProcedureGetting Fuller Lips Will Be a Dream Come TrueHome remediesHomemade Lip Balmlip balmlipsNatural Way to Get Fuller Lipsplump lipsPuffy LipsscrubSoft-Soft Lipsघर पर बने लिप बामघरेलू नुस्खेनर्म-मुलायम होंठबिना कॉस्मेटिक प्रक्रिया के पाएं भरे-भरे होंठभरे भरे होंठभरे-भरे होंठ पाने का प्राकृतिक तरीक़ाभरे-भरे होंठ पाने का सपना होगा सचमांसल होंठमोटे होंठलिप बामस्क्रबहोंठ
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

itchy_skin
ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

July 10, 2023
इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड
ज़रूर पढ़ें

इस मौसम में त्वचा को यूं रखें हाइड्रेटेड

May 27, 2023
यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय
ज़रूर पढ़ें

यहां जानिए सन बर्न से राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

May 10, 2023
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum