• होम पेज
  • टीम अफ़लातून
No Result
View All Result
डोनेट
ओए अफ़लातून
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक
ओए अफ़लातून
Home ज़रूर पढ़ें

घरेलू उपाय, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से आपको देंगे राहत

टीम अफ़लातून by टीम अफ़लातून
July 10, 2023
in ज़रूर पढ़ें, ब्यूटी, हेयर-स्किन
A A
itchy_skin
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो त्वचा पर होने वाली खुजली से परेशान हो जाते/जाती हैं, लेकिन इसका कारण समझ नहीं पाते? या फिर आपको इसका कोई घरेलू उपाय समझ नहीं आता, जिससे खुजली में राहत मिले? तो यह आलेख आपके लिए है, जहां आप न सिर्फ़ त्वचा पर खुजली के आम कारणों को जानेंगे, बल्कि इससे निजात पाने के घरेलू नुस्ख़े भी जानेंगे. हां, यह सलाह हम ज़रूर देंगे कि यदि खुजली बहुत ज़्यादा है तो डॉक्टर का परामर्श लें और उनसे पूछकर ही ये उपाय आज़माएं.

 

छोटी-मोटी, मामूली या एकाध बार होने वाली खुजली तो फिर भी चल जाती है, लेकिन अक्सर त्वचा पर खुजली, लंबे समय तक जारी रहने वाली खुजली का होना बहुत बुरा और नागवार सा अनुभव होता है. इसके कारणों की बात करें कि आख़िर त्वचा पर खुजली होती क्यों हैं तो इसकी कई वजहें हो सकती हैं जैसे- किसी कीड़े का काटना, रूखी त्वचा, एलर्जी या फिर तनाव.

इन्हें भीपढ़ें

gen-z

ओपन लेटर जेन ज़ी के नाम

July 31, 2026
किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

किसलिए?: भावना प्रकाश की कहानी

June 25, 2026
Kul_Devta_Ka_Chunaav

कुलदेवता का चुनाव: भावना प्रकाश की व्यंग्य कथा

May 25, 2026
नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

नई पीढ़ी के क़िस्से – रंगे सियार की कहानी: भावना प्रकाश

April 23, 2026

कई लोगों को कुछ चीज़ों से रिऐक्शन की वजह से भी त्वचा में खुजली होती है, जैसे- जानवरों के बार, फूलों के पराग कण, धूल, किसी तरह के पौधे या फिर खाने-पीने की कोई चीज़. इसके अलावा कुछ बीमारियों की वजह से भी त्वचा में खुजली की समस्या हो सकती है, जैसे- सराइसिस, हाइव, एक्ज़ेमा, दाद वगैरह. यदि आपको भी खुजली की समस्या है तो यहां हम कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो आपको खुजली से राहत देंगे. यदि आपकी खुजली की समस्या गंभीर है तो हमारी सलाह है कि आप डॉक्टर की सलाह लें और उनसे पूछकर ही इन नुस्ख़े को आज़माएं. तो आइए जानते हैं कि खुजली से निजात दिलाने वाले ये कारगर नुस्ख़े कौन से हैं.

coconut_oil

नारियल का तेल: जिस जगह पर खुजली हो रही है, उस जगह पर नारियल का तेल लगाने से आपको तुरंत आराम महसूस होगा. नारियल के तेल की तासीर ठंडी होती है और यह त्वचा को तुरंत नमी देता है, जिससे खुजली में राहत महसूस होती है. स्नान के तुरंत बाद नारियल का तेल अप्लाइ करने से आपको ज़्यादा फ़ायदा होगा.

alo-vera_gel

ऐलो वेरा जेल: ऐलो वेरा जेल में भी त्वचा को राहत देने और ठंडक पहुंचाने के गुण होते हैं. इसके ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी खुजली से त्वचा को राहत देने के साथ-साथ त्वचा की लालिमा और सूजन को भी कम करते हैं. शावर लेने के बाद, जब त्वचा नम हो तब ऐलो वेरा जेल लगाना खुजली से बचने के लिए ज़्यादा प्रभावी होगा.

ice-cubes

बर्फ़ से सेक: जिस जगह पर खुजली हो रही है, उस जगह पर बर्फ़ मलने से वहां की त्वचा सुन्न पड़ जाएगी और ठंडक पहुंचेगी. जिसकी वजह से खुजली से तुरंत निजात मिलेगी. कुछ ही देर में खुजली होना बंद भी हो जाएगा.

mint

पुदीने का रस: पुदीने में ऐंटी-बैक्टीरियल और ऐंटी-इन्फ़्लैमटॉरी गुण होते हैं, जो त्वचा के लिए फ़ायदेमंद होते हैं. पुदीने के पत्तों का रस या पुदीना युक्त मॉइस्चराइज़र लगाने से भी खुजली से राहत मिलती है.

moisturizer

मॉइस्चराइज़र: कई बार खुजली की वजह केवल त्वचा का रूखापन ही होता है. ड्राइ त्वचा से निजात पाने के लिए ज़रूरी है कि आप अपनी त्वचा के अनुरूप मॉइस्चराइज़र लगाएं. इससे आपको खुजली से राहत मिलेगी. मॉइस्चराइज़र भीतर तक आपकी त्वचा में समाहित हो, इसके लिए आपको स्नान के बाद जब त्वचा हल्की गीली हो, तब मॉइस्चराइज़र लगाना चाहिए. और इसे तब तक त्वचा पर मलना चाहिए, जब तक कि यह त्वचा के भीतर समाहित न हो जाए.

नोट: यदि आपकी खुजली की समस्या गंभीर है तो हमारी सलाह है कि आप पहले डॉक्टर की सलाह लें, इसके बाद ही ये उपाय अपनाएं.

फ़ोटो साभार: फ्रीपिक

Tags: Home remediesItchingitching reliefitching treatmentItchy skinrashesskinskin careखुजलीखुजली का इलाजखुजली से राहतघरेलू उपायघरेलू नुस्खेत्वचात्वचा देखभालत्वचा पर खुजलीरैशेज़स्किन केयर
टीम अफ़लातून

टीम अफ़लातून

हिंदी में स्तरीय और सामयिक आलेखों को हम आपके लिए संजो रहे हैं, ताकि आप अपनी भाषा में लाइफ़स्टाइल से जुड़ी नई बातों को नए नज़रिए से जान और समझ सकें. इस काम में हमें सहयोग करने के लिए डोनेट करें.

Related Posts

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता
बुक क्लब

माँ तुम्हारा चूल्हा: अरुण चन्द्र रॉय की कविता

April 3, 2026
kalpana-lajmi_bhupen-hazarika
ओए हीरो

रूह की रवायत में लिखा इश्क़: कल्पना और भूपेन हजारिका के प्रेम और समर्पण की अनंत कहानी

March 10, 2026
epstein-file
ज़रूर पढ़ें

एप्स्टीन फ़ाइल खुलासे के बाद: दुनिया के इन 20 फ़ीसदी लोगों को मेरा सलाम

February 4, 2026
Facebook Twitter Instagram Youtube
ओए अफ़लातून

हर वह शख़्स फिर चाहे वह महिला हो या पुरुष ‘अफ़लातून’ ही है, जो जीवन को अपने शर्तों पर जीने का ख़्वाब देखता है, उसे पूरा करने का जज़्बा रखता है और इसके लिए प्रयास करता है. जीवन की शर्तें आपकी और उन शर्तों पर चलने का हुनर सिखाने वालों की कहानियां ओए अफ़लातून की. जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर, लाइफ़स्टाइल पर हमारी स्टोरीज़ आपको नया नज़रिया और उम्मीद तब तक देती रहेंगी, जब तक कि आप अपने जीवन के ‘अफ़लातून’ न बन जाएं.

संपर्क

ईमेल: oye.aflatoon@gmail.com
फ़ोन: +91 9967974469
+91 9967638520

  • About
  • Privacy Policy
  • Terms

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum

No Result
View All Result
  • सुर्ख़ियों में
    • ख़बरें
    • चेहरे
    • नज़रिया
  • हेल्थ
    • डायट
    • फ़िटनेस
    • मेंटल हेल्थ
  • रिलेशनशिप
    • पैरेंटिंग
    • प्यार-परिवार
    • एक्सपर्ट सलाह
  • बुक क्लब
    • क्लासिक कहानियां
    • नई कहानियां
    • कविताएं
    • समीक्षा
  • लाइफ़स्टाइल
    • करियर-मनी
    • ट्रैवल
    • होम डेकोर-अप्लाएंसेस
    • धर्म
  • ज़ायका
    • रेसिपी
    • फ़ूड प्लस
    • न्यूज़-रिव्यूज़
  • ओए हीरो
    • मुलाक़ात
    • शख़्सियत
    • मेरी डायरी
  • ब्यूटी
    • हेयर-स्किन
    • मेकअप मंत्र
    • ब्यूटी न्यूज़
  • फ़ैशन
    • न्यू ट्रेंड्स
    • स्टाइल टिप्स
    • फ़ैशन न्यूज़
  • ओए एंटरटेन्मेंट
    • न्यूज़
    • रिव्यूज़
    • इंटरव्यूज़
    • फ़ीचर
  • वीडियो-पॉडकास्ट
  • लेखक

© 2022 - 2025 Oyeaflatoon - Managed & Powered by Zwantum